Search
  • Follow NativePlanet
Share
» » मॉनसून में घर पर हो रहै हैं बोर? तो करें माथेरान घूमने की प्लानिंग

मॉनसून में घर पर हो रहै हैं बोर? तो करें माथेरान घूमने की प्लानिंग

क्या आप इस मॉनसून घर बैठे बोर हो रहे हैं? तो आज हम आपको बताएंगे मॉनसून सीजन में घूमने की अद्भुत जगह। यह जगह महाराष्ट्र में है। हम बात कर रहे हैं मुंबई से थोड़ी दूरी पर स्थित माथेरान की जो मानसून में बेहद खूबसूरत हो जाता है। यह महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक हिल स्टेशन है जो प्रदूषण मुक्त है। आपकी जानकारी के लिए बता दें की यह इलाका बहुत सुनसान है और यहां आपको कोई नेटवर्क कनेक्शन नहीं मिलेगा। इसलिए आपको शोर-शराबे से दूर रहना है तो यहां जरूर आएं।

मानसून में माथेरान पूरी तरह हरियाली से घिरा होता है और यहां कई झरने देखने मिलते हैं। यहां आपको कुछ आश्चर्यजनक गतिविधि दिखेगी जैसे एक पहाड़ी से दूसरी पहाड़ी पर उड़ते हुए बादल जिसके कारण एक पहाड़ी में बारिश हो रही है, तो अगले पल यह रुक जाता है और दूसरी पहाड़ी पर बारिश शुरू हो जाती है। यहां घूमने के लिए कइ जगहें हैं जैसे चार्लोट लेक पॉइंट, अंबरनाथ मंदिर, पैनोरमा, लूसिया, रामबुंग पॉइंट और माउंट बैरी पॉइंट हैं। यह सब अलग-अलग पहाड़ियों में स्थित है।

matheran

चार्लोट झील

चार्लोट झील माथेरान के सबसे शानदार आकर्षणों में से एक है। घनी आबादी वाले जंगल के बीच बसे इस झील की लोकप्रिय गतिविधि बर्डवॉचिंग है। झील के एक तरफ भगवान शिव का एक पुरातन मंदिर, पिशरनाथ महादेव मंदिर है। मंदिर की एक अनोखी बात है की इसका शिव लिंग सिंदूर से लिप्त है और एक तरफ झुका हुआ है।

अंबरनाथ मंदिर

matheran

महाराष्ट्र के अंबरनाथ मंदिर में भगवान शिव की पूजा होती है। बताया जाता है की शिलाहाट के राजा मम्बानी ने इसे 1060 ई. में बनवाया था। वहीं स्थानीय लोगों का मानना ​​है कि यह मंदिर पांडव वंश का है। पौराणिक कथा के अनुसार, पांडवों ने अपने निर्वासन के सबसे कठिन वर्ष अंबरनाथ में बिताए, जहां उन्होंने एक ही रात में इस मंदिर को बड़े पैमाने पर पत्थरों से बनाया था।

पैनोरमा पॉइंट

mathram

पैनोरमा पॉइंट माथेरान का आदर्श पिकनिक स्थल है। यह स्थान माथेरान के अन्य बिंदुओं की तुलना में कम भीड़भाड़ वाला पॉइंट है। फोटो के दीवानों के लिए पैनोरमा पॉइंट बेहद शानदार जगह है क्योंकि यह सूर्यास्त और सूर्योदय के सुंदर नज़ारें, बादलों, घाटी, झील और चोटियों के दृश्य प्रस्तुत करता है।

लुइसा पॉइंट

एक पठार पर स्थित लुइसा पॉइंट माथेरान का भव्य स्थान जहां से आप ऐतिहासिक किलों के सुंदर दृश्य देख सकते हैं। यह शांत वातावरण और तनाव-मुक्त सैर प्रदान करता है।

रामबुंग पॉइंट

माथेरान के सबसे प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट में से एक है रामबुंग पॉइंट। यहां से आप कर्जत, खंडाला और आसपास की घाटियों का एक शानदार दृश्य देख सकते हैं।

माउंट बेरी

माथेरान में सबसे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में से एक है माउंट बेरी जो घाटों और गांवों के लुभावने दृश्य प्रस्तुत करता है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+