बेंगलुरु की नम्मा मेट्रो, जो धीरे-धीरे बेंगलुरु की लाइफ लाइन बनती जा रही है। सड़कों पर बढ़ती ट्रैफिक की समस्या और जाम ने लोगों को रोजमर्रा की जिन्दगी में मेट्रो ट्रेनों का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित किया है। क्या आपको पता है बेंगलुरु मेट्रो सेवाएं हर दिन सुबह कितने बजे से शुरू होती हैं? अब आप कहेंगे, इसमें जानने जैसी क्या बात है।
बेंगलुरु की नम्मा मेट्रो सोमवार से रविवार तक सुबह 5 बजे से शुरू होती है। पर अब बेंगलुरु की नम्मा मेट्रो की सेवाएं मिलेंगी सुबह 4.15 बजे से। इस बात की घोषणा हाल ही में बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BMRCL) की तरफ से की गयी है। मगर जरा रुकिए, इसमें एक छोटा सा ट्विस्ट भी है।

बेंगलुरु की नम्मा मेट्रो सेवाएं हर दिन सुबह 4.15 बजे से उपलब्ध नहीं होगी। Hindustan Times की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार बेंगलुरु मेट्रो की सेवाएं हर सोमवार को सुबह 4.15 बजे से शुरू होगी। सप्ताह के बाकी दिनों में मेट्रो सेवाएं सामान्य समय पर ही शुरू होंगी। पर अचानक ऐसा फैसला क्यों लिया गया? क्यों सिर्फ सोमवार को ही सुबह 4.15 बजे से मेट्रो सेवाएं शुरू की जा रही हैं?
इस सवाल का जवाब भी BMRCL ने दे दिया है। BMRCL के मुताबिक यह फैसला यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए ही लिया गया है। क्यों सिर्फ सोमवार को सुबह 4.15 बजे से मेट्रो सेवाएं उपलब्ध होंगी, सप्ताह के बाकी दिन नहीं?
दरअसल, इस बारे में नम्मा मेट्रो का कहना है कि सप्ताहांत (Weekend) पर लोग घूमने के लिए दूसरी जगहों पर जाते हैं। इसलिए अपना वीकेंड ट्रिप खत्म कर वापस लौटने में और काम पर जाने में लोगों को कोई परेशानी न हो, इस बात को ध्यान में रखते हुए ही नम्मा मेट्रो ने सोमवार को सुबह 4.15 बजे से मेट्रो सेवाएं शुरू करने का फैसला लिया है।
बताया जाता है कि मेट्रो सेवाओं के समय में किया गया यह बदलाव खासतौर पर कुछ खास ट्रांस हब स्टेशनों को मद्देनजर रखते हुए ही लिया गया है, जैसे सिटी रेलवे स्टेशन, केम्पेगौड़ा बस स्टैण्ड आदि। ताकि अहले सुबह यात्रियों को यातायात में कोई समस्या न हो।
BMRCL ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि सिर्फ सोमवार को ही मेट्रो सेवाएं सुबह 4.15 बजे से शुरू होंगी। सप्ताह के बाकी दिन यानी मंगलवार से रविवार तक वर्तमान समय सारिणी के मुताबिक यानी सुबह 5 बजे से ही शुरू होगी।
दूसरी तरफ बेंगलुरु नम्मा मेट्रो का किराया लगभग 40-45% की वृद्धि दर्ज हो सकती है, ऐसा पिछले 8 सालों में पहली बार हुआ है। किराया में वृद्धि सरकार द्वारा फेयर फिक्सेशन कमेटी को नियुक्त करने के बाद किया गया है, जिसने अपना रिपोर्ट बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BMRCL) बोर्ड के पास अपनी सिफारिश जमा की है। बताया जाता है कि लगभग 17 जनवरी के आसपास किराया में वृद्धि को मंजूरी दे दी जाएगी जिसके बाद बढ़े हुए किराए को भी लागू कर दिया जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications














