Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिवाली पर बेंगलुरु से इन शहरों के लिए KSRTC चलाएगी अतिरिक्त बसें, टिकट पर मिलेगा बम्पर Discount

दिवाली पर बेंगलुरु से इन शहरों के लिए KSRTC चलाएगी अतिरिक्त बसें, टिकट पर मिलेगा बम्पर Discount

बेंगलुरु वालों की दिवाली सच में Happy Diwali बने, इस बात का ध्यान रखते हुए कर्नाटक राज्य परिवहन निगम (KSRTC) ने खास इंतजाम किये हैं। दिवाली के खास मौके पर और भी खास बनाने के लिए KSRTC ने बेंगलुरु से विभिन्न शहरों के लिए 2000 अतिरिक्त बसें चलाने की घोषणा की है। सिर्फ इतना ही नहीं, इन बसों के लिए KSRTC बम्पर डिस्काउंट भी देने वाली है।

कौन से शहरों के लिए KSRTC दिवाली स्पेशल बसों का संचालन बेंगलुरु से करने वाली है और इन बसों के टिकट पर कितना डिस्काउंट मिलेगा, इस बारे में विस्तृत जानकारी हम आगे दे रहे हैं।

bangalore ksrtc diwali special bus

दिवाली पर चलेंगी 2000 अतिरिक्त बसें

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार दिवाली के खास मौके पर KSRTC ने बेंगलुरु से विभिन्न जगहों के लिए 30 अक्तूबर से 1 नवंबर के बीच अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला लिया है। सिर्फ इतना ही नहीं, दिवाली के बाद यानी 3 और 4 नवंबर को भी KSRTC बेंगलुरु से कर्नाटक और पड़ोसी राज्यों के कई शहरों के लिए अतिरिक्त बसें चलाने वाली है। KSRTC जिन अतिरिक्त बसों का संचालन करने वाली है उन्हें केम्पेगौड़ा बस स्टेशन से बेंगलुरु के आसपास के कई धार्मिक स्थानों तक चलाया जाएगा।

कम्पेगौड़ा बस स्टेशन, बेंगलुरु से इन से शहरों के लिए KSRTC चलाएगी बसें :

  • मेंगलुरु
  • कुक्कसुब्रमन्या
  • धर्मस्थल
  • देवंगेरे
  • शिवमोग्गा
  • कुंडपुरा
  • होरानाडु
  • श्रीगेरी
  • दवंगेरे
  • धारवाड़
  • हुबली
  • विजयपुरा
  • बेलागावी
  • गोर्कणा
  • सिरसी
  • रायचुर
  • कोप्पल
  • यदगिर
  • कालाबुरागि
  • बिदर
  • तिरुपति
  • हैदराबाद
  • विजयवाड़ा
  • करवार
  • श्रींगेरी
  • बल्लारी

इनके अलावा कुछ स्पेशल बसों का संचालन खासतौर पर मैसूर रोड बस स्टेशन से हुंसुर, विराजपेट, मरकारा, कुशालनगर और पिरियापटना तक के लिए किया जाएगा। BMTC बस स्टेशन से प्रीमियम स्पेशल बसों का संचालन मदुरै, चेन्नई, त्रिची, कोयंबटूर, त्रिशुर, कालीकट, एर्नाकुलम, कुंबकोणम और केरल व तमिलनाडु के कई अन्य शहरों के लिए भी किया जाएगा। साथ ही यातायात की मांग के आधार पर राज्य के सभी जिलों और तालुक से भी KSRTC स्पेशल बसों का संचालन करेगी।

diwali special bus from bangalore ksrtc

बस की टिकटों पर मिलेगा आकर्षक डिस्काउंट

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार लंबे फेस्टिवल वीकेंड के दौरान आम लोगों को रोजमर्रा की बोरिंग जिंदगी से थोड़ा राहत दिलाने के उद्देश्य से ही KSRTC बेंगलुरु से विभिन्न शहरों के लिए अतिरिक्त 2000 बस सेवाओं को शुरू करने का फैसला लिया है। बताया जाता है कि अगर कोई व्यक्ति KSRTC के आधिकारिक वेबसाइट से इन स्पेशल बसों के लिए टिकट बुक करता है तो उसे 5% की अतिरिक्त छूट मिलेगी।

यह छूट सिर्फ एक शर्त पर ही दी जाएगी। यात्री को सिंगल टिकट पर यानी एक बार में कम से कम 4 या उससे अधिक व्यक्तियों के लिए टिकट बुकिंग करनी होगी। अगर यात्री एक ही बार में अपनी वापसी के लिए भी टिकट बुक करता है तो उसे 10% की और छूट दी जाएगी।

बता दें, बेंगलुरु में अगले कुछ दिनों तक लंबी छुट्टियां होने वाली हैं। क्योंकि 30 अक्तूबर को नरक चतुर्दशी, 31 अक्टूबर को दिवाली, 1 नवंबर को राज्योत्सव और 2 नवंबर को बालीपद्यामी मनाया जाएगा। मान्यताओं के अनुसार बालीपद्यामी वह दिन है, जब भगवान विष्णु के वामन अवतार से मिले आर्शिवाद की वजह से राजा बाली के धरती पर वापस लौटकर अपने राजपाट और प्रजा का हालचाल देखते हैं। त्योहारों के इस सीजन को और भी खास बनाने के लिए ही KSRTC ने बेंगलुरु से राज्य और पड़ोसी राज्यों के विभिन्न शहरों, धार्मिक स्थलों आदि के लिए 2000 अतिरिक्त बसें चलाने की घोषणा की है।

More News

    Read more about: bangalore travel diwali
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+