Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »नए साल पर नहीं जा पा रहे गोवा तो उत्तर प्रदेश के एकमात्र 'चूका बीच' की करें सैर

नए साल पर नहीं जा पा रहे गोवा तो उत्तर प्रदेश के एकमात्र 'चूका बीच' की करें सैर

नया साल का समय धीरे-धीरे करीब आ रहा है और सभी लोग कहीं न कहीं घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं। ऐसे में न्यू ईयर पार्टी के लिए सबसे अच्छा डेस्टिनेशन गोवा माना जाता है, जो अपने शानदार व खूबसूरत बीचों के लिए जाना जाता है। इसके विपरीत हिमाचल का ट्री हाउस और केरल का हाउस बोट भी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

लेकिन इन सभी जगहों पर जाना एक आम इंसान के लिए काफी कठिन सा लगता है। ऐसे में अगर आपको किसी ऐसे डेस्टिनेशन के बारे में पता चले, जहां आप गोवा के बीच, हिमाचल के ट्री हाउस और केरल के हाउस बोट तीनों का आनंद ले सकें। तो आप सबसे पहले अपना बैग पैक करेंगे तो कर लीजिए और इस न्यू ईयर इस शानदार और प्राकृतिक जगह पर मनाइए अपना नया साल..। इस जगह का नाम है - चूका बीच, जो उत्तर प्रदेश के पीलीभीत टाइगर रिजर्व में स्थित है।

जंगल से घिरा है 'चूका बीच'

चूका बीच, पीलीभीत टाइगर रिजर्व के बीच में स्थित है, जिससे यह जंगलों से घिरा हुआ है। ऐसे में यहां की हरियाली भी देखने को मिलती है। अब आप ही बताइए कि जब गोवा, केरल, हिमाचल और जंगल सफारी व वन्यजीव अभयारण्य का मजा एक साथ मिले तो भला इस प्राकृतिक स्थान पर कौन नहीं जाना चाहेगा।

चूका बीच के आसपास की जगहें

चूका बीच के ग्रीनरी के बीच आप जंगल सफारी का भी आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा यहां पर ट्रेकिंग भी की जा सकती है। यहां पर घूमने के लिए साइफन कैनाल प्वॉइंट, झण्ड ताल, सनराइज व सनसेट प्वॉइंट, लाल पुल, पायथन प्वॉइंट, बारासिंघा ताल, क्रोकोडाइल प्वॉइंट व सप्त सरोवर जैसी कई खूबसूरत जगहें है, जो आपके चूका बीच के पास में ही स्थित है, जहां आप बीच के अलावा भी अपने दोस्तों व पार्टनर के साथ जाकर मस्ती व सुकून भरा पल बिता सकते हैं।

कपल्स के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है 'चूका बीच'

कपल्स के लिए चूका बीच काफी अच्छा डेस्टिनेशन है, यह यूपी के हनीमून डेस्टिनेशन में भी आता है। यह ज्यादा लोकप्रिय न होने के चलते इसे काफी पर्यटक जानते तक नहीं है। लेकिन यहां की हरी-भरी वादियों और उन वादियों के बीच बना ट्री हाउस आपको अपना बना लेंगी। नदियों के बीच चलता हुआ हाउस बोट कपल्स को केरल की याद दिला देता है। इसके अलावा यहां नदियों के किनारे पर फैले रेत आपको गोवा वाली फीलिंग दिलाते हैं, जहां आप अपने पार्टनर के साथ बैठकर कुछ समय बिता सकते हैं।

अपनी यात्रा को और भी दिलचस्प व रोचक बनाने के लिए हमारे Facebook और Instagram से जुड़े...

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+