Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मदुरै से वीकेंड पर बनाएं इन शानदार हिल स्टेशन का प्लान

मदुरै से वीकेंड पर बनाएं इन शानदार हिल स्टेशन का प्लान

कोडईकनाल, ऊटी , मुन्नार , कुन्नूर, कोटागिरी आदि मदुरै के निकटवर्ती हिल स्टेशन हैं, जो पर्यटन के लिए काफी खास माने जाते हैं।

तमिलनाडु स्थित मदुरै उन खास स्थानों में गिना जाता है, जिसकी सैर दक्षिण भारत की यात्रा के दौरान की जा सकती है। यह भारत के प्राचीन शहरों में से एक है, जो प्राचीन समय में रोम के साथ अपने व्यापार के लिए जाना जाता था। यह शहर ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक रूप से काफी समृद्ध है। आप यहां भव्य मंदिर, प्राचीन स्मारकों के साथ कई खूबसूरत स्थलों का भ्रमण कर सकते हैं।

यह शहर खूबसूरत वैगई नदी के तट पर स्थित है। मीनाक्षी अम्मन मंदिर यहां के सबसे मुख्य आकर्षण में गिना जाता है, जो देवी मीनाक्षी को समर्पित है। धार्मिक यात्रा के लिए यह एक उपयुक्त स्थल है। लेकिन आज हम मदुरै के उन खास निकटवर्ती हिल स्टेशन के बारे में बात करेंगे, जिनका प्लाना आप वीकेंड पर या शहर भ्रमण के दौरान बना सकते हैं। जानिए ये स्थल आपको किस प्रकार आनंदित कर सकते हैं।

कोडईकनाल

कोडईकनाल

PC-Arun Charles

मदुरै से आप तमिलानाडु के लोकप्रिय हिल स्टेशनों में से एक कोडईकनाल की सैर का प्लान बना सकते हैं। कोडईकनाल एक खूबसूरत पर्वतीय नगर है, जो पलानी के निकट दिंडीगुल जिले में स्थित है। तमिल भाषा में नगर का शाब्दिक अर्थ है, जंगल का तोहफा। माना जाता है कि इस हिल स्टेशन को 1845 में स्थापित किया गया था। मदुरै से आप वीकेंड पर यहां आ सकते हैं। कोडईकनाल झील, ब्रयंत उद्यान, कोडईकनाल सौर वेधशाला, गुना केव्स, सिल्वर जलप्रपात, बेरिजम झील यहां के चुनिंदा प्रयटन आकर्षण हैं।

ऊटी

ऊटी

PC-flickr

कोडईकनाल के अलावा आप मदुरै से ऊटी की सैर का प्लान बना सकते है। तमिलनाडु स्थित ऊटी भारत के चुनिंदा हिल स्टेशनों में गिना जाता है, जहां की खूबसूरती को देखने के लिए न सिर्फ देश बल्कि विश्व भर से पर्यटकों का आगमन होता है। मदुरै से लगभग 6-7 घंटे का सफर तय कर आप यहां आ सकते हैं। यह पर्वतीय स्थल अपने पहाड़ी आकर्षणों, चाय के बागानों और हरे भरे माहौल के लिए ज्यादा प्रसिद्ध है। नीलगिरी की पहाड़ियों में बसा यह हिल स्टेशन एक शानदार अवकाश के लिए आदर्श विकल्प है। यहां यहां की पहाड़ी खूबसूरती के अलावा यहां मौजूद आकर्षक झील को भी देख सकते हैं। एक प्रकृति प्रेमी के लिए यह स्थल किसी जन्नत से कम नहीं।

मुन्नार

मुन्नार

PC-Bimal K C

मदुरै से आप केरल के सबसे प्रसिद्ध मुन्नार का प्लान बना सकते हैं। मुन्नार एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जिसे किसी परिचय की जरूरत नहीं। दक्षिण भारत की यात्रा में यह स्थल एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। पहाड़ी खूबसूरती और दूर-दूर तक फैले चाय के बागान इस स्थल को खास बनाने का काम करते हैं। यह एक प्रदूषण रहित स्थल है, जहां की मनमहोक आबोहवा सैलानियों को काफी ज्यादा प्रभावित करती है। यह राज्य के इडुक्की जिले में स्थित है।

मदुरै से मात्र कुछ घंटे का सफर तय कर आप यहां आ सकते हैं। यहां एक चाय म्यूजियम भी बना हुआ है, जहां आप चाय उत्पादन संबंधी जानकारियां ले सकते हैं। मुन्नार के आसपास कई प्राकृतिक आक्रषण मौजूद है, आप वहां भी जा सकते हैं।

कुन्नूर

कुन्नूर

PC- Sriram Rajkumar

मदुरै के पास कुन्नूर एक अन्य आश्चर्यजनक गंतव्य है, जहां आप 6 घंटे की ड्राइव पर पहुंच सकते हैं। नीलगिरी जिले स्थित यह हिल स्टेशन सैलानियों के मध्य काफी ज्याद प्रसिद्ध है। यह ऊटी से छोटा और काफी शांत स्थल है, जो आपकी यात्रा को मनोरंजक बनाने के लिए काफी है। चाय के बागानों, पहाड़ों के अद्भुत दृश्य, एक छोर से बहती ठंडी हवाएं और हरा भरा माहौल यहां किसी को भी दोबारा आने के लिए जरुर मजबूर करेगा। इस हिल स्टेशन को 1874 में स्थापित किया गया था। यदि आप पौधों में रुचि रखते हैं तो यहां 1000 से अधिक पौधों की प्रजातियों मौजूद हैं। एक शानदार अवकाश के लिए आप यहां का प्लान बना सकते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+