Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »वर्ल्ड चॉक्लेट डे: बेंगलूरु में चॉक्लेट की सैर!

वर्ल्ड चॉक्लेट डे: बेंगलूरु में चॉक्लेट की सैर!

क्या आप चॉक्लेट प्रेमी हैं? अगर आप उन लोगों में से हैं जो चॉक्लेट का नाम सुनते ही खिल उठते हैं, तो हम आपके लिए वर्ल्ड चॉक्लेट डे मनाने का सबसे अच्छा तरीका ले कर आए हैं, जो आज ही के दिन मतलब की 7 जुलाइ को पूरे विश्व में मनाते हैं। चलिए हम आपको चॉक्लेट की सैर में बेंगलुरू के खास चॉक्लेट फॅक्ट्री में लिए चलते हैं। चॉक्लेट कैसे बनते हैं, उसकी जानकारी लीजिए चॉक्लेट के मंत्रमुग्ध कर देने वाले सुगंध के साथ और साथ ही साथ इनके स्वाद में खोकर अपने आज के दिन को चॉक्लेट के तरह शानदार बनाइए।

World Chocolate Day

चॉक्लेट बनाती चॉक्लेट टूर पर आई मेहमान
Image Courtesy:
Official Website

इस वर्ल्ड चॉक्लेट डे पर जिसे इंटरनैशनल चॉक्लेट डे भी कहते हैं, पर हम आपको लिए चलते हैं जस ट्रफ्स की आभासी सैर पर जो शहर के बेस्ट चॉक्लेट्स बनाने वाले फक्ट्रियों में से एक है। जस ट्रफ्स भारत के अलग अलग क्षेत्रों से आने वाले पर्यटकों को चॉक्लेट बनाने की विधि से वाकिफ़ करा रहा है और लोगों को चॉक्लेट बनाना भी सिखा रहा है।

World Chocolate Day

चॉक्लेट बनाना सिखाती चॉक्लेटियर्स
Image Courtesy: Official Website

जस ट्रफ्स की सैर आपके लिए बहुत ही फायदेमंद होगी जहाँ आप अपने हाथों को चॉक्लेट से गंदा कर अपने ही हाथों द्वारा बने चॉक्लेट का मज़ा ले सकते हैं। अगर आप जस ट्रफ्स के चॉक्लेट टूर के बारे में प्लान बना रहे हैं तो यहाँ आपके लिए कुछ जानकारियाँ उपलब्ध हैं:

  • यह टूर हर शनिवार को संचालित की जाती है या फिर किसी खास निवेदन पर जिसके लिए आपको पहले से ही बुकिंग करानी होगी।
  • दो घंटे का यह टूर दोपहर के 3 बजे शुरू होता है।
  • यह टूर जस ट्रफ्स के कैफे में अंत होता है जहाँ मेहमान नाश्ता या डिनर कर सकते हैं।
  • मेहमानों के पास अच्छा मौका होता है, चॉक्लेटियर्स से चॉक्लेट बनाने के तरीके को जानने का।
  • मेहमान चॉक्लेट्स खुद बनाकर खुद ही उन्हें खा सकते हैं।
Kids making chocolates

जस ट्रफ्स के स्कूल ट्रिप पर चॉक्लेट बनाते बच्चे
Image Courtesy: Official Website

इस चॉक्लेट टूर के अलावा जस ट्रफ्स कई वर्कशॉप्स भी आयोजित करता है। इसमे कई प्रकार की क्रियाएँ होती हैं, जैसे: चॉक्लेट बनाना, केक बेक करना, केक फ़्रॉस्ट करना, पिज़्ज़ा बनाना, पेस्ट बनाना, डेज़र्ट्स बनाना आदि। कई स्कूल ट्रिप भी आयोजित किए जाते हैं जिसमें बच्चे चॉक्लेट्स बनाना सीखते हैं। बर्थडे पार्टी, कॉमेडी शोज़, गेम नाइट्स आदि भी यहाँ के मुख्य आकर्षण हैं।

अगर आप चॉक्लेट प्रेमी हैं तो बेंगलूरु के जक्कुर रोड में स्थित जस ट्रफ्स जाना बिल्कुल भी ना भूलें। इस जगह की सैर पर जाइए, चॉक्लेट कैसे बनती है देखिए और उसके मज़े लीजिए, चॉक्लेट्स के साथ खेलिए, खुद से अपने लिए चॉक्लेट्स बनाइए, उन्हें खाकर उनके खूब मज़े लीजिए।

अपने सुझाव व टिप्पण्णियाँ नीचे व्यक्त करें।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+