Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »चलिए चलें बोर्रा गुफ़ा की रोमांचक यात्रा पर!

चलिए चलें बोर्रा गुफ़ा की रोमांचक यात्रा पर!

बोर्रा गुफ़ा वाइज़ैग के अराकू घाटी में स्थित है। इसके अंदर चूना पत्थर के बने हुए कलात्मक गठन पर्यटकों के बीच मुख्य आकर्षण के केंद्र हैं।

इस गुफ़ा की खोज सन् 1807 में विलियम किंग नाम के शख्स द्वारा की गयी थी। इस गुफ़ा के गठन और इसके अंदर स्थापित शिव लिंग से जुड़ी कई सारी कथाएं प्रचलित हैं। जब भी आप वाइज़ैग की यात्रा पर जाएँ इस अद्भुत पर्यटक केंद्र को देखना न भूलें। यह गुफ़ा प्रकृति द्वारा ही गठित है जो लगभग 100 पहले गठित हुयी थी।

चलिए हम इसी प्राकृतिक गुफ़ा की सैर पर चलते हैं जिसे वहां के स्थानीय भाषा में बोर्रा गुहालु कहते हैं।

 सबसे गहरी गुफ़ा

सबसे गहरी गुफ़ा

कहा जाता है की बोर्रा गुफाएं भारत की सबसे गहरी गुफाएं हैं।

Image Courtesy:Arunkm44

सन् 1807 में खोजी गयी

सन् 1807 में खोजी गयी

विलियम किंग नाम के शख्स ने जो भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के लिए काम करते थे, उनहोंने इस गुफ़ा की खोज सन् 1807 में की।

Image Courtesy:Bhaskaranaidu

चुना पत्थरों का कलात्मक गठन

चुना पत्थरों का कलात्मक गठन

बोर्रा गुफाओं का गठन कॉस्टिक चुना पत्थरों से हुआ है और साथ ही साथ आप इसमें पत्थरों का निक्षेपण भी देख सकते हैं।

Image Courtesy:Rajib Ghosh

इसके आसपास की जनजाति

इसके आसपास की जनजाति

गुफ़ा के चारों तरफ बसे गांव में कई जातियां निवास करती हैं, जैसे कि पोर्जा, जतापू, कोण्डाडोरा, नूकादोरा, वाल्मीकि आदि।

Image Courtesy:Raj

भगवान शिव जी का वासस्थल

भगवान शिव जी का वासस्थल

स गुफ़ा के अंदर ही एक शिवलिंग भी स्थापित है जिससे यह हिंदुओं का धार्मिक स्थल भी कहलाता है। हालाँकि अब तक किसी को पता नहीं है कि इस शिवलिंग को यहाँ किसने स्थापित किया था।

Image Courtesy:Joshi detroit

शिवलिंग से जुड़ी स्थानीय कथा

शिवलिंग से जुड़ी स्थानीय कथा

एक बार एक गाय गुफ़ा के एक छेद से इसके अंदर आ गिरी। गाय का मालिक जब अपनी गाय को ढूंढने इस गुफा के अंदर आया तब उसे शिवलिंग के आकार में पत्थर मिला। उसे लगा की शिव जी के इसी अवतार ने उसके गाय की रक्षा की है और उसने उसे पूजना शुरू कर दिया और तब से वहां उस शिवलिंग को रोज़ पूजा जाने लगा।

Image Courtesy:thotfulspot

गुफा से जुड़ी अन्य कथा

गुफा से जुड़ी अन्य कथा

शिवलिंग के अलावा यहाँ गाय के आकार में एक रचना भी स्थित है। माना जाता है कि इस गाय का थन ही वह स्रोत है जहाँ से गोस्थानी नदी जो विशाखापट्नम से बह कर इस गुफा में प्रवेश करती है।

Image Courtesy:Adityamadhav83

सुन्दर घाटी में बसा यह गुफ़ा

सुन्दर घाटी में बसा यह गुफ़ा

बोर्रा गुफ़ा अराकू घाटी के अद्भुत दृश्य में बसा हुआ है, जो आंध्र प्रदेश के पूर्वी घाट का भाग है। विशाखापट्नम से यह लगभग 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Image Courtesy:Adityamadhav83

बोर्रा गुफ़ा के आसपास अन्य आकर्षक केंद्र

बोर्रा गुफ़ा के आसपास अन्य आकर्षक केंद्र

यहाँ बोर्रा गुफ़ा के आसपास टायडा रेलवे सुरंग,अनंतगिरि पहाड़ और अराकू घाटी जैसे भी अन्य आकर्षक केंद्र हैं।

Image Courtesy:Adityamadhav83

More News

    Read more about: india andhra pradesh travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+