Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »ईद स्पेशल:दिल्ली के लाजवाब बिरयानी हाउस!

ईद स्पेशल:दिल्ली के लाजवाब बिरयानी हाउस!

अगर आप बिरयानी के बहुत बड़े प्रेमी हैं तो इस ईद इन बिरयानी हाउस में बिरयानी के मज़े लेना मत भूलिए जो आपके ईद के दिन को और भी खास बनाएँगे। हैदराबादी हो या अवधी या फिर मुरादाबादी, इन जगहों पर आप बिरयानी के बिल्कुल सही मज़े ले सकते हैं। तो चलिए हम आपको ले चलते हैं उन्हीं जगहों में जहाँ से आने वाली बिरयानी की खुशबू ही आपके मन को तरोताज़ा कर देगी।

Hyderabadi chicken dum biryani

दम बिरयानी
Image Courtesy: Garrett Ziegler

हम्माद चिकन बिरयानी

यहाँ दिन भर लोगों का ताँता लगा ही रहता है।यहाँ पर परोसी जाने वाली दम बिरयानी की खुशबू
आपको इसका स्वाद लिए बिना नहीं रहने देगी।पर यहाँ जगह कम होने की वजह से बेहतर होगा की आप बिरयानी को पार्सल करके घर पर ही इसके पूरे मज़े लें।
पता: ए-16, रफ़ी कॉम्प्लेक्स के पास, अबुल फ़ज़ल एनक्लेव, जसोला, न्यू दिल्ली

टीपू सुल्तान बिरयानी

मसालों के लाजवाब स्वाद की बिरयानी के साथ मिलने वाला रायता इस बिरयानी को और भी लज़ीज़ बनाता है।
पता: बटला हाउस बस स्टैंड के पास, जामिया नगर, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, न्यू दिल्ली

Mutton biryani

मटन बिरयानी
Image Courtesy: Number55

अल जवाहर

आप इस जगह पर जाइए और यहाँ की कोई भी चीज़ ट्राइ करिए आप बिल्कुल भी उदास नहीं लौटेंगे।ख़ासकर की यहाँ की मटन बिरयानी आपके स्वाद में बढ़ोतरी करेगी।
पता: न.8, जामा मस्जिद मटिया महल रोड, मटिया महल, चाँदनी चौक, गेट न.1 के ऑपोज़िट, दिल्ली

अब्दुल मुरादाबादी, गणेश नगर

यहाँ से आप मटन बिरयानी और चिकन कोरमा पैक करा घर ले जाकर इसके ज़ायके का सही मज़ा लें।
पता: 72, अनमोल कॉम्प्लेक्स, गणेश नगर, दिल्ली - 110092

Mutton korma

Sharnab neogi
Image Courtesy: Sharnab neogi

बाबू शाही बावर्ची, प्रगती मैदान

50 साल पुराने फेमस बिरयानी के इस दुकान में आप चिकन बिरयानी, मटन बिरयानी के साथ साथ मटन क़ोरमा, शमीम कबाब, और कोफ्ता करी के भी लज़ीज़ स्वाद का मज़ा ले पाएँगे।
पता: शॉप न. 5, दारगा मटका पियर, एन एस आइ क्लब के ऑपोसिट ,मथुरा रोड, प्रगती मैदान, न्यू दिल्ली, दिल्ली

एन इक़बाल बिरयानी, निज़ामुद्दीन

अपने औथेंटिक मुरादाबदी बिरयानी के लिए फेमस इस जगह पर आप निज़ामुद्दीन दरगाह के बाद सीधे आ सकते हैं। गरमागरम चटनी के साथ परोसे जाने वाली यहाँ की बिरयानी पूरे दिल्ली में अपने खास, अलग और लज़ीज़ स्वाद के लिए प्रसिद्ध है।
पता: 268ए, झा बस्ती मार्केट, हज़रत निज़ामुद्दीन वेस्ट, निज़ामुद्दीन, न्यू दिल्ली

अपने महत्वपूर्ण सुझाव व टिप्पण्णियाँ नीचे व्यक़त करें।

"ईद मुबारक!!!"

More News

    Read more about: delhi travel india
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+