Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पुणे के समृद्ध सांस्कृतिक गाँव की पारंपरिक सैर!

पुणे के समृद्ध सांस्कृतिक गाँव की पारंपरिक सैर!

इस वीकेंड करें इन सांस्कृतिक गाँव की सैर!

महाराष्ट्र समृद्धि, इतिहास और कई सारी विशेषताओं के लिए प्रसिद्द है। भारत के मनोरंजक राज्य में देखने के लिए पर्यटकों के पास कई सारे विकल्प हैं। इन्हीं विकल्पों में से एक चलिए आज हम चलते हैं महाराष्ट्र की सांस्कृतिक राजधानी की ओर। जी हाँ, पुणे को महाराष्ट्र की सांस्कृतिक राजधानी भी कहा जाता है। ऐतिहासिक प्रासंगिकताओं, स्मारकों और अन्य पर्यटक आकर्षणों के अलावा, शहर को समृद्ध संस्कृति और विरासत के लिए भी जाना जाता है।

इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज हम आपके लिए यहाँ के कुछ सर्वश्रेष्ठ सांस्कृतिक गाँवों की जानकारी लेकर आये हैं, जिन्हें आप इस सांस्कृतिक रूप से समृद्ध शहर में देखना न भूलें।

Pune Cultural Village

Image Courtesy: Official Website

संस्कृति सांस्कृतिक केंद्र

पुणे-सोलापुर रोड में बसा, संस्कृति एक सांस्कृतिक गाँव है जहाँ आप वास्तविक ग्रामीण अनुभव के एहसास करने के लिए ज़रूर जाएँ। यहाँ आप कई मज़ेदार कार्यक्रम और क्रियाओं के मज़े भी ले सकते हैं,जैसे जादुई तमाशे, मिट्टी के बर्तन बनाना, टैटू बनवाना, कठपुतली का खेल और नृत्य का मनोरंजन।

यहाँ कई शानदार और लज़ीज़ व्यंजन परोसे जाते हैं, जिनमें राजस्थानी और गुजराती व्यंजन शामिल होते हैं। पर्यटकों के लिए यहाँ पर्याप्त पार्किंग जगह है और आप वीकेंड पर एक आदर्श आउटिंग के लिए अपने परिवार और दोस्तों के साथ यहाँ भरपूर मज़े कर सकते हैं।

Pune Cultural Village

Image Courtesy: Official Website

चोखी धानी

वाघोली के नागर हाईवे में स्थित, चोखी धानी जयपुर की चोखी धानी की फ्रेंचाइज़ी है,जो अपने प्रमाणिक राजस्थानी अनुभव के लिए जाना जाता है। यहाँ कई सारे खास कार्यक्रमों और क्रियाओं का आयोजन किया जाता है, जैसे टैरो कार्ड पढ़ना, कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि और इनके साथ एक शाही सेट अप के साथ शुद्ध राजस्थानी व्यंजनों को परोसा जाता है जो आपको असली राजस्थान की विशिष्ट संस्कृति का अनुभव कराते हैं।

कई कॉर्पोरेट इवेंट, स्कूल पिकनिक, पारिवारिक मिलन समारोह, और सामाजिक क्लबों जैसे कार्यक्रमों का आयोजन भी यहाँ किया जाता है। मनोरंजन के कई विकल्पों के साथ, चोखी धानी पुणे के सर्वश्रेष्ठ सांस्कृतिक गांवों में से एक है।

Pune Cultural Village

Image Courtesy: Official Website

लेखा फार्म्स

संस्कृति सांस्कृतिक गाँव के समान ही, लेखा फार्म्स भी प्रमाणिक राजस्थानी सांस्कृतिक गतिविधियों का अनुभव आपको कराती है। मुम्बई-कटराज हाईवे में स्थित, लेखा फार्म्स अपने पर्यटकों को असली राजस्थानी संस्कृति का अनुभव कराती है। यह विशाल विस्तारित फार्म्स, वीकेंड के लिए आदर्श जगहों में से एक है।

पुणे पहुँचें कैसे?

यहाँ परोसा जाने वाला ज़ायकेदार खाना, एक दूसरा कारण है जिसके लिए आप यहाँ जाना बिल्कुल भी ना भूलें। जन्मदिन की पार्टियां, कॉर्पोरेट मीटिंग, पारिवारिक सभा और पिकनिक जैसे कई कार्यक्रम भी यहाँ आयोजित किये जाते हैं जिससे इनमें और जान और रंग भरते हैं। यहाँ कई सारी मनोरंजक और रोमांचक क्रियाएं आयोजित की जाती हैं, जैसे; मेहंदी बनाना, घोड़ों की दौड़, खिलौने बनाना, चेहरे को रंगना और चित्र बनाना आदि। इस गाँव में अन्य सांस्कृतिक गाँव से भिन्न एक स्वममिंग पूल भी है, जहाँ पर्यटक तैराकी के मज़े भी लेते हैं।

Pune Cultural Village

Image Courtesy: Official Website

तो इस वीकेंड इन सांस्कृतिक गाँव की सैर कर गाँव का एक अलग अनुभव लेना ना भूलें!

अपने महत्वपूर्ण सुझाव व अनुभव नीचे व्यक्त करें।

Click here to follow us on facebook.

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+