Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Bharat Parv 2023! जानिए क्या है खास और कब तक चलेगा ये पर्व

Bharat Parv 2023! जानिए क्या है खास और कब तक चलेगा ये पर्व

गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) की धूम हर ओर जोरों पर रही। कल दिल्ली के कर्तव्य पथ पर हमारे सेना के जवानों और अलग-अलग राज्यों के झांकियों की झलक देखने को मिलने। लेकिन इस दौरान आप सभी इसे नहीं देख पाए होंगे, ऐसे में इस बार फिर सरकार की ओर से भारत पर्व (Bharat Parv 2023) का आयोजन किया जा रहा है। यह एक 6 दिवसीय मेगा इवेंट होगा।

यह फेस्टिवल पर्यटन मंत्रालय की ओर से आयोजन किया जा रहा है, जो साल 2016 में शुरू किया गया था। यहां आप अपनी वीकेंड छुट्टियां का आनंद भी ले सकते हैं। कोरोना के चलते यह दो साल बाद शुरू किया गया है, ऐसे में इस बार इस फेस्टिवल की काफी धूम भी देखने को मिल रही है। इस फेस्टिवल के दौरान कर्तव्य पथ पर सजाई गई या दिखाई देने वाली जो झांकियां आप नहीं देख पाए होंगे, वह आप देख सकते हैं।

bharat parv 2023

31 जनवरी तक चलेगा भारत पर्व 2023

गणतंत्र दिवस की संध्या पर शुरू हुआ यह पर्व आज (27 जनवरी) सुबह से आम जनता के लिए खोल दिया गया है। यह फेस्टिवल 31 जनवरी तक चलेगा। लाल किला के सामने ज्ञान पथ पर आयोजित इस फेस्टिवल में विभिन्न राज्यों के अलग-अलग स्टॉल देखने को मिलेंगे। इस दौरान सेना के कल्चरल विंग्स अपनी परफॉर्मेंस भी देंगे, जो इस फेस्टिवल का मुख्य आकर्षण भी होगा।

भारत पर्व के दौरान होगा देश की विविधता का दर्शन

गणतंत्र दिवस में शामिल राज्यों की सबसे अच्छी झांकियों की यहां प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिन्हें इस पर्व के दौरान देखा जा सकेगा। दिल्ली के लाजवाब व्यंजन के साथ-साथ आपको यहां लगभग सभी राज्यों के व्यंजनों के स्वाद भी मिल जाएंगे। ऐसे में आप यहां घूमने जा सकते हैं और भारत का विविधता का एक ही स्थान दर्शन भी कर सकते हैं। देश से जुड़े इस पर्व का हिस्सा बनने में आप अपना योगदान दे सकते हैं।

पर्यटकों के जाने का समय

26 जनवरी शाम 05:30 बजे से इसे आम जनता के लिए खोल दिया गया है, जो आज यानी 27 जनवरी से 31 जनवरी तक दोपहर 12:00 बजे से लेकर रात 10:00 बजे तक खुला रहेगा और इस दौरान आप इस आकर्षक नजारें का लुत्फ उठा सकेंगे।

सरकार के विभिन्न अभियानों का ब्रांड प्रमोशन भी

इस पर्व के दौरान आपको सुंदर झांकियां तो देखने को मिलेंगी ही, साथ ही अलग-अलग कल्चर भी देखने को मिलेंगे। विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा यहां 60 से अधिक हैंडीक्राफ्ट स्टॉल देखने को मिलेंगे। इस दौरान कई नृत्य शैली भी देखने को मिलेंगी, जो शायद उन राज्यों की फेस्टिवल के दौरान ही देखने को मिलती हैं। इतना ही नहीं, यह पर्व के दौरान आपको सरकार के अभियानों- 'देखो अपना देश', 'एक भारत श्रेष्ठ भारत', 'G20' और 'Mission LIFE' का ब्रांड प्रमोशन भी देखने को मिलेगा।

भारत पर्व के दौरान होने वाली एक्टिविटी

• पर्व में G20, मिशन लाइफ (LiFE के लिए यात्रा) और बाजरा का वर्ष का प्रदर्शन

• गणतंत्र दिवस परेड की झांकी का प्रदर्शन

• राज्य पर्यटन विभागों द्वारा स्टॉल का प्रदर्शन

• इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट द्वारा स्टॉल का प्रदर्शन

• खाद्य विक्रेताओं द्वारा स्टाल का प्रदर्शन

• खाना पकाने का प्रदर्शन

• डीसी, हथकरघा और हस्तशिल्प द्वारा स्टॉल का प्रदर्शन

• बुनकरों द्वारा लाइव प्रदर्शन

• भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों द्वारा स्टाल का प्रदर्शन

• सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा प्रदर्शनी

• संस्कृति मंत्रालय का प्रदर्शन

• आयुष मंत्रालय का प्रदर्शन

• केवीआईसी और ट्राइफेड द्वारा स्टॉल का प्रदर्शन

• क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र द्वारा कोरियोग्राफी प्रदर्शन

• राज्यों/संघ शासित प्रदेशों द्वारा प्रदर्शन

• विशेष प्रदर्शन

• सैन्य बैंड द्वारा प्रदर्शन

More News

    Read more about: दिल्ली delhi
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+