Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »भीड़भाड़ वाले पर्यटन स्थलों पर नहीं जाना चाहते तो कोई बात नहीं... इस राज्य की ओर करें रूख

भीड़भाड़ वाले पर्यटन स्थलों पर नहीं जाना चाहते तो कोई बात नहीं... इस राज्य की ओर करें रूख

देश में यूं तो कई सारी शानदार जगहें है, जहां जाकर हम प्रकृति के खूबसूरत नजारें को निहार सकते हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी लोग होते हैं, जिन्हें घूमना तो पसंद होता है लेकिन भीड़भाड़ वाली जगहों से परहेज करना चाहते हैं। तो ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं, एक ऐसी शानदार डेस्टिनेशन, जहां जाकर न सिर्फ आप अपनी ट्रिप को एंजॉय कर सकते हैं। बल्कि एक शांत वातावरण में खुलकर सांस भी ले सकते हैं।

हम बात करने जा रहे हैं हिमालय की सुंदर वादियों से घिरे सिक्किम की, जो देश के सबसे छोटे राज्यों में से एक है और अपने अंदर प्राकृतिक सुंदरता को समाए हुए हैं। यह राज्य इतना खूबसूरत और शांत वातावरण वाला राज्य है कि यहां आने वाला हर पर्यटक इसकी ओर आकर्षित हो जाता है। यहां घूमने के लिए कई सारी खूबसूरत जगहें हैं, जहां जाने के बाद आपकी यादों की डायरी का पन्ना इसकी खूबसूरती से भर जाएगा, जिसे आप कभी भूल नहीं पाएंगे।

बेहद खूबसूरत है सिक्किम

बेहद खूबसूरत है सिक्किम

सिक्किम में पर्यटन स्थलों की कोई कमी नहीं है। यहां पर आपको पहाड़ से लेकर हरियाली मैदान तक और बर्फीली चोटियों से लेकर बर्फ से ढके कटीले वृक्ष तक सब कुछ मिल जाएंगे। यहां पर कई सारे खूबसूरत मंदिर भी है, जहां जाकर आप शांत वातावरण को महसूस भी कर सकते हैं और इसकी सुंदरता को निहार भी सकते हैं, जो शायद आपने पहले कभी न देखी हो।

सिक्किम में घूमने की जगहें

सिक्किम में घूमने की जगहें

यहां का सबसे खूबसूरत 'सेवन सिस्टर वॉटरफॉल' है, जिसे देखने के लिए काफी दूर-दूर से लोग आते हैं। इसके अलावा यहां पर एंची मठ, गणेश टोक और रुमटेक श्रद्धालुओं को आकर्षित करते हैं। यहां पर एक त्योंगमो झील भी है, जो भारत की सबसे ऊंची झीलों में से एक है। चारों ओर बर्फ से घिरी ये झील फोटोग्राफी के लिए एक शानदार जगह भी है। यहां आने वाला हर पर्यटक हिमालयन ज्यूलॉजिकल पार्क और नाथुला पास भी घूमने जरूर जाता है, क्योंकि ये सिक्किम के बड़े टूरिस्ट स्पॉट में से एक हैं।

कुछ यूं बनाए प्लान

कुछ यूं बनाए प्लान

दरअसल, सिक्किम जाने से पहले हर इंसान ये सोचता है कि आखिर कैसे जाएं। क्योंकि सिक्किम तीन ओर से अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर से घिरा हुआ है। ऐसे में लोगों को लगता है कि शायद सिक्किम पहुंचना मुश्किल हो, या वहां घूमना फिरना मुश्किल हो लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है। तो ऐसे में इस चिंता में बिल्कुल मत रहिए कि आपको वहां पहुंचने में परेशानी होगी। यहां पहुंचने के लिए पर्याप्त साधन उपलब्ध है।

जाने का सही समय - अप्रैल से जून तक।

कैसे पहुंचें सिक्किम

कैसे पहुंचें सिक्किम

अगर आप सिक्किम घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आप पाक्योंग एयरपोर्ट के लिए टिकट करा सकते हैं, जो सिक्किम की राजधानी गंगटोक में स्थित है। इसके अलावा अगर आप रेलवे से जाना पसंद करना चाहेंगे तो आप न्यू जलपाइगुड़ी रेलवे स्टेशन तक जा सकते हैं, यहां से गंगटोक की दूरी करीब 120 किमी. है। वहीं, अगर सड़क मार्ग की बात करें तो इसके लिए आपको सिलीगुड़ी होते हुए पहुंचना होगा, सिलीगुड़ी से सिक्किम की दूरी करीब 120 किमी. है।

More News

    Read more about: सिक्किम sikkim
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+