Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दीवाली पर चक्रवाती तूफान 'दाना' का गहराया साया : रद्द करनी पड़ी 66 ट्रेनें, यहां देखें पूरी लिस्ट

दीवाली पर चक्रवाती तूफान 'दाना' का गहराया साया : रद्द करनी पड़ी 66 ट्रेनें, यहां देखें पूरी लिस्ट

दीवाली पर घर जाने का प्लान बनाया था। समय से ट्रेन का टिकट भी काट रखा था और टिकट कंफर्म भी था! इसके बावजूद शायद आप इस बार दीवाली पर ट्रेन से घर नहीं जा सकेंगे। जी नहीं, हम कोई पहेली नहीं बुझा रहे हैं, बल्कि आपको समय रहते आगाह कर रहे हैं। ताकि ट्रेन पकड़ने के लिए घर से निकलने से पहले ही यह जांच लें कि कहीं आपकी ट्रेन भी तो रद्द नहीं हो गयी है और अगर रद्द हुई है तो आप घर जाने के लिए कोई वैकल्पिक रास्ता ढूंढ लें।

दरअसल, दीवाली से ठीक पहले भारतीय रेलवे को चक्रवाती तूफान 'दाना' की वजह से लगभग 66 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी में गंभीर निम्न दबाव का क्षेत्र इस वक्त पश्चिम बंगाल के तटवर्तीय कस्बे सागरद्वीप से करीब 170 किमी की दूरी पर मौजूद है। कल यानी 23 अक्तूबर को यह गंभीर निम्न दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान 'दाना' बनेगा।

cyclone dana train cancel

संभावना जतायी जा रही है कि 24 अक्तूबर की रात से 25 अक्तूबर की सुबह के बीच यह चक्रवाती तूफान ओडिशा में पुरी से लेकर पश्चिम बंगाल में सागरद्वीप के बीच किसी तटवर्तीय स्थान से स्थल भाग में प्रवेश करेगा। जिस समय तूफान स्थल भाग में प्रवेश करेगा तब इसकी रफ्तार 120-150 किमी प्रतिघंटा हो सकती है। इसलिए रेलवे और यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करते हुए भारतीय रेलवे ने 3 दिनों में लगभग 66 ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जिनकी लिस्ट आगे दी जा रही है।

*मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के आधार पर

cyclone indian railways

23 अक्तूबर को रद्द हुई ट्रेनों की सूची

ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम
22503 कन्याकुमारी-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस
22504 डिब्रूगढ़-कन्याकुमारी विवेक एक्सप्रेस
12552 कामाख्या-एसएमवी बेंगलुरु एसी एक्सप्रेस
09059 सूरत-ब्रह्मपुर एक्सप्रेस
12864 एसएमवीटी बेंगलुरु-हावड़ा एसएफ एक्सप्रेस
22888 एसएमवीटी बेंगलुरु-हावड़ा हमसफर एक्सप्रेस
12704 सिकंदराबाद-हावड़ा फलकनुमा एक्सप्रेस
18046 हैदराबाद-हावड़ा ईस्ट कोस्ट एक्सप्रेस
12509 एसएमवी बेंगलुरु-गुवाहाटी एक्सप्रेस
11019 सीएसटी मुंबई-भुवनेश्वर कोणार्क एक्सप्रेस
18464 केएसआर बेंगलुरु-भुवनेश्वर प्रशांति एक्सप्रेस
12897 पुडुचेरी-भुवनेश्वर एक्सप्रेस
22826 एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-शालीमार एक्सप्रेस
12868 पुडुचेरी-हावड़ा एक्सप्रेस
12840 एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-हावड़ा मेल
17016 सिकंदराबाद-भुवनेश्वर विशाखा एक्सप्रेस
12514 सिलचर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस
22973 गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस

24 अक्तूबर को रद्द ट्रेनों की सूची

ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम
12839 हावड़ा-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल मेल
18117 राउरकेला-गुनुपुर राज्य रानी एक्सप्रेस
08421 कटक- गुनुपुर मेमू
18526 विशाखापत्तनम-ब्रह्मपुर एक्सप्रेस
18418 गुनपुर-पुरी एक्सप्रेस
12246 एसएमवी बेंगलुरु-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस
06095 तांबरम- सांतरागाछी एक्सप्रेस
18448 जगदलपुर-भुवनेश्वर हीराखंड एक्सप्रेस
20838 जूनागढ़ रोड-भुवनेश्वर एक्सप्रेस
15227 एसएमवीटी बेंगलुरु-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस
22808 एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-सांतरागाछी एसी एक्सप्रेस
12842 एमजीआर चेन्नई सेंट्रल- शालीमार कोरोमंडल एक्सप्रेस
17479 पुरी-तिरुपति एक्सप्रेस
08532 विशाखापत्तनम-ब्रह्मपुर स्पेशल एक्सप्रेस
22820 विशाखापत्तनम-भुवनेश्वर इंटरसिटी एक्सप्रेस
08522 विशाखापत्तनम- गुनुपुर पैसेंजर स्पेशल
07470 विशाखापत्तनम-पलासा मेमू
18118 गुनुपुर-राउरकेला राज्यरानी एक्सप्रेस
22874 विशाखापत्तनम-दीघा एक्सप्रेस
20842 विशाखापत्तनम-भुवनेश्वर वंदेभारत एक्सप्रेस
18417 पुरी- गुनुपुर एक्सप्रेस
18447 भुवनेश्वर-जगदलपुर हीराखंड एक्सप्रेस
20837 भुवनेश्वर-जूनागढ़ एक्सप्रेस
07471 पलासा- विशाखापत्तनम मेमू
08521 गुनुपुर- विशाखापत्तनम पैसेंजर स्पेशल
06090 सांतरागाछी-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल स्पेशल एक्सप्रेस
22644 पटना-एर्नाकुलम एक्सप्रेस
18047 शालीमार- वास्को डी गामा एक्सप्रेस
12863 हावड़ा- एसएमवीटी बेनागलुरु एसएफ एक्सप्रेस
12663 हावड़ा-तिरुचिरापल्ली एसएफ एक्सप्रेस
12841 शालीमार-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस
22851 सांतरागाछी-मैंगलोर सेंट्रल विवेक एक्सप्रेस
18045 शालीमार-हैदराबाद ईस्ट कोस्ट एक्सप्रेस
22603 खड़गपुर- विल्लुपुरम एसएफ एक्सप्रेस
12703 हावड़ा-सिकंदराबाद फलकनुमा एक्सप्रेस
06087 तिरुनेलवेली- शालीमार स्पेशल एक्सप्रेस
03429 सिकंदराबाद-मालदह टाउन स्पेशल एक्सप्रेस

25 अक्तूबर को रद्द होने वाली ट्रेनों की सूची

ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम
18525 ब्रह्मपुर- विशाखापत्तनम एक्सप्रेस
08422 गुनुपुर-कटक एक्सप्रेस
20807 विशाखापत्तनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस
18418 गुनपुर-पुरी एक्सप्रेस
08521 गुनुपुर-विशाखापत्तनम पैसेंजर स्पेशल
08531 ब्रह्मपुर- विशाखापत्तनम पैसेंजर स्पेशल
22819 भुवनेश्वर-विशाखापत्तनम इंटरसिटी एक्सप्रेस
22873 दीघा-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस
09060 ब्रह्मपुर-सूरत स्पेशल एक्सप्रेस
08522 विशाखापत्तनम- गुनुपुर पैसेंजर स्पेशल
18417 पुरी- गुनुपुर एक्सप्रेस

More News

Read more about: cyclone diwali railway
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+