Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »रोमांच का है शौक तो जरूर करें दांदेली अभयारण्य की सैर

रोमांच का है शौक तो जरूर करें दांदेली अभयारण्य की सैर

दांदेली वन्यजीव अभयारण्य, कर्नाटक के खास वाइल्ड लाइफ प्रोजेक्ट का हिस्सा और एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यह अभयारण्य वनस्पति, जीव-जन्तुओं को सुरक्षित आश्रय प्रदान करता है।

कर्नाटक दक्षिण भारत का एक बहुत ही महत्वपूर्ण राज्य है, जो प्राकृतिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक रूप से काफी खास माना जाता है। बादामी, बीदर, मैसूर जैसे शहर इसे ऐतिहासिक रूप से समृद्ध बनाने का काम करते हैं। एक प्रकृति प्रेमी से लेकर रोमांच का शौक रखने वालों के लिए यहां बहुत कुछ उपलब्ध है। चाहे बात प्राचीन किले-महलों की हों या समुद्री तटों की यहां आपकी यात्रा को खास बनाने के लिए सब कुछ मौजूद हैं। आप यहां हिल स्टेशन, झील, जलप्रपातों और वन्यजीव अभयारण्यों की सैर का भी आनंद उठा सकते हैं। अगर आप इस बीच कुछ रोमांच का अनुभव करना चाहते हैं तो यहां के दांदेली वन्यजीव अभयारण्य की सैर का प्लान बना सकते हैं। जानिए यह वाइल्ड लाइफ सेंचुरी आपको किस प्रकार आनंदित कर सकती है।

दांदेली वन्यजीव अभयारण्य

दांदेली वन्यजीव अभयारण्य

PC- Vikas patil photography

दांदेली वन्यजीव अभयारण्य, कर्नाटक के खास वाइल्ड लाइफ प्रोजेक्ट का हिस्सा और एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। बैंगलोर से लगभग 459 कि.मी की दूरी पर स्थित यह अभयारण्य वनस्पति, जीव-जन्तुओं और पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों को सुरक्षित आश्रय देने का काम करता है। दांदेली वन्यजीव अभयारण्य राज्य के उत्तर कन्नड जिले में स्थित है, और 866.41 वर्ग कि.मी के क्षेत्र में फैला है। अपने पड़ोसी अशी नेशनल पार्क के साथ इसे 2006 में अंशी दांदेली टाइगर रिजर्व भी घोषित किया गया था। जंगली जानवरों में आप यहां बाघ, तेंदुआ, हाथी, हिरण, ब्लैक पैंथर, मगरमच्छ, कोबरा आदि को देख सकते हैं। इसके अलावा यह अभयारण्य पक्षियों की लगभग 200 प्रजातियों को घर भी है।

आने का सही समय

आने का सही समय

PC-UdayKiran28

दांदेली वन्यजीव अभयारण्य वर्षभर घूमने लायक स्थल है, आप यहां साल के किसी भी महीने जा सकते हैं। अगर आप पक्षी विहार का आनंद लेना चाहते हैं तो यहां का प्लान सिंतबर से लेकर फरवरी के मध्य का बना सकते हैं, इस दौरान यहां की खूबसूरती देखने लायक होती है। अप्रैल से लेकर जून के बीच भी यहां भारी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। आप यहां गर्मियों के दौरान भी आ सकते हैं।

गतिविधियां

गतिविधियां

PC-sarangib

दांदेली एक खास स्थल है, जहां आप कई शानदार गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं। आपको यहां वन्यजीवन को करीब से देखने का मौका मिलेगा। यहां पक्षियों की लगभग 200 प्रजातियों पाई जाती है, इसलिए यह स्थल पक्षी विहार लिए भी काफी खास माना जाता है। इन सब के अलावा दांदेली में अन्य पर्यटन स्थलों की सैर का भी प्लान बना सकते हैं। अगर आप रोमांच का शौक रखते हैं, तो यहां रिवर रॉफ्टिंग का रोमांच भरा आनंद भी लिया जा सकता है। दांदेली में कई मंदिर भी मौजूद हैं, अपनी यात्रा को आध्यात्मिकता से जोड़ने के लिए आप इन मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं।

क्यों आएं दांदेली ?

क्यों आएं दांदेली ?

PC-Prajwalkm

दांदेली वन्यजीव अभयारण्य की यात्रा आपके लिए कई मायनों में खास हो सकती है। वन्यजीवन का रोमांच भरा आनंद लेने के अलावा आप कई तरह की एडवेंचर गतिविधियों का हिस्सा बन सकते हैं। यह शहर पश्चिम घाट के अंतर्गत आता है, इसलिए आपको यहां प्राकृतिक खूबसूरती का लुत्फ उठाने का पूरा मौका मिलेगा। यहां के घने जंगल आदर्श जैव-विविधता को पेश करते हैं। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कनरे का काम करती है। अगर आप एडवेंचर का शौक रखते हैं, तो यहां वाटर रॉफ्टिंग का रोमांच भरा आनंद भी ले सकते हैं। फोटोग्राफी की शौकीन पर्यटक यहां की अद्भुत नजारों को अपने कैमरे में कैद कर सकते हैं।

कैसे करें प्रवेश

कैसे करें प्रवेश

PC-Sphoortik

दांदेली कर्नाटक के उत्तर कन्नड जिले में स्थित है, जहां आप परिवहन के तीनों साधनों की मदद से पहुंच सकते हैं। यहां का निकटतम हवाईअड्डा हुबली एयरपोर्ट है। रेलमार्ग के लिए आप लोंडा या अलनावर जंक्शन का सहारा ले सकते हैं। आप चाहें तो यहां सड़क मार्गों के जरिए भी पहुंच सकते हैं। बेहतर सड़क मार्गों से दांदेली राज्य को कई बड़े शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+