Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »लुफ्त उठायें दार्जिलिंग के हैप्पी वैली टी स्टेट का

लुफ्त उठायें दार्जिलिंग के हैप्पी वैली टी स्टेट का

By Khushnuma

दार्जिलिंग अपनी स्वादिष्ट चाय के लिए विश्व-विख्यात है। यहाँ चाय के कई दर्जन बाग़ हैं। इसमें सबसे खूबसूरत चाय बागान 'हैप्पी वैली टी स्टेट' है। यहां आप वर्करों को चाय की पत्तियां तोड़ते हुए देख सकते हैं। साथ में आप भी उन पत्तियों को तोड़ने का लुफ्त उठा सकते हैं। यहाँ आप ताजी पत्तियों को चाय में परिवर्तित होते हुए भी देख सकते हैं। लेकिन इन सबसे पहले आपको इन उद्यान के प्रबंधकों से अनुमति लेनी पड़ेगी।

दार्जिलिंग में ढेरों ट्रैकिंग रुट हैं पर्यटक सुविधानुसार इन रूटों पर ट्रैकिंग का मज़ा ले सकते हैं। यहाँ पर्यटक मंजूषा, बंगाल एम्पोरियम, हेडेन हॉल, ग्राम शिल्प केंद्र आदि स्थानों से अपनी पसंद की खरीदारी कर सकते हैं। सफ़ेद बर्फ से ढकी यहाँ की पहाड़ियां ऐसी दिखती हैं मानों चांदी की चादर ओढ़े हुए हों। सचमुच ये खूबसूरत नज़ारा देख आँखें एक पल के लिए भी झपकना गवारा नहीं करतीं। इसकी चमकदार काया पर्यटकों को यहाँ आने पर मजबूर करती है।

Image Courtesy:shankar s.

दार्जिलिंग जाते समय रास्ते में पड़ने वाले जंगल, रंगीत नदियों का संगम देखने योग्य है। टाइगर हिल पर रुककर समय व्यतीत करने में अपना ही एक अलग मज़ा है। यहाँ पर चाय बगान, नैचुरल हिस्ट्री म्यूजियम जैसी आर्कषण जगह है जो मन को मोह लेती हैं। यह शहर पहाड़ की चोटी पर स्थित है। यहां सड़कों का जाल बिछा हुआ है। ये सड़कें एक दूसरे से जुड़ी हुई हैं। इन सड़कों पर घूमते हुए आपको औपनिवेशिक काल की बनी कई इमारतें दिख जाएंगी। ये इमारतें आज भी काफी आकर्षक प्रतीत होती है। इन इमारतों में लगी पुरानी खिड़कियां तथा धुएं निकालने के लिए बनी चिमनी पुराने समय की याद‍ दिलाती हैं। आप यहां कब्रिस्‍तान, पुराने स्‍कूल भवन तथा अनेक चर्च भी देख सकते हैं। पुराने समय की इमारतों के साथ-साथ आपकों यहां वर्तमान काल के कंकरीट के बने भवन भी दिख जाएंगे। पुराने और नए भवनों का मेल इस शहर को एक खास सुंदरता प्रदान करता है। गर्मियों की छुट्टियाँ बिताने का ये पर्यटकों का पसंदीदा पर्यटन स्थल है। जहाँ लोग आकर स्वर्ग की भाँती महसूस करते हैं।

Image Courtesy:Jakub Michankow

कैसे जाएँ-

हवाई यात्रा द्वारा
दार्जिलिंग पहुंचने के लिए सिलीगुड़ी इंटरनेशनल एयरपोर्ट का सहारा लेना पड़ेगा। यह एयरपोर्ट देश के कुछ शहरों के अलावा विदेशों से भी जुड़ा हुआ है।

रेल यात्रा द्वारा
दार्जिलिंग में रेलवे स्टेशन भी है। हालांकि बड़ा रेलवे स्टेशन सिलीगुड़ी के पास जलपाईगुड़ी में है, जो इसे राज्य और देश के बाकी हिस्सों से जोड़ता है।

सड़क मार्ग द्वारा
नेशनल हाइवे 31 और नेशनल हाइवे 55 के जरिए दार्जिलिंग आसानी से पहुंचा जा सकता है। यह सिलीगुड़ी और कलिम्पोंग से काफी नजदीक है।

कब जाएँ- गर्मी के समय में दार्जिलिंग घूमना सबसे अच्छा माना जाता है। इस दौरान यहां ज्यादा गर्मी नहीं पड़ती है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+