Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिल्ली-चंडीगढ़ रूट पर 15 बेहतरीन ढाबे, यहां का खाना मतलब लाइफ टाइम एक्सपीरियंस

दिल्ली-चंडीगढ़ रूट पर 15 बेहतरीन ढाबे, यहां का खाना मतलब लाइफ टाइम एक्सपीरियंस

घर के बड़े बुजुर्ग कहते हैं घर से बिना खाना खाये नहीं निकलना चाहिए! अगर आप दिल्ली से चंडीगढ़ जा रहे हैं, तो आज उनकी बात नहीं मानने में ही भलाई है! जी हां, वो इसलिए क्योंकि इस रूट पर एक से एक ऐसे ढाबे हैं, जहॉं भोजन करने के बाद आप जिंदगी भर वो स्वाद भूल नहीं पायेंगे। और तो और अगर आप सेल्फी लेने के शौकीन हैं, तो एक से एक बेहतरीन लोकेशन आपको इन ढाबों में ही मिल जायेगी जो आपकी फेसबुक व इंस्‍टाग्राम पर कवर पिक बनने का दम रखती होगी।

वैसे तो दिल्ली से चंडीगढ़ तमाम ट्रेनें चलती हैं, लेकिन अपने वाहन से जाने का मजा ही कुछ और है। रास्ते में सोनीपत, करनाल और अंबाला के खेत खलिहान और साथ में जगह-जगह ढाबे, इस सफर को बेहतरीन बना देते हैं। वैसे भी दिल्ली एनसीआर में लॉन्‍ग ड्राइव पर जाकर हाईवे पर ढाबों में खाना खाने का भी चलन है। लिहाज़ा अगर आप चंडीगढ़ तक नहीं भी जा रहे हैं, तो भी इस रूट पर आप को एक से एक भोजनालय मिलेंगे। और सबसे ज्यादा मशहूर ढाबे मिलेंगे मुरथल में।

तो चलिए बिना देर किये चलते हैं दिल्ली से चंडीगढ़ और देखते हैं रास्ते में कौन-कौन से बेस्ट ढाबे पड़ते हैं-

आगे बढ़ने से पहले आपको बता दें कि यहां पर रेस्त्रां व ढाबों की दूरी संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे से ली गई है। और हां, यहां दिये गये सभी ढाबे दिल्ली से चंडीगढ़ जाने के दौरान बाएं तरफ (Left Side) पड़ेंगे। अगर आप चंडीगढ़ से दिल्ली की तरफ आ रहे हैं तो इन ढाबों पर जाने के लिए आपको कहीं से यू-टर्न लेना पड़ सकता है। हमने यहां हर ढाबे के साथ उसका गूगल लोकेशन भी दिया है।

'ढाबे की लोकेशन' पर क्लीक कर आपको उन ढाबों का लोकेशन और कहां से यू-टर्न लेने पर आप ढाबों तक पहुंच सकते हैं, इस बारे में आइडिया मिल जाएगा। हमें पूरा यकिन है कि यह आर्टिकल आपके लिए बहुत ही मददगार साबित होने वाला है।

Jain Shikanji Dhaba

1. जैन श‍िकंजी रेस्‍त्रां

दिल्ली से दूरी: 9.6 किमी | ढाबे की लोकेशन - अगर आप कुछ भी खाकर घर से नहीं निकले हैं तो निश्चित रूप से आपको आठ-दस किमी आगे बढ़ते ही भूख लगने लगेगी। ऐसे में मात्र 9.6 किमी की दूरी पर स्थित जैन शिकंजी में आपको केवल शिकंजी ही नहीं बल्कि अलग-अलग खाने के आइटम मिलेंगे। यहां पर यरकंडीशंड सेटअप है। यहां की शिकंजी पूरे इलाके में प्रसिद्ध है।

Banku Ki Rasoi Delhi

2. बांकू की रसोई

दिल्ली से दूरी : 13.9 किमी | ढाबे की लोकेशन - बस पांच किलोमीटर ही आगे बढ़ने पर आपको बांकू की रसोई मिलेगा। यह एक फैमिली रेस्‍त्रां है जहां का चाइनीज फूड बहुत प्रसिद्ध है। यहां का बर्गर और स्प्रिंग रोल भी बहुत शानदार है। बात अगर मेन कोर्स की करें तो पीनर टिक्का मसाला, बटर नान और रायता जरूर चखियेगा।

Real Punjabi Dhaba Chandigarh Road

3. रीयल पंजाबी ढाबा, सोनीपत

दिल्ली से दूरी : 26 किमी | ढाबे की लोकेशन - आगे बढ़ते ही आपको रीयल पंजाबी ढाबा मिलेगा जहां आपको 24 घंटे बेहतरीन भोजन मिलेगा। हालांकि शाम के वक्त ढाबे पर लाइट थोड़ी कम रहती है लेकिन मौसम सुहावना हो तो बात ही निराली है। इस ढाबे पर आपको लगभग सभी पंजाबी डिश मिलेंगी।

