Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Boutique On Wheels: अब चेन्नई में लोगों के घरों तक पहुंचता है फैशन का सामान

Boutique On Wheels: अब चेन्नई में लोगों के घरों तक पहुंचता है फैशन का सामान

आजकल फैशन का नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है। ऐसे में तमाम वेबसाइट्स सस्ते से सस्ते और अच्छे कपड़ों को बेच रही हैं। लेकिन इसके विपरीत एक अनोखा पहल देखने को मिला है। अब चेन्नई के लोगों को घर पर सामान की डिलीवरी की जा रही है। यह खास पेशकश पिकबिग की ओर से किया गया है, जो घर-घर जाकर लोगों को उनके पसंद के कपड़े डिलीवर करता है। यह पहियों वाला एक बुटीक है, जो हमेशा शहर में घूमता रहता है।

दरअसल, पिकबिग कंपनी ने एक बुटीक वाला बस निकाला है, जिसका नाम 'बुटीक ऑन व्हील्स' है। यह उन लोगों के लिए बेहद खास है, जो मॉल में जाकर शॉपिंग नहीं करना चाहते और आराम से घर बैठे ही अपना पसंदीदा कपड़ा चाहते हैं। ऐसे में इस फैशन की दुनिया में यह एक अच्छी पहल है, जो आपको घर बैठे ही सुविधाए दे रही है। इसके लिए आप इसके अधिकारिक वेबसाइट Pikbig.com पर विजिट कर सकते हैं। वहीं, पिकबिग के मालिक कार्तिक गुनाबलन हैं।

Boutique On Wheels

तमिलनाडु के सभी राज्यों में चलाने की तैयारी

फिलहाल, बुटीक ऑन व्हील्स को चेन्नई में लॉन्च किया गया है लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही तमिलनाडु के सभी शहरों में संचालित किया जाएगा। ऐसे में तमिलनाडु पर्यटन को भी फायदा होगा। बुटीक ऑन व्हील्स की शुरुआत पिछले साल दीवाली पर हुई थी लेकिन सात महीनों के लिए इसे बंद कर दिया गया था, जो अब फिर से चालू हो गया है और लोगों को अपनी सुविधाएं दे रहा है। चेन्नई से पहले यह बुटिक बस नागरकोइल में भी बेहद लोकप्रिय थी, जो इसके मालिक कार्तिक का गृहनगर है।

इस चलते-फिरते बुटीक में महिलाएं के लिए एथिकल और इंडो-वेस्टर्न दोनों तरह के कपड़े मिल जाएंगे। इसमें देश भर के डिजाइनर ब्रांड वाली साड़ियां, कुर्ती, अनारकली, लेगिंग और टी-शर्ट के कलेक्शन मौजूद हैं। बुटीक में कपड़ों के कौन से कलेक्शन रखे जाए, इसके लिए भी पिकबिग ने खास ख्याल रखा है। बुटीक की ओर से कपड़ों के चयन के लिए एक फैशन डिजाइनर रखा गया है, जो ये सब तय करता है।

Boutique On Wheels

दीवाली पर हुई शुरुआत

चलने वाले इस मॉल ने इस बार फिर से दीवाली पर अपनी शुरुआत की और लोगों को उनकी मनपसंद कपड़े पहुंचा रहा है। ऐसे में अगर आप चेन्नई की सैर पर निकले हैं तो एक बार इस बुटीक ऑन व्हील्स से शॉपिंग जरूर करें और अपने अनुभव को हमारे साथ साझा करें कि आखिर आपको इनकी सर्विस कैसी लगी और कपड़ों के कलेक्शन कैसे हैं? बता दें, यह बस एक दिन में 30 किमी दूरी तय करती है।

बुटीक बस में ट्रायल रूम भी

बुटीक ऑन व्हील्स 21 फीट लंबी और 7 फीट चौड़ी है, जिसमें ग्राहकों की सुविधाओं को देखते हुए एक ट्रायल रूम भी बनाया गया है। इस बुटीक को तैयार करने के लिए करीब 15 लाख रुपये की लागत आई है। देखा जाए तो फैशन के इस दौर में ये एक नई क्रांति की तरह है।

More News

    Read more about: चेन्नई chennai
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+