Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »प्राकृतिक खूबसूरती देखनी हो तो मध्य प्रदेश के इन जगहों पर जाइए

प्राकृतिक खूबसूरती देखनी हो तो मध्य प्रदेश के इन जगहों पर जाइए

भारत का दिल कहे जाने वाला मध्य प्रदेश अपनी सुंदरता, वन्यजीव अभयारण्य और चट्टानी पहाड़ों के लिए जाना जाता है। यह एक ऐसा राज्य है, जहां धर्म-संस्कृति व प्राकृतिक स्थलों का समूह देखने को मिलता है। यहां के हिल स्टेशंस भी पर्यटकों को एक सुखद एहसास का अनुभव कराते हैं। आसान भाषा में कहे तो प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव व आनंद लेना हो तो मध्य प्रदेश चले आइए।

यहां के घने जंगल, वादियां और आकर्षक पहाड़ी नजारें देखने को मिलते हैं। अब ऐसे में आप सोच रहे होंगे कि मध्य खूबसूरत तो है लेकिन घूमने के लिए कौन सी जगह बेस्ट है, क्योंकि एक ही बार में पूरा राज्य तो नहीं घूमा जा सकता है और खासकर तब, जब राज्य इतना बड़ा हो। आपकी मुश्किल आसाना करने के लिए हम मध्य प्रदेश के कुछ चुनिंदा जगहों की लिस्ट लेकर आए हैं, जहां आप जाकर एक अलग अनुभव करेंगे।

madhya pradesh

अमरकंटक की पहाड़ियां

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में स्थित अमरकंटक ऋषि-मुनियों की तपोभूमि कही जाती है। यहां हरियाली भरा जंगल और पहाड़ों के बीच किया सफर आपको रोमांच से भर देगा। घने जंगलों में स्थत ये पवित्र स्थान और यहां पहाड़ी व गुफाओं वाले मंदिर असीम शांति प्रदान करते हैं। इस स्थान को तीर्थराज के नाम से भी जाना जाता है। अमरकंटक के पहाड़ों से ही नर्मदा, सोन और जोहिला का उद्गम हुआ है। कहा जाता है कि यहां के पेड़-पौधे औषधीय गुण रखते हैं।

जानापाव हिल्स, विंध्यांचल पर्वतमाला

इंदौर से 40 किमी की दूरी पर स्थित विंध्यांचल पर्वतमाला पर जानापाव हिल्स नाम से एक पहाड़ी है। इसके अलावा जानापाव कुटी के नाम से भी इसे जाना जाता है। इस जगह पर मौजूद सबसे ऊंची चोटी भगवान परशुराम की जन्मस्थली और उनके पिता की तपोभूमि मानी जाती है, जिसे देखने के लिए देश के कोने-कोने से पर्यटक पहुंचते हैं।
दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं। इस पहाड़ी से कई नदियां निकलती है। मानसून के दौरान ये स्थान बिल्कुल स्वर्ग की तरह दिखाई देता है, ऊपरी चोटी पर पहुंचने के बाद आपको बादलों का समुद्र दिखाई देता है, जो इसे एक बेस्ट डेस्टिनेशन के रूप में साबित करता है।

madhya pradesh

कुकरू खामला, सतपुड़ा पर्वतमाला

मध्य प्रदेश की सबसे खूबसूरत पर्वत श्रृंखलाओं में से एक सतपुड़ा अपनी सुंदरता के लिए जाना जाता है। इसी पर्वत श्रृंखला पर स्थित है- कुकरू खामला, जो बैतूल जिले की सबसे ऊंची चोटी है। यह स्थान कोरकू जनजाति का निवास स्थान है, जिसे स्थानीय लोग कुकरू भी कहकर पुकारते हैं। यहां से सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा भी देखने लायक होता है। यह प्राकृतिक स्थान मध्य भारत (मध्य प्रदेश) का कुल्लू कहा जाता है।

मकड़ाई हिल्स

हरदा जिले में स्थित मकड़ाई हिल्स शहर से करीब 40 किमी की दूरी पर स्थित है। यह मध्य प्रदेश के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक है। यहां से नर्मदा की खूली घाटियां भी देखी जा सकती है। यहां वनों से आच्छादित क्षेत्र है, जो देखने में बेहतरीन लगते हैं। कहा जाता है कि राजगोंड परिवार यहां का राजघराना है, ऐसे में आप यहां आने के बाद प्राकृतिक खूबसूरती के अलावा ऐतिहासिक धरोहरों का भी अनुभव लिया जा सकता है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+