Rasoi Dhaba

4. रसोई ढाबा

दिल्ली से दूरी : 21.4 किमी | ढाबे की लोकेशन - चंडीगढ़ हाईवे पर संयज गांधी अंडर पास से 21 किमी की दूरी पर यह ढाबा बध खालसा सोनीपत में पड़ता है। तीन लोग 800 से 900 रुपए में भर पेट भोजन कर सकते हैं। यहां का पनीर और राजमा लाजवाब है। लोगों का कहना है कि यहां के लोग खातिरदारी बहुत अच्‍छी तरह करते हैं।

Royal Murthal Dhaba

5. रॉयल मुरथल ढाबा

दिल्ली से दूरी : 27.2 किमी | ढाबे की लोकेशन - जैसा कि सभी जानते हैं कि चंडीगढ़ हाईवे पर मुरथल ढाबों का गढ़ है। दरअसल दिल्ली से चंडीगढ़ जाते वक्त मुरथल में सबसे पहले पड़ने वाले ढाबों में रॉयल मुरथल बहुत फेमस प्‍येर वेज ढाबा है। हालांकि लोगों का कहना है कि यहां का खाना थोड़ा महंगा है। हाँ अगर मौका मिले तो यहां की मशरूम करी जरूर ट्राई कीजियेगा।

Gulshan Dhaba

6. गुलशन ढाबा

दिल्ली से दूरी : 36 किमी|

ढाबे की लोकेशन - अगर अब तक आपको भोजन की कोई अच्‍छी जगह नहीं मिली है, तो जरा ठहरिये। करीब 36 किमी की दूरी तय करने पर आपको गुलशन ढाबा मिलेगा। इस ढाबे के बारे में दिल्ली के राहु मधादिया ने बहुत अच्‍छा फीडबैक गूगल में पोस्‍ट किया है। उन्‍होंने लिखा कि यहां की गार्लिक नान, पनीर बटर मसाला बेहतरीन है। खास बात यह है कि यहां ऑर्डर करने के 10 से 15 मिनट के भीतर भोजन टेबल पर आ जाता है। यानी सर्विस बहुत फास्ट है।

70 Miles Dhaba Chandigarh Road

7. 70 माइल्स स्टोन रेस्‍टोरेंट एंड ढाबा

दिल्ली से दूरी : 36 किमी| ढाबे की लोकेशन - इस ढाबे के बारे में डॉ. एम एच शमसी ने बहुत बेहतरीन फीडबैक गूगल मैप में दिया है। उन्‍होंने लिखाा है कि यहां का वातावरण मन मोह लेने वाला है। इस ढाबे का हर प्‍वाइंट सेल्फी प्‍वाइंट है जहां आप एक से एक बेहतरीन तस्वीरें खींच सकते हैं। बात अगर भोजन की करें तो क्वांटिटी और क्वालिटी दोनों शानदार हैं। यहां का पराठा जरूर टाई कीजियेगा।

Shiva Dhaba Chandigarh Road

8. शिवा ढाबा

दिल्ली से दूरी : 38 किमी| ढाबे की लोकेशन - अगर आप गुलशन या 70 माइल्‍स ढाबे पर गाड़ी नहीं रोक पाये हैं, तो कतई निराश मत हों क्योंकि बस दो किमी आगे बढ़ते ही आपको शिवा ढाबा मिलेगा, जो न केवल अच्‍छा भोजन परोसता है, बल्कि सर्विस बहुत फास्ट है। यहां की वेज थाली बहुत शानदार है, जिसके साथ शिकंजी, कोल्‍ड कॉफी या सोडा भी दिया जाता है। शुभांशु जैन के अनुसार यह जगह जितनी बड़ी है, उतनी ही सुंदर भी।

Amrik Sukhdev Dhaba Chandigarh Road

8. अमरीक सुखदेव

दिल्ली से दूरी : 39 किमी| ढाबे की लोकेशन - अमरीक सुखदेव ढाबे के बारे में हिमांशु भनोट का रिव्‍यू पढ़ने लायक है। हिमांशु कहते हैं कि दिल्ली का हर तीसरा व्यक्ति मुरथल जाने के लिए लालायित रहता है। यह जगह दिल्ली के केंद्र से मात्र 60 किमी की दूरी पर है और मात्र डेढ़ घंटे की राइड के बाद आपको जब तंदूरी पराठों का स्वाद मिले तो इससे बेहतरीन और क्या हो सकता है। अमरीक सुखदेव ढाबा के छोले भटूरे एक अलग ही लेवल के हैं। यहां की सर्विस बहुत शानदार है। भोजन बहुत महंगा भी नहीं है। दो लोग 300 से 400 रुपए में भर पेट भोजन कर सकते हैं। यह ढाबा इन दिनों सोशल मीडिया पर खुब वायरल भी हो रहा है।

10. उत्सव ढाबा

दिल्ली से दूरी : 50 किमी| ढाबे की लोकेशन - चंढीगढ़ हाईवे पर करीब 50 किमी चलने पर आपको उत्सव ढाबा मिलेगा। दिल्ली के गौरव वाही लिखते हैं कि यहां का वातावरण बेहतरीन है। प्रवेश द्वार पर लाइव म्यूजिक मन मोह लेने वाली है। इस इलाके का यह बेस्‍ट रेस्‍त्रां है। यहां पर स्‍टाफ इतना फास्‍ट है कि आपको भोजन के लिए ज्यादा देर तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

