Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Earth Day : घूमने जाते समय इन बातों का रखें ख्याल, ताकि संतुलित बना रहे पर्यावरण

Earth Day : घूमने जाते समय इन बातों का रखें ख्याल, ताकि संतुलित बना रहे पर्यावरण

घूमना किसे पसंद नहीं होता है। लेकिन अगर घूमने-फिरने के साथ-साथ पर्यावरण का भी ख्याल रखा जाए तो यह पृथ्वी और हमारे दोनों के लिए अच्छा होता है। दुनिया इस समय पर्यावरण से जुड़े कई प्रकार की समस्याएं जैसे ग्लोबल वॉर्मिंग, प्रदूषण, पेड़ों का कटाव और कई सामने आ रही हैं।

jungle photography

इस पृथ्वी दिवस पर घूमने जाते समय इन बातों का खास ख्याल रखने का संकल्प लेते हैं। ताकि हमारे साथ-साथ हमारी पृथ्वी भी मुस्कुरा उठे।

यातायात के सार्वजनिक साधन

local bus

हम सभी जानते हैं, अगर सड़कों पर ज्यादा गाड़ियां दौड़ेंगी तो उनके धुएं से प्रदूषण की मात्रा भी बढ़ेगी। इसलिए कभी भी घूमने जाते समय जितना संभव हो, यातायात के सार्वजनिक साधन जैसे बस, ट्रेन इत्यादि का भी उपयोग करने की कोशिश करनी चाहिए। खुद की गाड़ियां, कैब, टैक्सी या किराए की गाड़ियों का उपयोग टालना ही बेहतर होता है।

डाइरेक्ट फ्लाइट ले

aircraft

कभी भी लंबी दूरी की यात्रा करते समय ब्रेक जर्नी या फिर ले-ओवर वाली फ्लाइट के बजाए डाइरेक्ट फ्लाइट लेने का प्रयास करें। अब आप सोच रहे होंगे कि इससे पर्यावरण का कितना फायदा होगा? दरअसल, अगर आप डाइरेक्ट फ्लाइट लेते हैं, तो कनेक्टिंग फ्लाइट में आपकी जर्नी का समय और ईंधन दोनों की बचत होगी। कहा जाता है ना...बुंद-बुंद से सागर भरता है। इससे ना सिर्फ पर्यावरण की सुरक्षा की ओर आपका एक छोटा कदम आगे बढ़ेगा बल्कि आप भी डाइरेक्ट फ्लाइट में आराम से यात्रा कर सकेंगे।

प्लास्टिक पर सख्त रूख अपनाएं

no plastic

प्लास्टिक से बनी चीजों के उपयोग और उन्हें खरीदने पर सख्ती से खुद पर और अपने परिवार और दोस्तों पर भी पाबंदी लगाएं। हर रोज पानी का बोतल खरीदने के बजाए आप घर से ही अपना बोतल या थर्मस लेकर चल सकते हैं। इसमें जब जहां मौका मिला, पेयजल भर लीजिएगा। इसके साथ-साथ प्लास्टिक की थैलियों को ना कहें और उनके स्थान पर कागज और कपड़ों से बनी थैलियों का उपयोग करें।

समुद्र में गहराई में जाने से बचे

sea adventure

अगर आप समुद्रतट पर किसी स्थान पर घूमने जा रहे हैं तो समुद्र में गहराई में जाने से बचना चाहिए। इससे ना सिर्फ आप सुरक्षित रहते हैं बल्कि समुद्र का पारिस्थितिकी तंत्र भी प्रभावित होने से बचेगा। आपको गहरे समुद्र में किसी एडवेंचर गेम के लिए भी नहीं जाना चाहिए। याद रखिए, समुद्र आपके-हमारी तरह कई प्रकार के जीव-जन्तुओं का घर भी है।

स्थानीय लोगों से खरीदारी करें

vacation

जब भी किसी जगह घूमने जाएं बड़े-बड़े मॉल में खरीदारी करने के बजाए हमेशा स्थानीय लोगों से खरीदारी करें। इससे ना सिर्फ स्थानीय अर्थव्यवस्था और स्थानीय लोगों की मदद होगी बल्कि स्थानीय कला को दुनिया भर में अपनी पहचान बनाने में भी यह बहुत बड़ा सहयोग होगा।

More News

    Read more about: earth day india
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+