Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बेंगलुरु मेट्रो की Yellow लाइन - दिसंबर में मिल सकता है सुरक्षा Clearance, यात्री सेवाएं कब से?

बेंगलुरु मेट्रो की Yellow लाइन - दिसंबर में मिल सकता है सुरक्षा Clearance, यात्री सेवाएं कब से?

कई महीनों की देरी के बाद आखिरकार बेंगलुरु की नम्मा मेट्रो ने यलो लाइन मेट्रो (Yellow Line Metro) को शुरू करने की संभावित तारीख की घोषणा हो गयी है। पिछले लंबे समय से यह मेट्रो लाइन तैयार तो हो गयी थी, लेकिन इस मेट्रो लाइन पर यात्री सेवाओं को शुरू करने का इंतजार किया जा रहा था। यात्री सेवाओं के शुरू होने से पहले यलो लाइन मेट्रो पर सुरक्षा जांच और सेफ्टी क्लियरेंस का मिलना भी बाकी है।

आखिरकार मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया जा रहा है कि बैंगलोर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BMRCL) की नम्मा मेट्रो इस लाइन पर इस साल दिसंबर तक सेफ्टी क्लियरेंस मिल जाने की संभावना है। लेकिन यात्री सेवाएं कब से शुरू हो सकती है?

bangalore yellow line metro

कब से शुरू होगी बेंगलुरु यलो लाइन मेट्रो?

Deccan Herald की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि इस साल दिसंबर तक बैंगलोर की यलो लाइन मेट्रो का सेफ्टी क्लियरेंस मिल जाएगा। लेकिन यात्री सेवाएं कब से शुरू होंगी? इस बारे में BMRCL के मैनेजिंग डायरेक्टर एम महेश्वर राव के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि बेंगलुरु की यलो लाइन पर यात्री सेवाओं को जनवरी के दूसरे से अंतिम सप्ताह के बीच शुरू कर दिया जा सकता है।

ऐसा दावा करने के पीछे उन्होंने अपना तर्क भी दिया है। राव ने आगे बताया कि BMRCL मेट्रो रेल सेफ्टी के कमिश्नर से इस साल दिसंबर के अंत तक क्लियरेंस लेने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

क्यों जनवरी से पहले नहीं होगी शुरू?

बेंगलुरु नम्मा मेट्रो की यलो लाइन पर यात्री सेवाएं जनवरी के दूसरे सप्ताह से पहले शुरू होने की संभावनाएं काफी कम ही नजर आ रही हैं। BMRCL के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि वर्तमान में BMRCL के पास सिर्फ एक ही प्रोटोटाइप ट्रेन है, जो इस साल फरवरी में चीन से आयी थी। उस ट्रेन को ट्रायल रन, सुरक्षात्मक जांच व अन्य जरूरी कामों में लगाया गया है। बताया जाता है कि पश्चिम बंगाल के टीटागढ़ रेल सिस्टम लिमिटेड (TRSL) में 3 और ट्रेनों को तैयार किया जा रहा है।

BMRCL सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि तीसरी ट्रेन का कार बॉडी शेल सितंबर के महीने में मुंबई बंदरगाह पहुंचा था और सड़क मार्ग से कुछ सप्ताह पहले ही TRSL पहुंचा है। मीडिया से बात करते हुए BMRCL के मैनेजिंग डायरेक्टर राव ने बताया कि हमें उम्मीद है कि TRSL पहली ट्रेन को दिसंबर के पहले सप्ताह में और दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक दूसरी ट्रेन तैयार कर लेगी। इसके साथ ही BMRCL के पास कुल 3 ट्रेनें हो जाएंगी, जिनकी मदद से यलो लाइन मेट्रो को जनवरी के दूसरे से अंतिम सप्ताह तक शुरू करने की संभावना है।

bangalore namma metro yellow line

बता दें, TRSL चीन की कंपनी CRRC नानजिंग पुज़ेन को. लि. का भारतीय पार्टनर है, जिसे BMRCL के लिए ₹1578 करोड़ की लागत से 36 ट्रेनें बनाने का अनुंबध दिया गया है।

कहां से कहां को जोड़ेगी यह मेट्रो लाइन?

बेंगलुरु यलो लाइन मेट्रो 19.15 किमी लंबी है जो आरवी रोड को वाया BTM लेआउट, सिल्क बोर्ड जंक्शन और इलेक्ट्रॉनिक सिटी बोम्मसांद्रा से जोड़ेगी। बताया जाता है कि शुरुआत में इन ट्रेनों का संचालन 30 मिनट के अंतराल पर किया जाएगा। जिसे बाद में और ट्रेनें आने के बाद अंतराल को घटा दिया जाएगा।

वहीं दूसरी ओर कर्नाटक अर्बन डेवलपमेंट विभाग ने केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय को पत्र लिखकर नगासांद्रा को मदावरा से जोड़ने वाली 3.14 किमी लंबे मेट्रो लाइन को शुरू करने की अनुमति मांगी है। यह मेट्रो लाइन बेंगलुरु मेट्रो के ग्रीन लाइन का एक हिस्सा है, जिसके शुरू होने के बाद टुमकुरु में ट्रैफिक जाम से काफी ज्यादा छुटकारा मिल जाने की संभावना जतायी जा रही है।

इस एलिवेटेड स्ट्रेच को ₹298.65 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है। इस मेट्रो लाइन पर 3 स्टेशन होंगे, मंजुनाथ नगर, चिक्कबिदकल्लु और मदावरा। हालांकि इस लाइन को सेफ्टी क्लियरेंस 4 अक्तूबर को ही मिल चुका है लेकिन यह मेट्रो लाइन अभी तक उद्घाटन की बाट जोह रहा है।

बता दें, बेंगलुरु मेट्रो का सबसे धीमी गति से बनने वाला यह मेट्रो लाइन है, जिसे पूरी तरह से तैयार होने में 91 महीनों का समय लग गया है। BMRCL के मैनेजिंग डायरेक्टर राव का कहना है कि इस स्ट्रेच को जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा लेकिन उन्होंने किसी भी तारीख की घोषणा करने से इनकार कर दिया।

More News

    Read more about: bangalore metro travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+