Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिवाली उत्सव: इस दिवाली दिल्ली के इन बाज़ारों में शॉपिंग कर बनाइये अपनी दिवाली को और चमकदार!

दिवाली उत्सव: इस दिवाली दिल्ली के इन बाज़ारों में शॉपिंग कर बनाइये अपनी दिवाली को और चमकदार!

इस दिवाली दिल्ली के इन प्रसिद्द बाज़ारों में शॉपिंग कर अपनी दिवाली को करिये और रौशन!

दिवाली के पावन अवसर के उपलक्ष्य में देश के कोने-कोने में बाज़ार फिर से जीवंत हो चुक़े हैं। इन्हीं जगहों में से एक देश की राजधानी दिल्ली जहाँ के बाज़ार पूरे साल व्यस्त रहते हैं, पर दिवाली के मौके पर यहाँ की बात ही कुछ अलग होती है। दिल्ली में तो हर त्यौहार की धूम ही अलग होती है, और जब बात आती है दिवाली की इस दिन तो यहाँ नज़ारा देखने लायक होता है। दिवाली का त्यौहार यहाँ बिल्कुल ही खास और भव्य तरीके से मनाया जाता है। चारो ओर रौशनी की चमक पूरी राजधानी को दिवाली राजधानी भी बना देती है।

दिल्ली में आप अपनी दिवाली को कई सारे तरीकों से यादगार बना सकते हैं। पर कभी-कभी दिवाली को यादगार बनाने में आपका दिवाला भी निकल जाता है। ऐसे में दिल्ली में लोगों के पॉकेट को भी मद्देनज़र रखते हुए कई ऐसे बाज़ार लगते हैं, जहाँ आप दिवाली की दिल खोलकर शॉपिंग कर सकते हैं वो भी अपने बजट के अनुसार।

Diwali Shopping Markets in Delhi

Image Courtesy: Ian Brown

तो चलिए चलते हैं दिल्ली के ऐसे ही उन खास और सबसे अच्छे बाज़ारों में जो आपकी दिवाली और दिवाली शॉपिंग दोनों को ही यादगार बनाएंगे।

1. दरीबा कलाँ, दिल्ली

दिवाली के त्यौहार पर बाज़ारों में लोग चाँदी से बने सिक्के और मूर्तियां ज़रूर ही खरीदते हैं, जिनसे वे देवी लक्ष्मी का स्वागत कर सकें। दरीबा कलाँ दिल्ली के सबसे पुराने बाज़ारों में से एक है, जहाँ चाँदी की कलाकृतियों के ढेर सारे विकल्प आपको मिल जायेंगे।

Diwali Shopping Markets in Delhi

Image Courtesy: Satish Krishnamurthy

2. लाजपत नगर

क्या आपने उत्सव के नए कपड़े खरीद लिए हैं? नहीं ख़रीदे तो कोई बात नहीं, निकल पढ़िए लाजपत नगर के लिए। त्यौहार के दिन पहनने के लिए फैंसी कपडे, पारंपरिक परिधान,जुते, गहने सब कम कीमतों में आराम से आपको यहाँ मिल जायेंगे। और अगर आपको उन सब में से भी कुछ पसंद नहीं आते हैं तो, कोई बात नहीं आप सरोजिनी मार्केट या करोल बाग़ मार्किट चले जाइये।

Diwali Shopping Markets in Delhi

Image Courtesy: Ramesh NG

3. सदर बाज़ार

दिल्ली का सबसे बड़ा पटाखों वाला बाज़ार, सदर बाज़ार जहाँ कई सदियों पुरानी पटाखों की दुकान आज भी स्थित हैं, जैसे कालीश्वरी पटाखे। आप यहाँ हर तरह के, उच्च मानक से लेकर फैंसी पटाखों तक की विशेषताएं पाएंगे। यहाँ हर तरह के पटाखे वाले बॉम्ब, चकरी,फुलझड़ी,अनार पटाखे सब कम कीमतों पर अच्छे किस्म के उपलब्ध होंगे।

Diwali Shopping Markets in Delhi

Image Courtesy: Anthony Easton

4. किनारी बाज़ार

दिल्ली का सबसे प्रसिद्ध थोक बाज़ार, जो दिवाली के मौसम में अपनी एक खास विशेषता से सज जाता है। तरह तरह की मोमबत्तियों, लैंपशेड्स, मिटटी के रंग-बिरंगे दीयों, हाथों से बने सामानों और घर के सजावट के सामानों से भरा यह बाज़ार आपकी दिवाली के शॉपिंग के लिए सबसे बेस्ट बाज़ारों में से एक होगा।

Diwali Shopping Markets in Delhi

Image Courtesy: kenkrevarun

5. इंद्रा मार्केट, नोएडा(NCR)

दिवाली बिना लाइट्स के तो अधूरी ही है, क्योंकि दिवाली है ही लाइट्स से जगमगाने वाले रौशनी का त्यौहार। अगर आपको लाइट्स के नए-नए डिजाईन और कुछ अलग सा खरीदना है तो दिल्ली के NCR नोएडा में स्थित इंद्रा बाज़ार में ज़रूर जाएँ। पाइप लाइट्स से लेकर, फेरी लाइट्स, तरह-तरह के LED लाइट्स आपको बिलकुल सस्ते दरों पर यहाँ मिल जायेंगे।

"हैप्पी दिवाली!"

अपने महत्वपूर्ण सुझाव व अनुभव नीचे व्यक्त करें!

Click here to follow us on facebook.

More News

    Read more about: india delhi travel festivals diwali
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+