Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »एक अच्छा वीकेंड साबित हो सकता है दिल्ली, एक बार जरूर जाएं

एक अच्छा वीकेंड साबित हो सकता है दिल्ली, एक बार जरूर जाएं

अक्सर हम अपनी छुट्टियां बिताने के लिए कोई न कोई डेस्टिनेशन सर्च करते रहते हैं और इनमें दिल्ली का नाम जरूर आता है। हो भी क्यूं ना, दिल्ली दिलवालों का शहर जो है और जो पर्यटन की दृष्टि से भी बेहद खास है। देश की राजधानी दिल्ली में घूमने के लिए कई ऐसे प्लेसेस है, जहां घूमकर आप अपनी छुट्टियों को फुल इंजॉय कर सकते हैं। यहां आप फैमिली ट्रिप के साथ-साथ अपने दोस्तों के साथ भी ट्रिप प्लान कर सकते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए कुछ ऐसे ही जगहों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जहां जाकर आप भी यहां के रंग में रंग जाएंगे।

वेस्ट टू वंडर पार्क

दिल्ली के सफर पर निकले तो वेस्ट टू वंडर पार्क घूमना बिल्कुल ना भूलें। इस पार्क में आप दुनिया के सात अजूबों का मजा एक ही स्थान पर ले सकते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इन सात अजूबों को केवल कूड़े-कचरे से बनाया गया है। यह जगह फैमिली पिकनिक और दोस्तों के साथ घूमने के लिए परफेक्ट है। यहां सेल्फी लेने का मजा ही कुछ और है। अगर आप मेट्रो से सफर कर रहे हैं, तो निजामुद्दीन मेट्रो स्टेशन आपके लिए सबसे करीब होगा। केवल 5 मिनट की पैदल दूरी पर ही आपको आपकी मंजिल दिखाई देगी और हां ध्यान रहे, सोमवार को यहां घूमने का प्लान कभी ना बनाएं। क्योंकि, सोमवार को यह पार्क बंद रहता है।

हुमायूं का मकबरा

दिल्ली में हुमायूं का मकबरा भी देखने लायक है। अगर आप भी दिल्ली की सैर पर निकले तो इस मुगल इमारत को अपनी डेस्टिनेशन लिस्ट में शामिल करना कभी ना भूलें। इसे देखने के लिए देश से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी काफी पर्यटक आते हैं। इस मकबरे की खूबसूरती देखकर आप भी इसके दीवाने हो जाएंगे।

humaya ka makabara

हौज खास विलेज

दिल्ली का हौज खास विलेज पार्टी लवर्स और हिस्ट्री लवर दोनों के लिए ही बहुत बेहतरीन जगह है। यंगस्टर्स के लिए तो ये जगह काफी खास है। यहां आप नाइट लाइफ का पूरा मजा ले सकते हैं। इसके साथ ही यहां के ऐतिहासिक किले और यहां की खूबसूरती भी आपको दीवाना बना देगी। हौज खास विलेज में आपको कई शानदार कैफे मिलेंगे, जहां पर आप दिल्ली के जायके का पूरा लुत्फ उठा सकेंगे। यहां आप एक खूबसूरत झील का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

कुतुब मीनार

दिल्ली आकर कुतुब मीनार नहीं घुमे तो क्या ही घूमे। दिल्ली की यह मीनार पर्यटन के लिहाज से काफी खास है। यहां आपको पूरे परिसर में कुतुब मीनार के अलावा कई ऐतिहासिक इमारतें भी देखने को मिलेंगी। आपको बता दें कि कुतुब मीनार परिसर में कई ऐसी इमारतें मौजूद हैं, जो यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स में से एक है। यहां आपको एक ऐसी इमारत भी मिलेगी जिसे खिलजी ने अपने समय में बनवाने का प्रयास किया था। खिलजी कुतुब मीनार से भी ऊंची इमारत बनाने का एक सपना रखता था, लेकिन किसी कारण से खिलजी का यह सपना अधूरा ही रह गया। यहां आप फैमिली के साथ पूरा दिन मजे के साथ बिता सकते हैं और हां, कुतुब मीनार के साथ अपनी फोटो लेना बिल्कुल ना भूलें।

kutub minar

लाल किला

दिल्ली का लाल किला घूमने के लिए एक शानदार जगह है। इस किले के भीतर कई शानदार संगमरमर के सुंदर महल मौजूद हैं। इतना ही नहीं, लाल किले के भीतर कई ऐसी दुकानें हैं जहां पर आप शॉपिंग का भी मजा ले सकते हैं। इसके साथ ही लाल किले से चंद कदमों की दूरी पर आप मीना बाजार में भी शॉपिंग का लुत्फ उठा सकते हैं।

red fort delhi

इंडिया गेट

दिल्ली की पहचान यानी इंडिया गेट पर घूमना हर किसी की ख्वाहिश होती है। रात के समय इंडिया गेट का सफर आपको बहुत पसंद आएगा। यहां आप दिल्ली के स्ट्रीट फूड का मजा लेते हुए इंडिया गेट को देखने का आनंद ले सकते हैं। नाइट आउट के लिए इंडिया गेट बेस्ट जगह है। रात के समय इंडिया गेट पर तिरंगे की लाइट्स आपको मंत्रमुग्ध कर देंगी। उस समय इंडिया गेट की सुंदरता देखते बनती है।

india gate delhi

More News

Read more about: delhi दिल्ली
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+