Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Durga Puja Guide : एक दिन में घूमेंगे उत्तर कोलकाता के कौन से दुर्गा पूजा पंडाल और उनके नजदीकी मेट्रो स्टेशन!

Durga Puja Guide : एक दिन में घूमेंगे उत्तर कोलकाता के कौन से दुर्गा पूजा पंडाल और उनके नजदीकी मेट्रो स्टेशन!

देशभर में नवरात्रि की धूम मची है तो कोलकाता वाले भी दुर्गा पूजा के जश्न में डूबने की तैयारियां कर चुके हैं। अगर आप पहली बार कोलकाता की दुर्गा पूजा में घूमने के लिए जा रहे हैं, तो यह आर्टिकल जरूर पूरा पढ़े। दूसरे महानगरों की तरह ही कोलकाता भी मुख्य रूप से उत्तर और दक्षिण 2 हिस्सों में बंटा हुआ है। उत्तर कोलकाता यानी दमदम, श्यामबाजार, शोभाबाजार से लेकर गिरीश पार्क व आसपास के इलाके।

यहां दुर्गा पूजा के एक पंडाल से दूसरे पंडाल की दूरी कई किमी की नहीं बल्कि महज कुछ मीटरों की होती है। तो फिर घूमने निकलने से पहले अच्छी तरह से प्लान बना ले कि उत्तर कोलकाता में कौन-कौन से प्रसिद्ध और Must Visit दुर्गा पूजा पंडाल हैं, जिन्हें आप एक ही दिन में देख सकते हैं। आपकी सुविधा के लिए हम यहां मेट्रो स्टेशनों के आसपास के दुर्गा पूजा पंडालों की लिस्ट भी बताने वाले हैं।

Durga puja 2024

बता दें, कोलकाता के अधिकांश प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों का उद्घाटन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कर चुकी हैं और ये सभी पूजा पंडाल दर्शकों के लिए खोल दिये गये हैं।

अगर आप एक दिन पूरा उत्तर कोलकाता कवर करना चाहते हैं तो आपको या तो अहले सुबह निकलना पड़ेगा या फिर पूरी रात घूमने का प्लान बनाकर ही निकले।

नोआपाड़ा से करें शुरुआत
उत्तर कोलकाता में घूमने की शुरुआत आप नोआपाड़ा मेट्रो स्टेशन के आसपास के पूजा पंडालों से कर सकते हैं। यहां 3 प्रमुख दुर्गा पूजा पंडाल हैं -

  • नोआ-पाड़ा दादा भाई संघ
  • नेताजी कॉलोनी लो-लैंड दुर्गा पूजा
  • बंधुदल स्पोर्टिंग क्लब
kolkata durga puja guide

इन्हें देखने के बाद आप बस अथवा मेट्रो पकड़कर चले आएं बेलगछिया। यहां आप इन 3 दुर्गा पूजा पंडालों में जा सकते हैं -

  • टाला प्रत्यय
  • टाला बारोवारी
  • टाला सार्वजनिन

इसके बाद श्यामबाजार से बस पकड़े और सीधा निकल जाएं गलिफ स्ट्रीट की तरफ। आप चाहे तो मेट्रो से श्यामबाजार अथवा शोभाबाजार सुतानूटी होकर भी आप इन पूजा पंडालों में जा सकते हैं -

  • नव बागबाजार
  • बागबाजार सार्वजनिन
  • कुम्हारटोली सार्वजनिन
  • कुम्हारटोली पार्क
  • जगत मुखर्जी पार्क
  • शोभा बाजार राजबाड़ी
north kolkata puja guide

आपका अगला पड़ाव होगा हाथीबगान व आसपास के दुर्गा पूजा पंडाल। यहां आने के लिए नजदीकी मेट्रो स्टेशन शोभा बाजार सुतानूटी होगा। (श्यामबाजार मेट्रो स्टेशन से पूजा पंडालों की दूरी ज्यादा होगी, जिन्हें पैदल जाना मुश्किल भरा हो सकता है)

  • मोहन बागान बारोवारी
  • मोहन बागान लेन
  • सिकदार बागान सार्वजनिन
  • नलीन सरकार स्ट्रीट
  • हाथीबागान नवीन पल्ली
  • हाथीबागान सार्वजनिन
  • काशी बोस लेन
  • सतदल
ahiritola durga puja kolkata

अब बढ़ते हैं अहिरीटोला इलाके की तरफ। यहां पास-पास में आप जिन दुर्गा पूजा पंडालों में एक बार में घूम सकते हैं वो हैं -

  • बेनियाटोला सार्वजनिन
  • अहिरीटोला युवक वृंद
  • अहिरीटोला सार्वजनिन
  • जोड़ाबागान 'दुईएर' पल्ली
  • पाथुरियाघाटा 'पांचेर' पल्ली

पाथुरियाघाटा से आगे बढ़कर चले जाएं गिरीश पार्क की तरफ। यहां पहुंचने के लिए नजदीकी मेट्रो स्टेशन भी गिरीश पार्क ही होगा। यहां आप जिन दुर्गा पूजा पंडालों को एक के बाद एक साथ में घूम सकते हैं, वो हैं -

  • तरुण स्पोर्टिंग क्लब
  • शिमला व्यायाम समिति
  • विवेकानंद स्पोर्टिंग क्लब
  • चालताबागान सार्वजनिन
  • चोरबागान सार्वजनिन
  • मो. अली पार्क
  • कॉलेज स्क्वॉयर सार्वजनिन
  • लेबुतला
  • संतोष मित्रा स्क्वॉयर
durga puja kolkata 2024

उल्टाडांगा इलाके में आप तेलंगाबागान दुर्गा पूजा पंडाल में घूमने जा सकते हैं। अगर आप निजी गाड़ी से घूम रहे हैं तो उल्टाडांगा से लेक टाउन की तरफ जा सकते हैं जहां आप -

  • श्रीभूमि
  • दमदम पार्क
  • भारत चक्र
  • विधान संघ आदि दुर्गा पूजा पंडालों में घूम सकते हैं।

तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़े और अपने उन दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें जिनके साथ इस साल आपने दुर्गा पूजा में उत्तर कोलकाता को Cover करने का प्लान बनाया है।

More News

    Read more about: durga puja 2024 kolkata
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+