Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Weekend पर करें बेंगलुरु के बन्नेरघट्टा नेशनल पार्क में लेपर्ड सफारी का रोमांचक अनुभव

Weekend पर करें बेंगलुरु के बन्नेरघट्टा नेशनल पार्क में लेपर्ड सफारी का रोमांचक अनुभव

सप्ताहांत में घूमने जाने के लिए किसी जगह की तलाश में हैं तो बैंगलोर से महज 25 किमी की दूरी पर मौजूद बन्नेरघट्टा बायोलॉजिकल पार्क में घूमने जाने का विकल्प कैसा रहेगा। खास बात है कि हाल ही में यहां लेपर्ड सफारी (Leopard Safari) की शुरुआत हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स में किये गये दावों के मुताबिक बन्नेरघट्टा बायोलॉजिकल पार्क में अभी कुल 8 तेंदुएं (Leopard) हैं, जल्द ही जिनकी संख्या बढ़ायी जाएगी।

बताया जाता है कि 20 हेक्टेयर के इस सफारी को रेलवे बैरिकेड्स से सुरक्षित किया गया है और 4.5 मीटर ऊंची चेन-लिंक जाली और हल्के स्टील शीट से घेरा गया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि तेंदुए सीमाओं के भीतर ही रहें।

leopard safari bengalore

साल 2004 में बैंगलोर में बन्नेरघट्टा नेशनल पार्क को कर्नाटक चिड़ियाघर प्रशासन के अधीन लाया गया था। यह पार्क 731.88 हेक्टेयर के क्षेत्र में फैला हुआ है। इसमें कई चिड़ियाघर, बटरफ्लाई पार्क और रेस्क्यू सेंटर आदि हैं, जो इसके प्रति लोगों का आकर्षण बढ़ाते रहते हैं। यह बेंगलुरु शहर से 25 किमी दक्षिण में मौजूद है। इस पार्क में आप न सिर्फ कई प्रजातियों के पक्षी और स्तनधारी पशुओं को देख सकेंगे बल्कि यहां टाइगर, लायन और बियर सफारी का भी आयोजन किया जाता है।

सफारी का समय

आम पर्यटकों के लिए यह पार्क मंगलवार के अतिरिक्त सप्ताह के बाकी 6 दिन खुला रहता है। बायोलॉजिकल पार्क का चिड़ियाघर सुबह 9.30 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहता है। ग्रैंड सफारी सुबह 10 से शाम को 4.30 बजे तक करवायी जाती है। वहीं बटरफ्लाई पार्क सुबह 9.30 से शाम 5 बजे तक खुला रहता है।

क्या है टिकट की कीमत

नॉन एसी बस सफारी (चिड़ियाघर और सफारी) - सोमवार से शुक्रवार

  • वयस्क - ₹350
  • बच्चे - ₹200
  • वरिष्ठ नागरिक - ₹250

नॉन एसी बस सफारी (चिड़ियाघर और सफारी) - सप्ताहांत और छुट्टी के दिन

  • वयस्क - ₹400
  • बच्चे - ₹250
  • वरिष्ठ नागरिक - ₹300

एसी बस सफारी (चिड़ियाघर, सफारी, बटरफ्लाई पार्क, कैमरा) - सोमवार से शुक्रवार

  • वयस्क - ₹670
  • बच्चे - ₹470

नॉन एसी बस सफारी (चिड़ियाघर, सफारी) - सप्ताहांत और छुट्टी का दिन

  • वयस्क - ₹720
  • बच्चे - ₹520
bangalore bannerghatta leopard safari

जीप सफारी (चिड़ियाघर, सफारी, बटरफ्लाई और कैमरा) - सोमवार से शुक्रवार

  • 6 सीट वाली नॉन एसी जीप - ₹3600
  • 6 सीट वाली एसी जीप - ₹4200
  • 6 सीट वाली एसी ज़ाइलो - ₹4700
  • 8 सीट वाली नॉन एसी जीप - ₹4600
  • 7 सीट वाली इनोवा कार - ₹5700

जीप सफारी (चिड़ियाघर, सफारी, बटरफ्लाईपार्क, कैमरा) - सप्ताहांत और छुट्टी के दिन

  • 6 सीट वाली नॉन एसी जीप - ₹3900
  • 6 सीट वाली एसी जीप - ₹4500
  • 6 सीट वाली एसी ज़ाइलो - ₹5200
  • 8 सीट वाली नॉन एसी जीप - ₹5100
  • 7 सीट वाली इनोवा कार - ₹6200

कैसे बुक करें ऑनलाइन टिकट

बन्नेरघट्टा बायोलॉजिकल पार्क सफारी का टिकट बुक करने के लिए ऑनलाइन वेबसाइट bannerughattabiopark.org पर जा सकते हैं।

ध्यान दें,

  • पर्यटक ऐसे परिधान पहने जिनका रंग प्रकृति के रंगों से मेल खाता हो। ज्यादा चटख रंगों के परिधान न पहने।
  • पानी की बोतल, टोपी, धूप का चश्मा और रेनकोट जैसी वस्तुएं साथ लेकर जाएं।
  • सफारी के टिकट लिमिटेड हैं।
  • क्लॉकरुम, व्हीलचेयर, टॉयलेट और जानकारी देने के लिए कियॉस्क की सुविधा उपलब्ध है।
  • सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल वर्जित है। अपने साथ कचरा बटोरने के लिए कैरी बैग लेकर जाएं।
  • पेय पदार्थ और खाद्य पदार्थों को खाते समय सावधानी बरते, बंदर छीन सकते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+