कहा जाता है की पैसों से खुशी नहीं खरीदी जा सकती, पर पैसों से चॉक्लेट्स खरीदे जा सकते हैं जो खुशी के बराबर है। चॉक्लेट एक ऐसी चीज़ है जो बड़े हो या छोटे, सबों को पसंद आती है। चॉक्लेट हर बिगड़े हुए चीज़ों में सुधार लाती है, चाहे वो रिश्ते हों या कोई खाने की चीज़। एक खराब दिन को भी अच्छा बना देती है। चॉक्लेट आत्मा को भी संतुष्ट करती है। त्योहार हो या जन्मदिन, किसी रूठे को मनाना हो या अपनी खुशी को दुगुना करना हो, चॉक्लेट ही एक ऐसा तरीका है जो हर चीज़ को आसान बना देती है।

वाइट और ब्राउन चॉक्लेट्स
Image Courtesy: User:Aka
तो चलिए हम आज चॉक्लेट डे के शुभ दिन पर आपको लिए चलते हैं दिल्ली के कुछ ऐसे ही सुन कर ही बस मूँह में पानी लाने वाले कमरों(चॉक्लेट के दुकानों) में जहाँ आप चॉक्लेट का भरपूर मज़ा ले पाएँगे। हर चीज़ आपको वहाँ चॉक्लेट की बनी मिलेगी जिसके स्वाद में खोकर आप स्वर्ग सा अनुभव करेंगे। मूँह में रखते ही उसके, बटरी, स्मूद,मूँह में घुल जाने वाले लाजवाब स्वाद के साथ आप अलग ही दुनिया में पहुँच जाएँगे। यहाँ आप हर तरह के फ्लेवर्स, चाहे वो फ्रूटी हो या नटी सबके मज़े आप ले पाएँगे।

चॉको ब्लॉक पैन केक
Image Courtesy: Official Website
दिल्ली के इन जगहों पर लीजिए चॉक्लेट के भरपूर मज़े:
सत्यनिकेतन का चॉक्लेट रूम
यहाँ बाहर बैठ कर, बाहर के नज़रों के साथ साथ आप चॉक्लेट का पूरा आनंद उठा पाएँगे। होम डेलिवरी की सुविधा के साथ साथ वाई फ़ाई की सुविधा भी उपलब्ध है। यहाँ की ख़ासियत है यहाँ के डेज़र्ट्स और बेक्स।
पता: 37, ग्राउंड फ्लोर, ऑपोसिट वेंकटेश्वर कॉलेज, सत्यनीकेतन, नई दिल्ली
खुलने का समय: सुबह 10 बजे से रात के 11 बजे तक

डार्क हॉट चॉक्लेट
Image Courtesy: Official Website
कमला नगर का चॉक्लेट रूम
यहाँ की रौनक होती है डी.यू के छात्रों से। डी.यू के पास इस चॉक्लेट हाउस में छात्रों का पूरे दिन ताँता लगा ही रहता है। वाई फ़ाई और होम डेलिवरी की सुविधा उपलब्ध है। ख़ासियत हैं, डिज़र्ट्स और बेक्स।
पता: 28, ऑपोसिट हंसराज हॉस्टल बस स्टॉप, नियर कमला नगर, नई दिल्ली
खुलने का समय: सुबह 10 बजे से रात के 11 बजे तक

द चॉक्लेट रूम
Image Courtesy: Official Website
पंजाबी बाग का चॉक्लेट रूम
चॉक्लेट्स के कई क़िस्मों से भरा यह कमरा आपको दुनिया की सबसे बड़ी खुशी का एहसास करता है। होम डेलिवरी और वाई फ़ाई की सुविधा उपलब्ध है।
पता: 40, नॉर्थ वेस्ट एवन्यू, क्लब रोड, पंजाबी बाग, नई दिल्ली
खुलने का समय: सुबह 11 बजे से रात के 10:30 बजे तक

चॉको रूम
Image Courtesy: Official Website
कटवरिया सराय का चॉक्लेट रूम
यहाँ सारी सुविधाओं के साथ ट्रैफिक नियंत्रण के लिए पार्किंग की भी मुफ़्त सुविधा उपलब्ध।
पता: 121/2ए, ऑपोसिट क़ुतुब होटेल, कटवरिया सराय, क़ुतुब इन्स्टिट्यूशनल एरिया, नई दिल्ली
खुलने का समय: सुबह 11 बजे से रात के 10:30 बजे तक

चॉक्लेट पिज़्ज़ा
Image Courtesy: Official Website
गुड़गाँव का चॉक्लेट रूम
यहाँ आप सुबह के नाश्ते के लिए भी अपने परिवार या दोस्तों के साथ आ सकते हैं। होम डेलिवरी और वाई फ़ाई के अलावा यहाँ स्मोकिंग एरिया, वीलचेर आक्सेसिबल और आउटडोर सीटिंग की भी सुविधाएँ उपलब्ध हैं।
पता: 10 & 11, ग्राउंड फ्लोर, बानी स्क्वेर, सेक्टर 50, गुड़गाँव
खुलने का समय: सुबह 8:30 बजे से रात के 11:30 बजे तक

चॉक्लेट रूम की आउटडोर सीटिंग की सुविधा
Image Courtesy: Official Website
मालवीय नगर का चॉक्लेट रूम
यहाँ चॉक्लेट के मज़े लेते लेते अपनी ही अलग दुनिया बनाइए और खो जाइए चॉक्लेट की दुनिया में।
पता: ब-6, ग्राउंड फ्लोर, शिवालिक, मालवीय नगर, नई दिल्ली
खुलने का समय:सुबह 9 बजे से रात के 11:30 बजे तक

चॉको चॉको चॉको सनडे
Image Courtesy: Official Website
इन जगहों के बारे में जान कर आपको बचपन में आने वाले उस विज्ञापन की याद आ रही होगी जिसमें सबकुछ चॉक्लेट का बना होता है, घर, नदी, गाड़ियाँ लोग आदि सब कुछ। तो आज ही जाइए चॉक्लेट के कमरों के इन पतों पर अपनी भी चॉक्लेट की दुनिया बनाने।
अपने महत्वपूर्ण सुझाव और अनुभव नीचे व्यक्त करें।
'आपका दिन चॉक्लेट की तरह लाजवाब और सुखमय हो!!'
"हैप्पी चॉक्लेट डे"



Click it and Unblock the Notifications











