Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »घूमना है मध्य प्रदेश और वो भी कम बजट में... तो महज 2000 में घूमिए इन जगहों पर

घूमना है मध्य प्रदेश और वो भी कम बजट में... तो महज 2000 में घूमिए इन जगहों पर

पर्यटक कोई भी हो, उसके मन में बस एक ही बात चलती रहती है और वो है बजट यात्रा। भारत में बजट यात्रा करना काफी आसाना है और जो लोग कहते हैं यात्रा करना काफी महंगा है तो लेकिन लिए मैं कहना चाहूंगा कि वो घुमक्कड़ ही नहीं है। अगर हम भारत बसों या स्लीपर क्लास में ट्रेन की यात्रा करें तो हम काफी हद तक पैसा बचा सकते हैं लेकिन अगर हम फ्लाइट या प्राइवेट टैक्सी का इस्तेमाल करेंगे तो पैसे तो ज्यादा लगने ही है न।

आज हम मध्य प्रदेश के उन जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप जाकर काफी कम पैसे में उन जगहों पर घूम सकते हैं। मध्य प्रदेश, भारत का दिल कहा जाता है। क्योंकि यह भारत के बीच में स्थित है और यह खनिज सम्पदा व प्राकृतिक खूबसूरती से भरा हुआ है। इन जगहों पर घूमने के लिए आपको 2000 रुपयों से भी कम का खर्च आएगा तो आइए जानते हैं उन जगहों के बारे में...

khajuraho

खजुराहो

खजुराहो, अपनी प्राचीन मंदिरों के लिए जाना जाता है। बजट में घूमने के लिए खजुराहो मध्य प्रदेश के सबसे बेहतरीन जगहों में से एक है। यहां आपको मंदिरों का समूह देखने को मिलेगा, जो आपके न चाहते हुए भी आपका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करता है। इसके अलावा, आप यहां केन घड़ियाल सैंक्चुरी, ग्रैंड कैन्योन और रनेह वाटरफॉल घूमने जा सकते हैं। यह एमपी शांत स्थानों में से एक है, जहां आरामदायक पल बिताया जा सकता है।

मांडू

मांडू, इंदौर से करीब 90 किमी की दूरी पर स्थित है। यह स्थान अपने इतिहास के लिए जाना जाता है। यहां आपको कई ऐतिहासिक स्मारक देखने को मिलेंगे। यहां घूमने लायक हिंडोला महल, जहाज महल, होशांग शाह का मकबरा, जामा मस्जिद, बाज बहादुर का पैलेस, चंपा बावली और अशरफी महल जैसी खूबसूरत जगहें हैं। अगर आप यहां रात रूकना चाहते हैं तो यहां आपको कई सस्ते होटल मिल जाएंगे।

mandu

बुरहानपुर

बुरहानपुर, मध्य प्रदेश के इतिहास में सबसे प्रसिद्ध जगहों में से एक है। कहा जाता है कि शुरुआत में ताजमहल यही पर बनने वाला था लेकिन बाद में आगरा में बनाया गया। यहां घूमने के लिए असीरगढ़ का किला, शाही किला, दरगाह-ए-हकीमी, शाह नवाज खान का मकबरा और काला ताजमहल को देखा जा सकता है। यहां काफी बजट में यात्रा की जा सकती है।

महेश्वर

महेश्वर को मध्य प्रदेश का बनारस कहा जाता है। यहां की घाटों को देखकर एक बार ऐसा लगेगा जैसे आप वाराणसी में हो। यह स्थान अपने खूबसूरत किलों और मंदिरों के लिए जाना जाता है। यहां आप होल्कर किला, राज राजेश्वर मंदिर, नर्मदा घाट, महाराजाओं की छत्रियां, काशी विश्वनाथ मंदिर और महेश्वर गढ़ को देख सकते हैं। वाराणसी की तरह ही यहां की साड़ियां भी काफी प्रसिद्ध हैं।

ओरछा

ओरछा, मध्य प्रदेश के सबसे प्रसिद्ध जगहों में से एक है। ओरछा एक छोटा-सा कस्बा है, जिसे रामराजा सरकार की नगरी के नाम से भी जाना जाता है। यहां घूमने के लिए राजा महल, जहांगीर महल, शीश महल, चतुर्भुज मंदिर, रामराजा मंदिर, लक्ष्मी पैलेस, राजाओं की छत्रियां और बेतवा नदी के किनारे बना कंचना घाट प्रमुख स्थान है। यहां आपको रहने के लिए सस्ते कमरे और खाने के लिए सस्ते ढाबे मिल जाएंगे।

orchha

अपनी यात्रा को और भी दिलचस्प व रोचक बनाने के लिए हमारे Facebook और Instagram से जुड़े...

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+