Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »चंडीगढ़ या दिल्ली, कहां से फ्लाइट मिलेगी सस्ती और कौन सा एयरपोर्ट पहुंचना है ज्यादा आसान?

चंडीगढ़ या दिल्ली, कहां से फ्लाइट मिलेगी सस्ती और कौन सा एयरपोर्ट पहुंचना है ज्यादा आसान?

पंजाब, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के छोटे शहर जहां एयरपोर्ट की सुविधा नहीं है जैसे करनाल, रुड़की, अंबाला, सहारनपुर या पानीपत में रहते हैं लेकिन कहीं अगर आप विमान से जाना चाहते हैं तो थोड़ा कैलकुलेशन कर लेने की जरूरत है। खासतौर पर रुड़की, कैथल और सहारनपुर वालों को। अब आप सोच रहे होंगे कि हम किस कैलकुलेशन की बात कर रहे हैं!

अरे भई, कौन से विमान में सस्ती टिकट मिलेगी, क्या किसी भी यात्रा से पहले सिर्फ यहीं देखना होता है? बिल्कुल नहीं...कौन से एयरपोर्ट से फ्लाइट लेना आपके लिए किफायती होगा और कौन सा एयरपोर्ट पहुंचना आसान व सस्ता होगा, यह देखना भी उतना ही जरूरी होता है।

flight delhi vs chandigarh

रुकड़ी, कैथल और सहारनपुर ऐसे शहर हैं जहां से दिल्ली और चंडीगढ़ एयरपोर्ट की दूरी लगभग एक समान है। लेकिन बात जब एयरपोर्ट तक पहुंचने में लगने वाले समय से लेकर फ्लाइट की टिकटों की कीमतों की आती है तो कई बार दोनों शहरों में यह फर्क बहुत बड़ा नजर आने लगता है।

चलिए दोनों शहरों के बीच थोड़ा सा कैलकुलेशन कर हम भी इस बात का पता लगाने की कोशिश करते हैं कि किसी भी घरेलू गंतव्य के लिए दिल्ली अथवा चंडीगढ़, दोनों में से कौन से एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़ना ज्यादा आसान और सस्ता होगा।

सबसे पहले बात कर लेते हैं एयरपोर्ट तक पहुंचने में लगने वाले समय की -

दिल्ली

करनाल से दिल्ली एयरपोर्ट तक पहुंचने में आपको कम से कम 2 घंटा 46 मिनट से 3 घंटे का समय लग सकता है। अगर कहीं भी जाम में फंसे, जैसा मानसून के समय सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है तो एयरपोर्ट पहुंचने में आपको 4 से 5 घंटे का वक्त भी लग सकता है। उसी तरह रुड़की, हरियाणा से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने में कम से कम 2 घंटा और जाम की स्थिति में 3-4 घंटे का समय लग सकता है। सहारनपुर से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने में लगभग 4 घंटा और जाम में फंसने पर 6-7 घंटे व कैथल से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचने में भी कम से कम 4 घंटा और जाम की स्थिति में 6-7 घंटे का समय लग सकता है।

चंडीगढ़

वहीं अगर चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंचने की बात करें तो करनाल से चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचने में लगभग 2 घंटा 20 मिनट और जाम में फंसने पर यह समय ज्यादा से ज्यादा 3 घंटे का लग सकता है। रुड़की, हरियाणा से चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचने में सामान्य समय में 4 घंटा 10 मिनट का समय लगता है। अगर जाम में फंस जाएं तो अमूमन 5-5.30 घंटे का समय लगने की संभावना होती है।

कैथल से चंडीगढ़ एयरपोर्ट की दूरी तय करने में लगभग 3 घंटा का समय लगता है। जाम वाली स्थिति में यह दूरी तय करने में 3.30-4 घंटे का समय लग सकता है। सहारनपुर से चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचने में आम तौर पर 3 घंटा का समय लगता है लेकिन जाम में फंस जाने पर आपको 4 घंटे लग सकते हैं।

delhi kartavya path

एयरपोर्ट पहुंचने में कितना होगा खर्च

कहां से दिल्ली एयरपोर्ट का किराया (लगभग) चंडीगढ़ एयरपोर्ट का किराया (लगभग)
कैथल ₹2200- ₹3100 ₹1900-₹2500
रुड़की ₹3300-₹4500 ₹3000-₹4000
सहारनपुर ₹2300-₹3200 ₹2500-₹3500

कौन से एयरपोर्ट से फ्लाइट की टिकटें मिलेंगी सस्ती

चंडीगढ़ और दिल्ली दोनों एयरपोर्ट से एक ही दिन के लिए फ्लाइट की टिकटों की कीमतों की अगर हम तुलना करें तो इस मामले में कहीं-कहीं बाजी दिल्ली एयरपोर्ट ही मारता दिखाई दे रहा है। अगर आज चंडीगढ़ एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए 25 जुलाई 2024 की फ्लाइट की टिकटें बुक की जाएं तो उसके लिए आपको लगभग ₹5000 कीमत चुकानी पड़ेगी।

वहीं 25 जुलाई 2024 का दिल्ली एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए फ्लाइट की टिकटों का किराया लगभग ₹3000 है। उसी तरह दिल्ली एयरपोर्ट से बैंगलोर के लिए अगर आज फ्लाइट की टिकट बुक की जाए तो 2 सितंबर 2024 का किराया लगभग ₹6500 होगा। लेकिन चंडीगढ़ से बैंगलोर के फ्लाइट का 2 सितंबर का किराया आज बुक करने पर ₹7,300 होगा।

chandigarh

निष्कर्ष

पानीपत, सहारनपुर, करनाल, रुड़की, अंबाला और कैथल में रहने वाले लोगों के लिए फ्लाइट पकड़ने के दो विकल्प हैं। पहला राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट और दूसरा चंडीगढ़ एयरपोर्ट। हालांकि दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाएं निश्चित रूप से चंडीगढ़ के मुकाबले ज्यादा होंगी लेकिन दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने में इन शहरों से लगने वाला समय और कैब या गाड़ी का किराया भी चंडीगढ़ की तुलना में काफी ज्यादा होने की संभावना है।

उसी तरह चंडीगढ़ की तुलना में दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने में ट्रैफिक जाम की परेशानी भी ज्यादा झेलने की संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता है। लेकिन बात अगर फ्लाइट की टिकटों और उनके किराए की करें, तो दिल्ली या चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर यात्रा के दिनों के हिसाब से फ्लाइट की टिकटों की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव होता रहता है। लेकिन दिल्ली एयरपोर्ट के मुकाबले चंडीगढ़ से आपके गंतव्य के लिए सस्ती टिकटें मिलने की संभावनाओं से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।

इसलिए हमारी सलाह है कि जब भी आप फ्लाइट से अपनी यात्रा का प्लान बनाएं, खासतौर पर कैथल, रुड़की और सहारनपुर में रहने वाले लोग, तो एक बार दोनों एयरपोर्ट और इसकी संभावनाओं, किरायों आदि की जांच जरूर कर लें।

More News

    Read more about: chandigarh delhi flight
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+