Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »आप, आपकी किताब और आपकी चाय: दिल्ली के 6 प्रमुख बुक कैफेज़!

आप, आपकी किताब और आपकी चाय: दिल्ली के 6 प्रमुख बुक कैफेज़!

किताबें पढ़ना किसे अच्छा नहीं लगता होगा? जी मैं यहाँ पर स्कूल या कॉलेज के ही किताबों के बारे में सिर्फ़ बात नहीं कर रही। सबको पता है की स्कूल कॉलेज में तो हम जितना हो सकता है किताबों से भागते फिरते हैं। पर जब उससे बाहर की किताबें पढ़नी हो जैसे कि कोई नॉवेल, मैगज़ीन्स या किसी की ऑटोबायोग्राफी, तो हम उन्हें ज़्यादा से ज़्यादा दो दिनों में ही पढ़ लेते हैं, फिर खो जाते हैं किताबों की उसी दुनिया में।

छोटे बच्चों की कॉमिक्स से लेकर बड़ों की नॉवेल्स तक, सारी किताबें इंसान की सबसे अच्छी दोस्त होती हैं। जब साथ कोई नहीं होता तब किताबें ही आपकी साथ होती हैं। इंसानी दोस्त कभी भी आपको छोड़ कर जा सकते हैं पर किताबें ऐसी दोस्त हैं जिन्हें आप खुद जब तक न छोड़ें हमेशा आपके साथ रहती हैं।

Book Cafes

Image Courtesy: Twice25

मार्कस तुलियस सिसरो ने भी कहा है कि "किताबों के बगैर वाला कमरा बिना आत्मा वाले शरीर की तरह होता है।" और आज हम आपको ऐसे ही कुछ कमरों, कैफेज़ के बारे में बताने जा रहे हैं, जहाँ बस आप और आपकी किताबें होंगी और अगर आप अपनी किताबों के साथ कॉफ़ी या चाय का भी मज़ा लेना चाहते हैं तो ये आपके लिए सबसे बेस्ट जगहे होंगी।

नीचे आपके लिए ऐसे ही कैफेज़ की लिस्ट प्रस्तुत हैं:

Book Cafe

आइवी एंड बीन कैफे
Image Courtesy: Ivy & Bean Cafe

1 आइवी एंड बीन:

यह जगह खूबसूरत छोटी सी लाइब्ररी के साथ खास जगहों में से एक है और इसे और खास बनाती है यहाँ पर मिलने वाला ऑस्ट्रेलियन व्यंजन। जी हाँ आप यहाँ किताबें पढ़ने के साथ कुछ नया खाने का भी मज़ा ले सकते हैं। आप यहाँ से किताबें अपने साथ कुछ दिनों के लिए घर भी ले जा सकते हैं या फिर किसी दूसरी किताब से बदल भी सकते हैं।
पता: 119, सिशन हाउस, शाहपुर जाट, नई दिल्ली
समय: सुबह 11 बजे से रात के 11 बजे तक

2. चा बार:

अपने शानदार इंटीरियर के साथ यह जगह आपको किताबें पढ़ने के माहौल के साथ 100 किस्म की चाय भी ऑफर करती है। चा बार ऑक्स्फर्ड बुकस्टोर का ही एक हिस्सा है। तो किताबों साथ अपने चाय के भी शौक को यहाँ आकर पूरा कीजिए।
पता: न.81, ऑक्स्फर्ड बुकस्टोर, कनॉट प्लेस, नई दिल्ली
समय: सुबह 11 बजे से रात के 9:30 बजे तक

Book Cafe

चा बार
Image Courtesy: cha bar

3. कुंज़ूम ट्रैवल कैफे

हौज़ खास की छोटी छोटी गलियों के बीच बना यह कैफे, आपको अपने किताबों के साथ विभिन्न जगहों की यात्रा पर ले जाएगा। अगर आप यात्रा के भी शौकीन हैं तो यहाँ आपके लिए ट्रैवल से संबंधित कई किताबें और फोटोग्रॅाफ्स की किताबें मिल जाएँगी। यह कैफे कई सारे वर्कशॉप भी आयोजित करता है।
पता: टी-49, ग्राउंड फ्लोर, हौज़ खास विलेज, नई दिल्ली
समय: सुबह 11 बजे से शाम के 7:30 बजे तक

4. अनदर फाइन डे

साधारण और साफ सुथरे इंटीरियर के साथ यह कैफे आपको घर जैसे माहौल का अनुभव देता है। और यहाँ किताबों को पढ़ने के साथ आप खाने के अलग स्वाद का भी मज़ा ले सकते हैं।
पता: ग्राउंड फ्लोर, एम.पी.डी टावर्स, डी.एल.एफ गॉल्फ कोर्स रोड, गुड़गाँव
समय: सुबह 10 बजे से रात के 11 बजे तक

Book Cafe

फ़ुर्सत से- ए कल्चरल कैफे
Image Courtesy: Fursat se-A cultural Cafe

5.सेरेनडिपिटी कैफे

यहाँ आपको बाकी किताबों के साथ धार्मिक किताबें भी मिल जाएँगी और इस कैफे की ख़ासियत यह है कि यह अपने ग्राहकों को किताबें डेलिवर भी करती हैं। इसमें एक छोटी सी बेकरी भी है 'ये ओल्ड बेकरी', जहाँ आप कॉफ़ी के साथ केक के भी मज़े ले सकते हैं।
पता: द क्लैरिजेस, 12 औरंगज़ेब रोड, नई दिल्ली
समय: सुबह 11:30 बजे से रात के 101:30 बजे तक

6. फ़ुर्सत से- ए कल्चरल कैफे:

नाम से ही ज़ाहिर इस कैफे में आकर आप सुकून से अपनी किताबों को पढ़ सकते हैं और साथ ही साथ आप बाहर से ही अपने लिए खाना भी ऑर्डर कर सकते हैं। यह कैफे हर महीने कोई ना कोई इवेंट आयोजित करती ही रहती है। इस कैफे की अलग बात जो इसे सबसे खास बनाती है, इसका खुली हवा में होना। जी हां इसका एक हिस्सा छत पर खुली हवा में है।
पता: 5 ई, दादा जंगी हाउस, टॉप फ्लोर, शाहपुर जाट, सिरी फ़ोर्ट, नई दिल्ली

Book Cafe

फ़ुर्सत से-ए कल्चरल कैफे
Image Courtesy: Fursat se-A cultural Cafe

तो जॉर्ज लुईस बोर्गस के कहे अनुसार 'मैने हमेशा कल्पना की है की स्वर्ग एक लाइब्ररी की तरह होगी', आप भी अगर किताबी कीड़े हैं, किताबों के प्रेमी हैं तो इन जगहों पर जाइए और अपना कीमती समय अपने किताब के साथ सुकून से अपने स्वर्ग में बिताइए।

अपने महत्वपूर्ण सुझाव व अनुभव नीचे व्यक्त करें।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+