Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बेंगलुरु में अब मिलेगा ट्रैफिक का रियल टाइम अपडेट, लॉन्च हुआ नया डिजाइन किया वेबसाइट

बेंगलुरु में अब मिलेगा ट्रैफिक का रियल टाइम अपडेट, लॉन्च हुआ नया डिजाइन किया वेबसाइट

बेंगलुरु में ट्रैफिक एक बहुत बड़ी समस्या है। सोशल मीडिया पर अक्सर बेंगलुरु के ट्रैफिक की फोटो वायरल होती रहती है, जिसमें घंटों ट्रैफिक जाम में फंसे कर्मचारी वहीं से ऑफिस या क्लाएंट मीटिंग में शामिल होते दिखाई देते हैं। देश की सिलीकॉन वैली कहलाने वाला बेंगलुरु में कहीं आने-जाने से पहले लोग किराया नहीं बल्कि उस इलाके में ट्रैफिक जाम की स्थिति से वाकिफ होना ज्यादा पसंद करते हैं।

लेकिन क्या हमेशा ट्रैफिक जाम का रियल टाइम अपडेट मिल पाता है? गूगल मैप में विभिन्न रंगों की मदद से कई बार यह दर्शाया जरूर जाता है कि कौन से रास्तों पर ट्रैफिक जाम ज्यादा है! लेकिन काफी बार यह होता है कि उक्त जगह पर लोगों के पहुंचने पर पता चलता है कि वह जाम घंटों पहले थी और गूगल में अपडेट नहीं हुआ था।

bangalore traffic new website

लेकिन अब बेंगलुरु में ट्रैफिक जाम का रियल टाइम अपडेट मिलेगा। बेंगलुरु की ट्रैफिक पुलिस ने नया डिजाइन किया हुआ वेबसाइट लॉन्च किया है, जिससे यह संभव हो सकेगा।

3 मुख्य बिंदुओं पर करेगा काम

बेंगलुरु के ट्रैफिक पुलिस द्वारा लॉन्च की गयी नयी वेबसाइट मुख्य तौर पर 3 बिन्दुओं पर काम करेगी -
1. ट्रैफिक प्रबंधन (Traffic management)
2. ट्रैफिक नियमों को लागू करना (Enforcement)
3. सड़क सुरक्षा (Road Safety)

उम्मीद की जा रही है कि इससे आम नागरिकों का अनुभव पहले के मुकाबले निश्चित रूप से बेहतर होगा। इस नए वेबसाइट का डिजाइन और इसे विकसित किया है सेंटर फॉर ई-गवर्नेंस, कर्नाटक सरकार। इस नयी वेबसाइट के लॉन्च होने के बाद इसके पुराने वाले वर्जन को हटा दिया गया है। नया वेबसाइट पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा बेहतर और स्मार्ट तरीके से ट्रैफिक का अपेडट देता है।

क्या-क्या फायदे?

बेंगलुरु में ट्रैफिक से संबंधित किसी भी अपडेट के लिए नए वेबसाइट https://btp.karnataka.gov.in पर जा सकते हैं। ट्रैफिक के नए लॉन्च हुए वेबसाइट पर नागरिकों को जो सुविधाएं मिलेंगी, वो निम्न हैं -

  • ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन की शिकायतें दर्ज करवा सकेंगे।
  • ट्रैफिक नियमों से जुड़े सुझाव दे सकेंगे।
  • ट्रैफिक चालान भर सकेंगे।
  • ट्रैफिक का रियल टाइम अपडेट मिलेगा, जिसे डाटा विश्लेषण कर तैयार किया जाएगा।
  • कौन सा रास्ता कब बंद है, कब कहां ट्रैफिक जाम लगा हुआ है या कहां ट्रैफिक डाइवर्जन है इत्यादि की जानकारी मुहैया करवायी जाएगी।

मीडिया से बात करते हुए बेंगलुरु सिटी के संयुक्त पुलिस कमिश्नर (ट्रैफिक) एम. एन. अनुचेत ने कहा कि नए वेबसाइट की मदद से आम नागरिक ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन की शिकायत दर्ज करवाना, सुझाव देना, ट्रैफिक चालान भर पाना, चालान में किसी गड़बड़ी की शिकायत करना आदि सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। उन्होंने कहा कि उन्नत डाटा विश्लेषण की मदद से हम ट्रैफिक सिचुएशन मैप मुहैया करवा सकेंगे, जिसमें ट्रैफिक जाम, रोड बंद होना और डाइवर्जन का रियल टाइम अपडेट होगा।

सिर्फ इतना ही नहीं, संयुक्त पुलिस कमिश्नर अनुचेत के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि वेबसाइट पर मौजूद 'Navigate Bengaluru' सेक्शन पर जाकर नागरिकों को वह मंच मिल जाएगा, जहां पूरे शहर में सड़क मार्ग से घूमने के रूट और लाइव ट्रैफिक डाटा मिलेगा। इससे लोगों को रास्तों पर आवाजाही करने में पहले की तुलना में काफी ज्यादा सुविधा होने वाली है। वेबसाइट पर एक अलग हिस्सा भी बनाया गया है जहां समयानुसार लोगों को ट्रैफिक अलर्ट और ट्रैफिक से जुड़ी खबरें लगातार दी जाएंगी।

More News

    Read more about: bangalore traffic
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+