Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिवाली रोशनी और सजावट का त्योहार

दिवाली रोशनी और सजावट का त्योहार

By Rupam

दिवाली महोत्सव "रोशनी का त्योहार" के नाम से जाना जाता है। दिल्ली में दिवाली प्रमुख हिंदू त्योहारों में से एक है, यह लगभग भारत के हर शहर में मनाया जाता है। दिवाली के दिन दीये जलने की खुशी को एक व्यक्ति के खुशियों का महत्व माना जाता है।
दीपक के प्रकाश को भी जीवन में स्वास्थ्य, ज्ञान , समृद्धि और शांति का प्रतिक माना जाता है। दिवाली के मौके पर लोग पहनने के लिए नए कपड़े खरीदते हैं और धनतेरस के दिन परंपरागत रूप से एक रसोई बर्तन खरीदी जाती है।

crakers

Photo Courtesy: shankar s.

दिवाली के पीछे की कहानी

यह कहा जाता है कि जब राम, लक्ष्मण और सीता अपने 14 साल के वनवास पर थे तब रावण नाम का दानव सीता जी का अपहरण करके ले गया था। राम ने रावण को हराकर सीता को वापस लाया और एक बार फिर बुराई पर अच्छाइ की जीत हुई। इस दौरान इनलोगों का वनवास भी समाप्त हो गया और वापस अयोध्या लौट गए। इन तीनों के अयोध्या वापस लौटने की खुशी में दिवाली का त्योहार मनाया जाता है।

दिवाली त्योहार के उत्सव का समय:
दिल्ली में दीवाली का त्योहार दशहरा के त्योहार के साथ शुरू होता है। दिल्ली में दिवाली महोत्सव अक्टूबर-नवंबर के महीने के आस-पास पड़ता है।
दिवाली त्योहार का मुख्य घटनाक्रम कुछ इस प्रकार हैं:
दिन 1 - धनतेरस
दिन 2 - छोटी दिवाली , रूप चतुर्दशी
दिन 3 - लक्ष्मी पूजन
दिन 4 - गोवर्धन पूजा
दिन 5 - भाई दूज

diwali

Photo Courtesy: Bala8vijay

पटाखों का उत्साह
इस दिन सबसे ज्यादा खुश बच्चे होते हैं। पटाखों की आवाज से पूरा शहर आनंदमय हो जाता है। बच्चे पटाखों को लेकर बहुत ही उत्साहित होते हैं।

crakers

Photo Courtesy: Shreshth91

दिवाली मनाने का मुख्य उद्देश्य

रस्म और विधि क्षेत्रों के हिसाब से बदलती है। हालांकि दिवाली विशेष रूप से लक्ष्मी जी और गणेश जी के आशीर्वाद के लिए मनाया जाता है जो एक धन और समृद्धि की देवी हैं। यह भी माना जाता है कि इस दिन देवी देवता लोगों की बाधाओं का हरण करते हैं और उनके जीवन में खुशियां लाते हैं। दिवाली आने से कुछ दिन पहले से ही लोग अपने घरों और दुकानों की साफ-सफाई शुरू कर देते हैं। दिल्ली में दिवाली के दिन लोग एक दूसरे के घर जाते हैं, मिठाईयां खाते हैं और अच्छे-अच्छे तोहफे भी देते हैं।

pooja

Photo Courtesy: Rushil Fernandes

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+