11. कृष्‍णा ढाबा

दिल्ली से दूरी : 57 किमी| ढाबे की लोकेशन - यहां पर एक से एक बेहतरीन व्‍यंजन मिलेंगे। खास तौर से जिन्‍हें आप अपने इलाके में मिस करते हैं, वो यहां जरूर मिलेंगे। परिवार के साथ आप यहां जरूर एन्‍ज्वॉय करेंगे। यहां का कढ़ाई पनीर, पनीर बटर मसाला और पनीर टिक्का लाजवाब है। इसके अलावा बिरयानी जरूर ट्राई करियेगा।

Kesar Dhaba Chandigarh Road

12. केसर ढाबा

दिल्ली से दूरी : 62 किमी| ढाबे की लोकेशन - कृष्णा ढाबा से मात्र पांच किलोमीटर आगे बढ़ने पर आपको केसर ढाबा मिलेगा। इस ढाबे के बारे में सैंडी एम लिखते हैं कि शिमला से लौटते वक्त उन्‍होंने यहां पर शाम का नाश्‍ता किया। ग्रिल सैंडविच, फ्रेंच फ्राइज़ और चाय ऑर्डर की। तीनों ही लाजवाब थे। खास बात यह है कि रेस्‍त्रां की ओर से यहां आने वाले यात्रियों की कार को बाहर से साफ करने की मुफ्त सर्विस दी जाती है।

Mannat Dhaba Chandigarh Road

13. मन्नत ढाबा

दिल्ली से दूरी : 73.6 किमी| ढाबे की लोकेशन - चंडीगढ़ जाते वक्त अगर आप अभी भी ढाबों का खाना नहीं खा पाये हैं तो मन्नत में आपकी ढाबे का खाना खाने की मन्नत जरूर पूरी होगी और वो भी दिल भर कर। आदित्य सहगल के अनुसार अगर आप अपने साथ ड्राइवर लेकर चल रहे हैं। तो इस ढाबे पर आपके ड्राइवर के लिए मुफ्त भोजन व पानी की व्यवस्‍था है।

Tiranga Dhaba Chandigarh Road

14. तिरंगा ढाबा

दिल्ली से दूरी : 90 किमी| ढाबे की लोकेशन - आयलैंड वॉटर पार्क के पास स्थित तिरंगा ढाबा केवल भोजन के लिए ही नहीं बल्कि सेल्‍फी प्‍वाइंट के लिए भी मशहूर है। डॉ. अनूप गुप्ता लिखते हैं कि यहां पर एक दम घर जैसा भोजन मिलता है। चंडीगढ़-दिल्ली रूट पर यह एक ऐसा ढाबा है, जहां का खाना आप जिंदगी भर नहीं भूल पायेंगे। यह एक प्रकार से लाइफ टाइम एक्‍सपीरियंस होगा।

The Great Khali Dhaba Chandigarh Road

15. द ग्रेट खली ढाबा

दिल्ली से दूरी : 137 किमी| ढाबे की लोकेशन - दिल्ली से करीब ढाई घंटे की दूरी तय करने के बाद यानि कि चंडीगढ़ पहुंचने के ठीक पहले आपको इसी ग्रांट ट्रंक रोड पर द ग्रेट खली ढाबा मिलेगा। बताया जाता है कि रेसलर खली अक्सर यहां आते हैं। इस ढाबे पर चारों ओर आपको खली के पोस्‍टर दिखाई देंगे। यहां तक मेन्‍यू पर भी खली की फोटो लगी है। यह सेल्‍फी लेने के लिए भी बेहतरीन जगह है। धीरज मलिक लिखते हैं यहां पर बॉक्सिंग रिंग बेहतरीन है। उन्‍होंने बताया कि वो बेहद लकी हैं कि जब वो इस जगह पर भोजन के लिए रुके तो उन्‍हें खली से मिलने का मौका मिला।

तो अगली बार जब कभी भी आप चंडीगढ़ जाएं या चंडीगढ़ से दिल्ली अथवा दिल्ली से चंडीगढ़ जाएं तो इन में अपनी सुविधा और पसंद के अनुसार किसी भी एक ढाबे पर जरूर रुकिएगा। यकीन मानिए आप वो स्वाद और हमारे इस आर्टिकल को जिंदगी भर याद रखेंगे। हमें पूरा विश्वास है कि इस आर्टिकल से ज्यादा आप NativePlanet को याद रखेंगे जो हमेशा आपके सफर को रोमांचक, मनमोहक और यादगार बनाने की कोशिशों में रहता है। बहुत जल्द हम आपके लिए चंडीगढ़ से दिल्ली के बीच हाईवे पर मौजूद बेस्ट ढाबों के नाम और उनके लोकेशन के साथ इन ढाबों पर जाने वाले ग्राहकों का रिव्यू भी लेकर आएंगे।

More News

Read more about: delhi chandigarh restaurants
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+