Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दमन के बारे में मनोरंजक तथ्य!

दमन के बारे में मनोरंजक तथ्य!

आइये जानते हैं दमन के मनोरंजक तथ्यों को!

कम भीड़ भाड़ वाले खाली रास्ते, चारों तरफ हरियाली, खूबसूरत समुद्र के किनारे जो अपने में 400 साल पुराने ऐतिहासिक धरोहरों को समेटे हुए हैं, एक उत्साहित यात्री के लिए सबसे अच्छी जगह होगी! आपको नहीं लगता? पुर्तगालियों की भाषा में Damão के नाम से जाना जाने वाला भारत का केंद्र शासित प्रदेश दमन ऐसी ही जगह है।

दमन की अपनी एक अलग पहचान और आकर्षण है जिन्हें ज़्यादातर लोग नहीं जानते। अक्सर दीव जो इसका ही एक भाग है, पर्यटकों को अपनी ओर ले जाता है। शांत, निष्क्रिय पर आकर्षक दमन में भी कई कहानियां हैं जानने के लिए। क्या आप यहाँ की ऐसी ही कुछ रोचक कहानियों और बातों को जानना चाहेंगे? तो चलिए जानते हैं यहाँ की कुछ दिलचस्प बातों को जो आपको यहाँ यात्रा करने को मजबूर कर देंगे।

Daman

Image Courtesy: Bipin Gupta

वे नाव जिन्होंने यहाँ लैंड किया

कुछ अाविष्कारक और घुमक्कड़ जैसे डिओगो डे मेलो, पर्शिया की तरफ जा रहे थे और यहाँ गलती से आकर दमन के तट से टकरा गए। क्या यह उनका बुरा भाग्य था? यह तो पता नहीं पर इसकी वजह से दमन 450 सालों तक पुर्तगाली कॉलोनी बन गया।

दो भागों का एक मिलन
दमन गंगा नदी क्षेत्र को दो भागों, मोटी दमन और नैनी दमन में बांटती है। आपको अगले क्षेत्र में पहुँचने के लिए इस नदी को पार करना होगा।

Daman

Image Courtesy: Pradeep717

छोटा, पर यहाँ का मुख्य बसेरा

दिलचस्प बात यह है कि, नैनी दमन इन दोनों क्षेत्रों में सबसे बड़ी और व्यस्ततम भाग है। नन्ही दमन एक व्यावसायिक केंद्र है, यहाँ आप मुख्य तौर पर होटल रिसॉर्ट, मार्केट आदि देख पाएंगे।

मोटी दमन में यादों का अानंद

मोटी दमन, पुराने(वेलहा) गोवा की तरह, दमन का ऐतिहासिक विरासत वाला शहर है। यह साम्राज्य पुर्तगालियों का मुख्य स्थान हुआ करता था। आज मोटी दमन कुछ मुख्य आकर्षणों की वजह से प्रसिद्द है।

Daman

Image Courtesy: Yasir Hussain

मोती दमन में घूमने लायक जगह

देवका बीच, मोटी दमन फोर्ट, चर्च ऑफ़ बोम जीसस और डोमिनिकन मठ।

दमन की आज़ादी

दमन पुर्तगालियों की कैद से आज़ाद हो सन् 1961 में भारत गणराज्य में शामिल हो गया। यहाँ पर पुर्तगालियों का लंबा राज होने की वजह से यहाँ आज भी यूरोपियन संस्कृति की थोड़ी झलक मौजूद है।

Daman

Image Courtesy: Satish Krishnamurthy

गुजरात का नज़दीकी ठेका

जो भी गुजरात के लोग शराब पीने के शौक़ीन हैं उनके लिए दमन सबसे नज़दीकी जगह है। यहाँ की पुर्तगाली संस्कृति थोड़ी आज़ाद ख्यालातों वाली है और शराब यहाँ काफ़ी सस्ते दरों पर उपलब्ध है।

भारतीय तटरक्षक वायु स्टेशन का मुख्य स्थल

भारतीय तटरक्षक वायु स्टेशन का कार्य होता है हवाई यातायात को नियंत्रित करना और हवाई निगरानी रखना, यह यहाँ के उन्हीं संस्थानों में से एक है।

Daman

Image Courtesy: Rajarshi MITRA

पारसी व्यंजनों का स्वर्ग, उदवाड़ा

उदवाड़ा दमन में नहीं है, पर यह यहाँ से सिर्फ 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। उदवाड़ा पारंपरिक पारसी व्यंजनों के लिए जाना जाता है। तो अगर आप खाने के शौक़ीन हैं, यहाँ जा पारसी के कुछ खास व्यंजनों का स्वाद लेना ना भूलें।

दमन पहुँचें कैसे?

हम दमन के हर गली, हर नुक्कड़ में पुर्तगाली संस्कृति की झलक को महसूस कर सकते हैं, इमारतों में, चर्चों में, व्यंजनों में यहाँ के स्थानीय परम्पराओं में कुछ विदेशी संस्कृति के मिश्रण ने इस जगह को एक दिलचस्प क्षेत्र बना दिया है, जहाँ आप कुछ खास व्यंजनों का स्वाद लेते हुए अपने विचारों में पंख लगा सकते हैं।

दमन में होटल बुक करने के लिए यहाँ क्लिक करें!

दमन में देखने के लिए अन्य जगह

जैमपोरे बीच, मिरासोल वाटर पार्क, गवर्नर'स पैलेस,जेटी गार्डन, पानीकोट फोर्ट और हाउस ऑफ़ बॉकेज।

अपने महत्वपूर्ण सुझाव व अनुभव नीचे व्यक्त करें।

Click here to follow us on facebook.

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+