Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मानसून के सीजन में पुणे और मुंबई के समीप इन स्थानों पर लें चेरापूंजी जैसा फील

मानसून के सीजन में पुणे और मुंबई के समीप इन स्थानों पर लें चेरापूंजी जैसा फील

दुनिया का हर इंसान चाहता है कि वह किसी न किसी यात्रा पर जाए लेकिन इन्हीं यात्रा के दौरान पर्यटकों की मुलाकात अगर हल्की बारिश वाली बूंदों के साथ हो जाए तो क्या कहने। जी हां, मानसून सीजन में पुणे और मुंबई के समीप कुछ ऐसे डेस्टिनेशन है, जहां के रास्तों पर चलने के दौरान आप बारिश का भी मजा ले सकते हैं। यहां की हरियाली और प्राकृतिक मनोरम वाले नजारें बारिश के बूंदों के साथ और भी हसीन हो जाते हैं।

ऐसे में अगर आप भी बारिश की बूंदों के साथ पुणे और मुंबई के आसपास के जगहों की सैर कहना चाहते हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं उन जगहों के बारे में जो आपका मानसून सीजन वाले गेटवेज को एकदम हरियाली से भर देंगे।

राजमाची ट्रेक

राजमाची ट्रेक, सहयाद्रि पर्वत श्रृंखला में स्थित बेहद शानदार ट्रेक्स में से एक है। यह किला उन लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है जो गहरी घाटियों, कैंपिंग, पगडंडियों, झरनों और प्राकृतिक नजारों के दीवाने हैं। मानसून के दिनों में यहां के झरने काफी आकर्षक दिखते हैं।

rajmachi fort

देवकुंड वॉटरफॉल

देवकुंड वॉटरफॉल, मुंबई से करीब 140 किमी. की दूरी पर स्थित है, जो शहर के भीड़भाड़ से दूर एक शांत स्थान है। मुंबई के नजदीक होने के कारण यहां पर्यटकों की भारी भीड़ देखी जाती है। यह जगह परिवार या दोस्तों के साथ वीकेंड मनाने के लिए एक सर्वोत्तम स्थान है। यहांं आने वाले सैलानी यहां रुकना भी पसंद करते हैं। यहां का नजारा बेहद शांत और सुगम्य है। बारिश के दिनों में यहां का नजारा और भी खूबसूरत हो जाता है।

विसापुर फोर्ट

विसापुर फोर्ट एक पहाड़ी किला है, जो महाराष्ट्र के पुणे जिले के अंतर्गत विसापुर नामक गांव में स्थित है। यह एक प्राचीन किला है, जिसे 18वीं शताब्दी में बालाजी विश्वनाथ ने बनवाया था,जो मराठा साम्राज्य के सबसे पहले पेशवा थे। मराठा साम्राज्य से संबंध रखने के कारण इन्हें जुड़वा किला भी कहा जाता है। किले को लेकर कहा जाता है कि यह किला पांडवों द्वारा बनाया गया था। लेकिन इसका कोई ठोस प्रमाण अभी तक नहीं मिला है। यह किला महारा्ष्ट्र के सबसे ऊंचे किलों में शुमार है। मानसून के सीजन में इस किले के आसपास का वातावरण और भी हरा भरा हो जाता है, जो दिखने में काफी सुंदर लगता है।

visapur fort

जीवधान फोर्ट

जीवधान फोर्ट, नानेघाट पर्वत श्रृंखला में स्थित है, जो ट्रेकर्स के लिए सबसे कठिन किलों में से एक है। वैसे अनुभवी ट्रेकर्स के लिए सबसे लोकप्रिय किलों में से एक है। ट्रेक के कुछ हिस्सों में, आपको रस्सियों का उपयोग करने की भी आवश्यकता हो सकती है। इस किले के ट्रेकिंग वाले रास्ते बेहद खतरनाक है, काफी सावधानीपूर्वक यहां चढ़ाई करनी पड़ती है। यह किला महाराष्ट्र के सबसे प्रसिद्ध किलों में से एक है। बारिश की बूंदों के साथ इस रास्ते पर ट्रेकिंग करना बेहद आनंददायक है, जिसका आनंद हर ट्रेकर्स लेना चाहता है।

आद्राई जंगल ट्रेक

आद्राई जंगल ट्रेक, सहयाद्रि पर्वत श्रृंखला के सबसे खूबसूरत और अछूते जंगलों में से एक है। मानसून के सीजन में इस जंगल की ट्रेकिंग करना बेहद ही शानदार अनुभव दिलाता है। यहां आसपास का हरा-भरा माहौल, प्रकृति को छूती हुई हवाएं तन और मन दोनों को तृप्त कर देती है। इस रास्ते में आप झरने, गुफाएं, घाटियां, चोटियां देख सकते हैं, जिसकी सुंदरता बारिश के दिनों में और भी बढ़ जाती है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+