Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बेंगलुरु में KWIN सिटी से होकर गुजरेगी मदावारा-टुमकुरु मेट्रो लाइन! जानिए क्या है पूरी योजना

बेंगलुरु में KWIN सिटी से होकर गुजरेगी मदावारा-टुमकुरु मेट्रो लाइन! जानिए क्या है पूरी योजना

बेंगलुरु से महज कुछ किमी की दूरी पर ही KWIN सिटी को बनाने की घोषणा कुछ समय पहले ही की गयी थी। KWIN सिटी यानी नॉलेज, वेलबिइंग और इनोवेशन। अब KWIN सिटी से होकर मेट्रो लाइन को ले जाने का प्रस्ताव कर्नाटक के मंत्री एमबी पाटिल ने दिया है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार बेंगलुरु के टुमकुरु मेट्रो लाइन को KWIN सिटी से होकर लेकर जाने का प्रस्ताव दिया गया है।

इस बारे में मीडिया से बात करते हुए एमबी पाटिल ने कहा कि अगर KWIN सिटी से होकर मेट्रो गुजरेगी तो इस क्षेत्र शैक्षणिक संस्थानों से लेकर अन्य औद्योगिक संस्थाएं जो KWIN सिटी का हिस्सा बनना चाहती हैं, उनके लिए यातायात की बड़ी सुविधा होगी।

kwin city bangalore

बेंगलुरु के ग्रीन लाइन मेट्रो को मदवारा (BIEC) से टुमकुरु तक विस्तृत करने का प्रस्ताव दिया गया है। यह स्ट्रेच करीब 52.4 किमी लंबा होगा, जिसकी व्यवहार्यता रिपोर्ट को तैयार करने के विषय में अभी काम किया जा रहा है।

इस बारे में पाटिल का कहना है कि KWIN सिटी से होकर मेट्रो लाइन को लेकर जाने का प्रस्ताव दिया गया है, जिसे कर्नाटक के डोब्बास्पेट में इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा तैयार किया जा रहा है। यह वैश्विक कंपनियों, शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों और अन्य औद्योगिक संस्थाओं को KWIN सिटी तक आने में मददगार साबित होगा। उन्होंने आगे कहा कि सैटेलाइट टाउन रिंग रोड को नेलमंगला के आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में मेट्रो संपर्क से आवाजाही करने में आसानी होगी।

Money Control की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कर्नाटक के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के एमडी को लिखे गये एक पत्र में एमबी पाटिल ने कहा है कि प्रस्तावित बेंगलुरु-टुमकुरु मेट्रो लाइन को STRR के ठीक पास में मौजूद KWIN सिटी से होकर गुजारने के लिए संबंधित अधिकारी को उचित आदेश जारी करने का अनुरोध करता हूं।

हालांकि कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि मेट्रो को सिर्फ शहर के अंदर ही यातायात संपर्क को बेहतर बनाने की तरफ ध्यान देना चाहिए और उपनगरीय रेल को आसपास के शहरों से जोड़ने के लिए इस्तेमाल करना चाहिए। बता दें, टुमकुरु बेंगलुरु का पड़ोसी जिला है। कर्नाटक रेल इंफ्रास्ट्रक्चक डेवलपमेंट कंपनी (K-RIDE) जो बेंगलुरु उपनगरीय रेल परियोजना पर काम कर रही है, वह 25 किमी लंबी लाइन जो बेन्नीगनहल्ली और चिक्कबनवारा को जोड़ती है, का निर्माण कर रही है।

इस लाइन को चिक्कबनवारा से टुमकुरु तक डोब्बस्पेट होकर विस्तृत किया जा सकता है। ऐसी स्थिति में इसकी लंबाई करीब 55 किमी हो जाएगी। यह मेट्रो की तरह किफायती और तेज रफ्तार साधन बनकर उभरेगी। K-RIDE की जिम्मेदारी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट विभाग के अधीन आता है, जिसकी जिम्मेदारी एमबी पाटिल संभालते हैं।

KWIN सिटी लगभग 2000 एकड़ में फैला होगा, जिसका निर्माण डोब्बस्पेट और डोड्डाबल्लपुर के बीच में सैटेलाइट टाउन रिंग रोड (STRR) के पास में किया जाएगा। बेंगलुरु शहर से मात्र 50 किमी की दूरी पर KWIN सिटी का निर्माण किया जा रहा है जहां केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से मात्र 45 मिनट में ही पहुंचा जा सकता है। KWIN सिटी में केंद्रीयकृत मोनोरेल सिस्टम भी बनाया जा रहा है, जो तेज रफ्तार यातायात का विकल्प देती है। इसका एक स्टेशन हर 800 मीटर की दूरी पर बनाया जा रहा है।

More News

    Read more about: bangalore metro travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+