Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »यात्रा में होने वाले खर्चों को कम करने के कुछ आसान तरीके!

यात्रा में होने वाले खर्चों को कम करने के कुछ आसान तरीके!

एक चीज़ जो आपको आपके सपनों की जगहों में यात्रा करने से रोक सकती है, वह है यात्रा में होने वाला खर्च। हालाँकि अगर आप होशियारी से योजना बनाकर यात्रा करें तो आप अपने बजट के हिसाब से अपनी मनपसंद जगहों की यात्रा कर सकते हैं। चलिए कुछ ऐसे ही यात्रा के खर्चों को कम करने वाले तरीकों के बारे में जानते हैं, जो आपको एक कुशल यात्रा की योजना बनाने में मदद करेंगी।

1. पीक सीज़न में यात्रा करने से बचें

किसी प्रसिद्ध जगहों पर 'बेस्ट समय यहाँ यात्रा करने के' समय से बिल्कुल ही बचें, अगर आप अपनी बजट के अनुसार यात्रा करना चाहते हैं तो। क्युंकि उन समयों में वहाँ रहना और वहाँ की यात्रा आपको बहुत महंगी पड़ेगी। हमेशा ही याद रखें, किसी पर्व-त्योहार, जैसे दीवाली या होली के समय किसी भी जगह की यात्रा करने से बचें।

Travel tips

2. हवाई जहाज़ के टिकट पहले से ही बुक करा लें
अगर आप किसी ऐसी जगह की यात्रा पर जा रहे हैं जहाँ हवाई जहाज़ द्वारा ही यात्रा करना सही होगा तो इसके लिए अच्छे तरीके से योजना बना लें और यात्रा के बहुत पहले ही टिकट बुक करा लें, जिससे कि आप अपनी हवाई टिकट बुक कराते समय कुछ पैसों की बचत कर पायेंगे।

3. हवाई यात्रा का समय जाँच लें

हवाई यात्रा के लिए टिकट बुक कराने के समय टिकट के खर्चे पर सिर्फ़ तारिक़ से ही फ़र्क नहीं पड़ता, यात्रा के समय का भी फ़र्क पड़ता है। वही टिकट लें जो ज़्यादा देर रात या बहुत सवेरे की ना हो क्युंकि इन समयों की टिकट अक्सर दिन के समय की टिकट के अपेक्षा महंगी होती हैं।

4. टूर पैकेज को प्राथमिकता दें।

किसी भी अंजान या नयी जगह की यात्रा पर अकेले जाने से बचें। यात्रा की योजना बनाने से पहले किसी ट्रैवल पैकेज ऑफर करने वाले से संपर्क कर लें, जिनके द्वारा आप अपनी यात्रा में होटल और यात्रा में मिलने वाले कई ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं, जिसमें आपको 30% तक की छूट भी मिलती है।

travel tips

Image Courtesy: Satish Krishnamurthy

5. ट्रेन यात्रा किफ़ायती होगी

अगर आप किसी निकट ही जगह की यात्रा पर जा रहे हैं तो बेहतर होगा कि आप ट्रेन से यात्रा करें बजाए हवाई यात्रा में सारे पैसे खर्च करने के। भारतीय रेलवे द्वारा कई ऐसी ट्रेन उपलब्ध हैं जो ख़ासतौर पर पर्यटकों के लिए चलती हैं, जिसके द्वारा आप भारत के मुख्य शहरों की यात्रा कर सकते हैं, वो भी किफायती दाम में।

6. खाने के खर्च को घटायें

अगर आप ऐसे किसी होटल में रहने के लिए जाते हैं जहाँ आपको खाने के लिए अलग से पैसे चुकाने पड़ें तो ये आपके यात्रा के खर्चे को बढ़ाएगी। ऐसे होटल का ही चयन करें जिसके किराए के खर्चे में आपके खाने का भी खर्च शामिल हो, जिससे कि आप बाहर खाने के खर्च से बच सकें।

7. शहरों की यात्रा से बचें

शहरों में गाँव के मुक़ाबले जीवन ज़्यादा महंगा है। जैसा कि आपको भी पता है गाँव की यात्रा लोगों में ज़्यादा लोकप्रिय हो रही है, तो उसके अनुसार आप भी ऐसी जगहों की यात्रा की योजना बनाएँ जहाँ आप रोज़ की अस्त व्यस्त और भीड़भाड़ वाली ज़िंदगी से दूर, सस्ते में अपनी यात्रा का मज़ा ले सकेंगे।

Click here to follow us on facebook.

More News

Read more about: india travel travel tips
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+