Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »भारत में ब्रिटिश स्थापत्य कला के बेजोड़ नमूने!

भारत में ब्रिटिश स्थापत्य कला के बेजोड़ नमूने!

भारत कई पर्यटक आकर्षणों के साथ, कई आश्चर्यजनक व खूबसूरत वास्तुकला के नमूनों की भी भूमि है। भारत की इन्हीं प्रसिद्ध वास्तुकला की रचनाओं में से कुछ का निर्माण ब्रिटिश औपनिवेशिक युग में हुआ था।

चलिए आज हम ऐसे ही कुछ प्रसिद्ध प्रमुख ब्रिटिश वास्तुकला की रचनाओं की सैर पर चलते हैं, जिनका निर्माण भारत की आज़ादी से पहले के समय के दौरान हुआ था।

India Gate

इंडिया गेट
Image Courtesy:
U.S. Air Force

इंडिया गेट

अखिल भारतीय युद्ध स्मारक आर्क, जिसे इंडिया गेट के नाम से जाता है, अंग्रेजों द्वारा बनाये गए प्रमुख स्मारकों में से एक है। इस प्रसिद्द रचना का डिज़ाइन, प्रसिद्द अंग्रेज आर्किटेक्ट एडवर्ड लुटयंस द्वारा तैयार किया गया था व सन् 1931 में बन कर यह तैयार हो गया था। दिल्ली का यह स्मृति चिन्ह उन 70,000 भारतीय व अंग्रेजी सैनिकों को समर्पित है, जिन्होंने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान अपनी जान गँवाई।

Parliament House

संसद भवन
Image Courtesy: A.Savin

संसद भवन

दिल्ली में स्थापित संसद भवन, एडवर्ड लुटयंस द्वारा ही डिज़ाइन की गयी अन्य रचना है। इसका डिज़ाइन उन्होंने हर्बर्ट बेकर के साथ मिलकर तैयार किया। संसद भवन का उद्घाटन, तब के भारतीय गवर्नर जनरल, लार्ड इर्विन द्वारा सन् 1972 में हुआ। संसद भवन, भारत का सर्वोच्च विधायी निकाय है।

Rashtrapati Bhawan

राष्ट्रपति भवन
Image Courtesy: Priyanka0307

राष्ट्रपति भवन

दिल्ली में स्थापित राष्ट्रपति भवन, ब्रिटिश वाइसराय का तत्कालीन निवास स्थल हुआ करता था। यह प्रभावशाली संरचना भी ब्रिटिश आर्किटेक्ट एडवर्ड लुटयंस के कला के महान नमूनों में से एक है।

Gateway of India

गेटवे ऑफ़ इंडिया
Image Courtesy: Ashwin Kumar

गेटवे ऑफ़ इंडिया, मुम्बई भारत की अन्य राजसी रचना है, जिसका उद्घाटन सन् 1911 में पाँचवे राजा जॉर्ज के भारत आगमन पर स्मरण के रूप में किया गया था। यह मुम्बई के सबसे महत्वपूर्ण व प्रसिद्द पर्यटक स्थलों में से एक है और इसे मुम्बई का ताजमहल भी कहा जाता है।

Victoria Memorial

विक्टोरिया मेमोरियल
Image Courtesy: Vipin8169

विक्टोरिया मेमोरियल

कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल का निर्माण रानी विक्टोरिया की याद में किया गया था। इस स्मारक का डिज़ाइन, ब्रिटिश इंस्टिट्यूट ऑफ़ आर्किटेक्ट के अध्यक्ष, सर विलियम एमर्सन द्वारा तैयार किया गया था।

Saint Mary's Church

सेंट मेरी चर्च
Image Courtesy: Nigel's Europe & beyond

सेंट मेरी चर्च

भारत के दक्षिण हिस्से चेन्नई में स्थापित सेंट मेरी चर्च, भारत का सबसे पुराना ब्रिटिश स्मारक है और इसके साथ ही दक्षिण एशिया का सबसे पुराना अंग्रेजी चर्च भी।

Writer's Building

राइटर्स बिल्डिंग
Image Courtesy: flowcomm

राइटर्स बिल्डिंग

राइटर्स बिल्डिंग जिसे सिर्फ राइटर्स के नाम से भी जाना जाता है, पश्चिन बंगाल के राज्य सरकार की सचिवालय ईमारत है। यह ईमारत ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के दौरान मुख्यतः लेखकों का एक कार्यालय हुआ करता था।

अपने महत्वपूर्ण सुझाव व अनुभव नीचे व्यक्त करें।

Read in English: British Architectural Monuments of India!

Click here to follow us on facebook.

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+