Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »चेन्नई में शुरू हुआ फ्लावर शो 2025 : कब तक चलेगा और क्या है एंट्री शुल्क? कितना है फोटोग्राफी का शुल्क?

चेन्नई में शुरू हुआ फ्लावर शो 2025 : कब तक चलेगा और क्या है एंट्री शुल्क? कितना है फोटोग्राफी का शुल्क?

चेन्नई में फ्लावर शो 2025 (Flower Show 2025) की शुरुआत हो चुकी है। इस साल फ्लावर शो के चौथे संस्करण आयोजित किया जा रहा है जिसका उद्घाटन तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टैलिन ने किया। 18 दिनों तक चलने वाला फूलों का यह उत्सव ऊटी फ्लावर शो से प्रेरित बताया जाता है जिसका आयोजन राज्य का हर्टिकल्चर एंड प्लांटेशन कॉर्प्स विभाग की तरफ से किया जाता है।

इस साल फ्लावर शो में 20 से ज्यादा आकृतियां बनायी गयी हैं। वहीं लाखों की संख्या में पौधों को प्रदर्शित किया गया है, जिनमें खिलने वाले रंग-बिरंगे फूल निश्चित रूप से किसी का भी दिल खुश कर देंगे।

chennai flower show

कहां चल रहा है चेन्नई का फ्लावर शो?

चेन्नई फ्लावर शो का आयोजन सेम्मोज़ी पूंगा (Semmozhi Poonga) में किया जा रहा है। फ्लावर शो में करीब 50 तरह के फूलों को 30 लाख गमलों में अलग-अलग तरीके से प्रदर्शित किया जा रहा है। यहां फूलों से विभिन्न तरह की 20 से ज्यादा आकृतियां बनायी गयी हैं, जिनमें हाथी, मोर, ट्रेन, कछुआ, नाव, तितली, दिल, बगुला और उछल-कूद मचाता बंदर आदि भी शामिल है। इन आकृतियों को इतनी सफाई के साथ बनाया गया है कि इन्हें देखकर ऐसा लग रहा है मानों अभी रंग-बिरंगी फूलों के रंगों वाला गुलाल लगाकर ये जानवर सजीव हो उठेंगे।

flower show chennai

कब तक चलेगा फ्लावर शो?

चेन्नई फ्लावर शो का उद्घाटन 2 जनवरी 2025 को मुख्यमंत्री ने किया। शुरुआत में इस फ्लावर शो को 11 जनवरी 2025 तक आयोजित करने की योजना बनायी गयी थी, लेकिन बाद में इसे 19 जनवरी तक रखने का फैसला लिया गया है। यानी दर्शकों को 1 सप्ताह का अतिरिक्त समय मिल जाएगा, इन नाजुक लेकिन बड़े ही आकर्षक फूलों का दीदार करने के लिए।

बताया जाता है कि यह फैसला दर्शकों की मांग को ध्यान में रखते हुए ही लिया गया है। इस फ्लावर शो में प्रदर्शित किये गये फूलों को ऊटी, येरकुड, कोडईकनाल, कृष्णगिरी आदि से मंगाया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल 109,000 दर्शक फ्लावर शो में पहुंचे थे, जिससे यह पता चलता है कि चेन्नई व आसपास के शहरों में यह फ्लावर शो काफी लोकप्रिय हो चुका है।

chennai flower show timing

टिकट शुल्क और Timing?

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार फ्लावर शो में आने वाले दर्शकों को पिछले साल के मुकाबले थोड़ा ज्यादा टिकट का शुल्क इस साल चुकाना होगा।

  • वयस्क और 12 साल से अधिक आयु के बच्चों का प्रवेश शुल्क - ₹200
  • 5 से 11 साल तक के बच्चों का प्रवेश शुल्क - ₹100

लेकिन इसमें वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी का शुल्क नहीं जुड़ा हुआ है। अगर आप फ्लावर शो के दौरान फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी भी करना चाहते हैं, तो उसका शुल्क अलग से चुकाना होगा। फ्लावर शो में आप सुबह 10 से शाम 7 बजे तक घूम सकते हैं।

tamilnadu chennai flower show

फ्लावर शो में न सिर्फ फूलों को देखने का मौका मिलेगा बल्कि उन पौधों और उनके रख-रखाव के बारे में विस्तार से जानकारी भी मिलेगी। जो इस फ्लावर शो को कई मायनों में बेहद खास भी बनाता है। फ्लावर शो निश्चित रूप से बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को खूब आकर्षित कर रहा है।

More News

    Read more about: chennai travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+