Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दुर्गा पूजा: महंगी हुई कोलकाता की फ्लाइट, थोड़े पैसे और मिलाकर घूम आइये दुबई

दुर्गा पूजा: महंगी हुई कोलकाता की फ्लाइट, थोड़े पैसे और मिलाकर घूम आइये दुबई

दुर्गा पूजा के समय कोलकाता घूमने का प्लान तो था लेकिन टिकट व होटल बुकिंग करने में लेट हो जाने की वजह से कोलकाता की गाड़ी अब स्टेशन से छूट चुकी है। प्रमुख शहरों से कोलकाता आने वाली सभी फ्लाइट की टिकटों का किराया इतनी ज्यादा बढ़ चुका है कि उतनी कीमत में तो आप देश के अंदर ही कोई छोटा-मोटा ट्रिप कर लेंगे या फिर उसमें थोड़े और रुपये मिलाकर आप दुबई की फ्लाइट बुक कर सकेंगे।

durga puja

इसके अलावा दुर्गा पूजा के समय कोलकाता के होटलों में उस समय आसमान छूते किराए भी होंगे, जो आपका पूरा बजट बिगाड़कर रख देंगे। घूमने का शौक रखने वाला हर व्यक्ति जीवन में कम से कम एक बार कोलकाता की दुर्गा पूजा जरूर देखना चाहता है। आपके मन में भी अगर यह ख्याल आया है तो आपको बता दें, इस साल आप टिकट बुक करने में काफी देर हो चुके हैं। अत्यधिक मांग की वजह से ना तो अब ट्रेनों में कोई सीट खाली बची है और एयरलाइंस कंपनियां भी उस समय काफी तेजी से फ्लाइट का किराया बढ़ा रही है। दुर्गा पूजा के समय कोलकाता की फ्लाइट की टिकटों की कीमत तो इतनी ज्यादा है कि उसमें कुछ और रुपये मिलाकर आप दुबई में फॉरेन ट्रिप कर आ सकेंगे।

flight

बता दें, दुबई और बैंकॉक में भारतीय नागरिकों को 14 दिनों का वीजा ऑन अराइवल की सुविधा भी दी जाती है। यानी दुर्गा पूजा की छुट्टियों में घूमने निकलने के लिए आपको बस अपने पासपोर्ट की जरूरत है। दुबई पहुंचने के बाद आपको 14 दिनों का वीजा मिल जाएगा।

इस आर्टिकल में हम आपको दुर्गा पूजा के समय देश के प्रमुख शहरों से कोलकाता और उन्हीं शहरों से दुबई की फ्लाइट का किराया बता रहे हैं। इसके साथ ही उस समय दोनों जगहों पर घूमने का आनुमानिक खर्च भी बता रहे हैं। अब यह आपको खुद तय करना है कि दुर्गा पूजा की छुट्टियों में घूमने के लिए कोलकाता आएंगे या फिर अपना बजट थोड़ा सा और बढ़ाकर एक फॉरेन ट्रिप पर दुबई जाना पसंद करेंगे।

dubai

प्रमुख शहरों से 18 अक्टूबर को कोलकाता और दुबई की फ्लाइट का किराया

कहां से कहां तक किराया
1. दिल्ली कोलकाता ₹8,890
2. बेंगलुरु कोलकाता ₹11,365
3. तिरुवनंतपुरम कोलकाता ₹11,127
4. दिल्ली दुबई ₹11,614
5. बेंगलुरु दुबई ₹13,233
6. तिरुवनंतपुरम दुबई ₹14233
7. दिल्ली बाली ₹12,999
8. तिरुवनंतपुरम बैंकॉक ₹13,224
9. दिल्ली बैंकॉक ₹14,678
10. बेंगलुरु बैंकॉक ₹11,718

रहने का खर्च

bangkok

दुर्गा पूजा के समय सिर्फ ट्रेन या फ्लाइट का किराया ही नहीं बढ़ता बल्कि होटल का किराया भी काफी तेजी से बढ़ता है। कोलकाता की दुर्गा पूजा सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विश्व प्रसिद्ध है। इसलिए उस समय दुनिया के कोने-कोने से इस फेस्टिवल में शामिल होने के लिए लोग कोलकाता पहुंचते हैं। दुर्गा पूजा के समय कोलकाता के एक आम होटल में एक रात रुकने का किराया प्रति व्यक्ति औसतन ₹4020/- या उससे भी ज्यादा हो सकता है। वहीं दुबई में उसी समय होटल में एक रात रुकने का खर्च करीब ₹3101/- हो सकता है। बाली में रुकने के लिए अपार्टमेंट का किराया 1 रात के लिए लगभग ₹1271/- होगा और बैंकॉक में किसी 3 या 4 स्टार होटल में रुकने का खर्च लगभग ₹4,480/- हो सकता है।

घूमने का खर्च

आम दिनों में कोलकाता में घूमने के लिए आपको कई विकल्प मिल जाएंगे जैसे मेट्रो, ओला/ऊबर कैब, पीली टैक्सी या फिर लोकल बस। लेकिन दुर्गा पूजा के समय मेट्रो की ठसाठस भीड़ किसी भी बाहरी व्यक्ति, जिसे इस भीड़ की आदत नहीं होगी, उसे असहज महसूस करवा सकती है। कैब या टैक्सी से आप कुछ दूर तो घूम सकेंगे लेकिन पूजा पंडालों से लगभग 1-2 किमी पहले ही आपको टैक्सी छोड़कर पैदल चलना पड़ेगा।

इस समय कैब का किराया भी काफी ज्यादा बढ़ जाता है। आम दिनों में पूरा दिन घूमने के लिए एसी गाड़ी का किराया ₹1700/- होता है जो दुर्गा पूजा के समय बढ़कर ₹3500/- से ₹4000/- तक हो सकता है। दुबई में घूमने के लिए लोकल बस से खर्च 40 दुबई दिहरम यानी भारतीय मुद्रा में लगभग ₹901.00/- खर्च आ सकता है। टैक्सी से घूमने पर यह खर्च 800 दुबई दिहरम या भारतीय मुद्रा में लगभग ₹18,273.80/- खर्च हो सकते हैं। थाईलैंड में एक दिन में टैक्सी पर खर्च भारतीय मुद्रा में करीब 10 से 12 हजार रुपए आयेगा।

More News

    Read more about: india durga puja kolkata flight dubai
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+