Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Durga Puja Guide : दक्षिण कोलकाता में कौन-कौन से पंडाल हैं Must Visit, जाने नजदीकी मेट्रो स्टेशन का Details

Durga Puja Guide : दक्षिण कोलकाता में कौन-कौन से पंडाल हैं Must Visit, जाने नजदीकी मेट्रो स्टेशन का Details

कोलकाता में दुर्गा पूजा का आगाज हो चुका है। लोग घूमने के लिए सड़कों पर निकल चुके हैं। कोई उत्तर कोलकाता तो कोई दक्षिण कोलकाता में जाने का प्लान बना रहा है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो बस या कोलकाता की गलियों में न घूमकर मेट्रो स्टेशनों के आसपास के दुर्गा पूजा पंडालों में घूमने का प्लान बना रहे हैं।

अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं, जो दक्षिण कोलकाता में मेट्रो स्टेशन के आसपास घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़े और अच्छी तरह से सोच-समझकर घूमने का प्लान बनाएं।

south kolkata durgapuja guide

इससे पहले हमने उत्तर कोलकाता के उन सभी पंडालों की लिस्ट भी दी थी, जहां आप एक दिन एक बार में ही घूमने का प्लान बना सकते हैं। साथ में उनके आसपास के मेट्रो स्टेशनों की विस्तृत जानकारी भी दी थी। अगर अभी तक आपने वह आर्टिकल नहीं पढ़ा तो नीचे दिये गये लिंक पर क्लीक कर उसे पढ़ ले और जरूर Save कर लें।

हम यहां मेट्रो स्टेशनों के नाम के साथ-साथ कुछ दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचने के लिए मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर भी बता रहे हैं ताकि स्टेशन से बाहर निकलकर आपको पूजा पंडाल तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो।

metro stations and must visit durgapuja pandals in south kolkata

दक्षिण कोलकाता में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इसकी शुरुआत नेताजी भवन से कर सकते हैं। नेताजी भवन मेट्रो स्टेशन पर उतरने के बाद आप इन दुर्गा पूजा पंडालों में घूमने जा सकते हैं -

  • भवानीपुर स्वाधीन संघ - गेट नंबर 2
  • भवानीपुर 75 पल्ली - गेट नंबर 2

इसके बाद जतिन दास पार्क मेट्रो स्टेशन जा सकते हैं जहां से आपको निम्न दुर्गा पूजा पंडाल नजदीक मिलेंगे -

  • हाजरा पार्क - गेट नंबर 3
  • बकुल बागान सार्वजनिन - गेट नंबर 2
  • अबसर दुर्गा पूजा - गेट नंबर 1
  • मैडॉक्स स्क्वॉयर - गेट नंबर 4
  • 64 पल्ली - गेट नंबर 4
  • कालीघाट मिलन संघ - गेट नंबर 6
  • कालीघाट श्री संघ - गेट नंबर 4
  • रुपचांद मुखर्जी लेन - गेट नंबर 1

आपका अगला पड़ाव होगा कालीघाट मेट्रो स्टेशन के आसपास के दुर्गा पूजा पंडाल -

  • चेतला अग्रणी - गेट नंबर 6
  • 66 पल्ली - गेट नंबर 1
  • बादामतल्ला आषाढ़संघ - गेट नंबर 1
  • त्रिकोण पार्क - गेट नंबर 6
  • देशप्रिय पार्क - गेट नंबर 5
  • त्रिधारा सम्मेलनी - गेट नंबर 5
  • बालीगंज कल्चरल एसोसिएशन - गेट नंबर 5
  • हिंदुस्तान पार्क - गेट नंबर 5
  • हिंदुस्तान क्लब - गेट नंबर 5
  • एकडालिया एवरग्रीन - गेट नंबर 5
  • बोसपुकुर तालबागान सार्वजनिन - गेट नंबर 5
  • राजडांगा नव उदयन संघ - गेट नंबर 5
  • मनोतोष स्मृति संघ
south kolkata must visit durga puja pandals

इसके बाद आगे बढ़ते हैं रवींद्र सरोवर मेट्रो स्टेशन से बाहर निकलकर आप जिन दुर्गा पूजा पंडालों तक आसानी से पहुंच सकेंगे वो हैं -

  • मुदियाली क्लब - गेट नंबर 1
  • शिव मंदिर दुर्गा पूजा - गेट नंबर 8
  • समाजसेवी संघ - गेट नंबर 8
  • सुरुचि संघ - गेट नंबर 8
  • जोधपुर पार्क - गेट नंबर
  • जोधपुर पार्क 95 पल्ली - गेट नंबर 1

महानायक उत्तम कुमार यानी टॉलीगंज मेट्रो स्टेशन से बाहर निकलने पर जिन दुर्गा पूजा पंडालों तक पहुंचना आसान होगा वो है -

  • अजेय संहति - गेट नंबर 1
  • विवेकानंद पार्क - गेट नंबर 1
  • हरिदेवपुर 41 पल्ली - गेट नंबर 1
  • उन्नयनी संघ - गेट नंबर 1

अगर आप दक्षिण कोलकाता के नेताजी मेट्रो स्टेशन से बाहर आते हैं तो आपको

  • पल्ली उन्नयन समिति - गेट नंबर 1 और
  • नेताजी नगर सार्वजनिन दुर्गोत्सव - गेट नंबर 1 सबसे पास में मिलेगा।

मेट्रो स्टेशन मास्टरदा सूर्य सेन से सबसे पास में जो लोकप्रिय दुर्गा पूजा पंडाल होंगे वो हैं -

  • नाकतल्ला उदयन संघ - गेट नंबर 1
  • मैत्री पार्क सार्वजनिन - गेट नंबर 1
  • रॉयनगर उन्नयन समिति - गेट नंबर 1

अब चले आते हैं पर्पल लाइन मेट्रो के स्टेशनों के आसपास के दुर्गा पूजा पंडालों की ओर व जान लेते हैं कौन से दुर्गा पूजा पंडाल हैं सबसे ज्यादा प्रसिद्ध और हैं Must Visit -

बेहला बाजार मेट्रो स्टेशन

  • बेहला नोतुन संघ - गेट नंबर 1
  • बेहला नूतन दल - गेट नंबर 1
  • बेहला फ्रेंड्स क्लब - गेट नंबर 1

बेहला चौरास्ता मेट्रो स्टेशन

  • बरिशा क्लब - गेट नंबर 1
  • बेहला प्लेयर्स कॉर्नर - गेट नंबर 1
  • बरिशा सार्वजनिन - गेट नंबर 1

More News

    Read more about: durga puja 2024 kolkata
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+