Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Delhi Shopping Festival 2023: दिल्ली में आयोजित होगा भारत का सबसे बड़ा शॉपिंग फेस्टिवल

Delhi Shopping Festival 2023: दिल्ली में आयोजित होगा भारत का सबसे बड़ा शॉपिंग फेस्टिवल

दिल्ली पर्यटन के इतिहास में अगले साल एक और पन्ना जुड़ने वाला है। अगले साल 2023 के जनवरी में दिल्ली सरकार की ओर से एक शॉपिंग फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा। ये शॉपिंग फेस्टिवल भारत का सबसे बड़ा शॉपिंग फेस्टिवल होगा। इस फेस्टिवल के दौरान पर्यटकों को भारतीय संस्कृति की एक झलक देखने को मिलेगी।

कब से होगी शुरुआत

इस शॉपिंग फेस्टिवल की शुरुआत 28 जनवरी 2023 को होगी, जो 30 दिनों तक चलेगी। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित ये फेस्टिवल 26 फरवरी तक चलेगा। माना जा रहा है कि इस शॉपिंग फेस्टिवल में पूरे देश को आमंत्रित किया जाएगा, जिसमें न केवल दिल्ली बल्कि पूरे भारत का संस्कृति का अनुभव लिया जा सकेगा।

shopping festival

खरीददारी का एक अनूठा अनुभव

इस शॉपिंग फेस्टिवल के दौरान ग्राहकों को खरीददारी का एक अनूठा अनुभव मिलने वाला है, जिसमें उन्हें भारी छुट दी जाएगी। इस दौरान पूरी दिल्ली को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। इससे दिल्ली पर्यटन को भी खासा महत्व मिलेगा और भारत का नाम भी विश्व-पटल पर काफी ऊंचा होगा।

shopping festival

शॉपिंग फेस्टिवल में लगेगी प्रदर्शनी

इस शॉपिंग फेस्टिवल में कई तरह की प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी, जिसमें विश्वस्तरीय कलाकारों को जनता के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इस शॉपिंग फेस्टिवल में खेल, मनोरंजन, तकनीक और अध्यात्म पर आधारित प्रदर्शनियां प्रदर्शित की जाएगी। इसके साथ पर्यटकों और ग्राहकों को दिल्ली के खाने का स्वाद भी चखने को मिलेगा।

shopping festival

इस फेस्टिवल के दौरान करीब 200 संगीत से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए दिल्ली सरकार की ओर से एयरलाइंस कंपनियों और ट्रैवेल एजेंसियों से बात की जा रही है ताकि मेहमानों को लाने के लिए विशेष पैकेज की व्यवस्था की जाए। इससे दिल्ली की अर्थव्यवस्था भी काफी मौजूद होगी।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+