Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अगले 5 सालों में बेंगलुरु मेट्रो चलेगी 6 नए रूट्स पर, होगा 143 किमी मेट्रो नेटवर्क का विस्तार, BMRCL की योजना

अगले 5 सालों में बेंगलुरु मेट्रो चलेगी 6 नए रूट्स पर, होगा 143 किमी मेट्रो नेटवर्क का विस्तार, BMRCL की योजना

बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BMRCL) ने अगले 5 सालों में 6 नए रूट्स पर मेट्रो का संचालन शुरू करने का लक्ष्य अपने लिए बनाया है। मेट्रो के 6 नए रूट्स के साथ ही बेंगलुरु में होगा 220 किलोमीटर मेट्रो नेटवर्क का विस्तार लेकिन इतने लंबे विस्तार का पूरा उपयोग यात्री सेवाओं के लिए नहीं किया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार अगले 5 सालों में BMRCL ने बेंगलुरु के नम्मा मेट्रो नेटवर्क में 143 किलोमीटर के कमर्शियल विस्तार का लक्ष्य निर्धारित किया है। बता दें, अगले साल तक बेंगलुरु मेट्रो के 2 लाइन (ब्लू और पिंक) का विस्तार के साथ-साथ एक और लाइन, यलो लाइन पर आम यात्रियों के लिए मेट्रो सेवाओं को शुरू किया जा सकता है।

bangalore metro bmrcl plan

कौन से रूट्स पर चलती है मेट्रो?

Bangalore Mirror की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में बेंगलुरु की नम्मा मेट्रो का नेटवर्क 77 किलोमीटर तक फैला हुआ है। वर्तमान में 2 लाइन (कॉरिडोर) में मेट्रो का संचालन किया जाता है, जो निम्न हैं -

  • व्हाइटफिल्ड-चल्लगट्टा पर्पल लाइन (43.49 किमी)
  • नागसांद्रा-सिल्क इंस्टिट्यूट ग्रीन लाइन (33.5 किमी)

इसके अलावा कर्नाटक मंत्रिमंडल ने हाल ही में बेंगलुरु मेट्रो के फेज 3 को भी मंजूरी दे दी है, जो हेब्बल से सारजापुर तक जाएगी। यह नम्मा मेट्रो का रेड लाइन होगा जिसकी लंबाई 36.58 किमी होगी। बताया जाता है कि साल 2026 के अंत तक BMRCL ने ब्लू और पिंक लाइन को लॉन्च करने का लक्ष्य बनाया है, जो अभी निर्माणाधीन है। वहीं बेंगलुरु मेट्रो का यलो लाइन इस साल मार्च अथवा अप्रैल तक शुरू होने की पूरी संभावना है जो इलेक्ट्रॉनिक सिटी को जोड़ेगा।

कितना आगे बढ़ा काम?

मीडिया रिपोर्ट में BMRCL के एक अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि बेंगलुरु मेट्रो के फेज 2 में दो लाइन, ब्लू लाइन (58.19 किमी) और पिंक लाइन (21.26 किमी) का निर्माण किया जा रहा है। साल 2026 के अंत तक राज्य सरकार इन दोनों लाइन का निर्माण पूरा कर लेना चाहती है। ब्लू लाइन मेट्रो, जिसका निर्माण 2 सेक्शन, 2A और 2B, में किया जा रहा है सेंट्रल सिल्क बोर्ड को कृष्णराजापुरम और केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ेगी। इसका निर्माण लगभग 45% पूरा हो चुका है।

इसके साथ ही आउटर रिंग रोड और एयरपोर्ट की तरफ ट्रैक बिछाने का लगभग 10% काम भी पूरा किया जा चुका है। वहीं पिंक लाइन में कलेना अग्रहारा से नगवारा तक 13 किमी लंबी सुरंग बनाने का काम खत्म हो चुका है, जबकि तवरेकेरे-नगवारा स्ट्रेच पर लगभग 22% सीविल कार्य भी किये जा चुके हैं। कलेना अग्रहाला से एलिवेटेड सेक्शन का 79% ट्रैक बिछाने का काम पूरा कर लिया गया है।

metro bmrcl

कौन सी लाइन में बनेंगे कितने मेट्रो स्टेशन?

मीडिया रिपोर्ट में बताया जाता है कि BMRCL 6 नए मेट्रो रूट को लॉन्च करने की योजना बनायी है, जिनमें शामिल होंगे -

  • आरवी रोड से बोम्मसांद्रा (यलो लाइन)
  • कलेना अग्रहारा-नगवारा (पिंक लाइन)
  • सेंट्रल सिल्क बोर्ड-केआर पुरम (ब्लू लाइन 1)
  • केआर पुरम-केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (ब्लू लाइन 2)
  • जेपी नगर चौथा फेज-केम्पापुरा (ऑरेंज लाइन)
  • होसहल्ली-कडबगेड़े (ऑरेंज लाइन)

इनमें से नम्मा मेट्रो की यलो लाइन जो आरवी रोड से बोम्मसांद्रा को जोड़ने वाली यलो लाइन 19.15 किमी लंबी है, उसमें कुल 16 स्टेशन होंगे। वहीं कलेना अग्रहारा-नगवारा को जोड़ने वाली पिंक लाइन 21.26 किमी लंबी होगी, जिसमें कुल 18 स्टेशन बनाने की योजना है। यह मेट्रो लाइन दक्षिण बेंगलुरु को उत्तरी उपनगरीय क्षेत्रों से जोड़ेगी। ब्लू लाइन- 1 मेट्रो जो सेंट्रल सिल्क बोर्ड से आरके पुरम तक जाएगी, वह 19.75 किमी लंबी होगी और इसमें कुल 13 स्टेशन बनाने की योजना है। यह मेट्रो लाइन बेंगलुरु के आईटी कॉरिडोर और आउटर रिंग रोड वाले इलाकों में यातायात के बहाव को थोड़ा कम करने में मददगार साबित हो सकती है।

इससे आगे यानी आरके पुरम से KIA तक जाने वाली ब्लू लाइन -2 मेट्रो 38.44 किमी लंबी होगी जिसमें 16 स्टेशन होंगे। यह मेट्रो लाइन बेंगलुरु एयरपोर्ट तक सीधा संपर्क बनाएगी। इसके अलावा जेपी नगर चौथा फेज से केम्पापुरा तक जाने वाली मेट्रो कॉरिडोर जो 32.15 किमी लंबी होगी, उसमें कुल 23 स्टेशन बनाने की योजना है। सबसे आखिर में होसहल्ली से कडबगेड़े तक जाने वाली 12.50 किमी लंबी मेट्रो लाइन में 9 स्टेशन बनाए जाएंगे।

More News

    Read more about: bangalore metro travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+