Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मुक्तेश्वर का भालूगाड़ फॉल बना पर्यटकों की पहली पसंद, यहां पेडिक्योर करती हैं मछलियां

मुक्तेश्वर का भालूगाड़ फॉल बना पर्यटकों की पहली पसंद, यहां पेडिक्योर करती हैं मछलियां

उत्तराखंड के सभी डेस्टिनेशंस यूं तो बेहद खूबसूरत है लेकिन इन दिनों यहां का एक वॉटरफॉल काफी चर्चा में है। ये फॉल नैनीताल के मुक्तेश्वर में है। यदि आप भी इन दिनों नैनीताल जाने का मूड बना रहे हैं तो आप भी इस फॉल पर जा सकते हैं, एक प्यारे से वीकेंड के साथ अपनी यादों को संजो सकते हैं। मुक्तेश्वर में स्थित ये झरना कुमाऊं के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्‍थलों में से एक है।

56 फीट से गिरता है पानी

इस झरने का पानी करीब 56 फीट की ऊंचाई से एक 40 फीट गहरे नीचे तालाब में गिरता हैं। प्रकृति की गोद में बसा ये झरना दिखने में काफी सुंदर और आकर्षक है। इस झरने तक पहुंचने के लिए डेढ़ से 2 किमी. तक आपको पैदल ट्रेकिंग करनी पड़ती है, जो यहां का घना जंगल और साथ में बहती नदी इस ट्रेक को भी काफी खूबसूरत बना देता है। इन दिनों विदेशी सैलानियों की भीड़ भी काफी संख्या में देखी जा रही है।

bhalugaad waterfall

खूबसूरत नजारों के बीच नेचुरल पेडिक्योर

वैसे तो पेडिक्योर कराने के लिए हजार से डेढ़ हजार तक का खर्च आता है लेकिन इस फॉल तक आने के बाद आपका ये भी पैसा बचने वाला है। दरअसल, यहां की खूबसूरती के साथ ही आपको नेचुरल पेडिक्योर भी मिलता है, जो इस नदी में रहने वाली एक खास प्रजाति की मछलियां करती हैं। शायद इसीलिए ये झरना और भी खास बन जाता है।

मुक्तेश्वर के करीब है ये फॉल

आमतौर नैनीताल जाने वाले पर्यटक मुक्तेश्वर जरूर जाते हैं तो ऐसे में अगर आप भी मुक्तेश्वर के लिए प्लानिंग कर रहे हैं तो आप भी इस फॉल का नजारा एक बार तो ले ही सकते हैं। यह फॉल मुक्तेश्वर के काफी करीब है, जिसका साफ-सफाई व रखरखाव यहां के स्थानीय निवासी करते हैं। यहां आने वाले पर्यटकों से जो भी धनराशि दान स्वरूप मिलती है, उसे यहां के रखरखाव में खर्च किया जाता हैं।

ग्रामीणों ने संभाल रखा पर्यटन का पूरा जिम्मा

आमतौर पर यहां हर दिन 100-150 लोग पहुंचते हैं लेकिन जब बात सीजन की आती है तो सीजन के दौरान यह संख्या बढ़कर 500 के करीब पहुंच जाती है। इस झरने की पर्यटन व्यवस्था ग्रामीणों द्वारा ही संभाल ली गई है। चाहे साफ-सफाई की बात हो या किसी गाइड की नियुक्ति की, यह सब यहां के ग्रामीण खुद ही तय करते हैं। ऐसे में अगर भालूगाड़ फॉल में पर्यटन विभाग द्वारा जरूरी सुविधाओं का विस्तार किया जाए तो यहां पर्यटकों की बड़ी संख्या को आकर्षित किया जा सकता है।

जाने का सही समय - मार्च से जून व अक्टूबर से नवंबर के बीच।

भालूगाड़ फॉल कैसे पहुंचें

नजदीकी एयरपोर्ट - पंतनगर एयरपोर्ट (110 किमी.)
नजदीकी रेलवे स्टेशन - काठगोदाम (75 किमी.)
सड़क मार्ग - मुक्तेश्वर नैनीताल से लगभग 51 किमी. व भवाली से लगभग 40 किमी.

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+