Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कर्नाटक के प्राकृतिक खजानों में से एक इरपु जलप्रपात, जानिए क्यों है खास

कर्नाटक के प्राकृतिक खजानों में से एक इरपु जलप्रपात, जानिए क्यों है खास

मॉनसून के दौरान आएं कर्नाटक के इरपु जलप्रपात । enjoy the beauty of iruppu waterfall in Karnataka

कर्नाटक में ब्रह्मागिरी पहाड़ी श्रृंखलाओं के तल पर स्थित इरपु जलप्रपात राज्य के चुनिंदा खास झरनों में से एक है, जो अपने शानदार वातावरण और पौराणिक महत्व के लिए जाना जाता है। बैंगलोर शहर से लगभग 255 कि.मी की दूरी पर स्थित यह स्थल खूबसूरत वनस्पतियों से भरा है। इस जलप्रपात और यहां के प्राकृतिक आकर्षणों को देखने के लिए देश-विदेश से सैलानियों का आगमन होता है।

खासकर मॉनसून के दौरान इस झरने की खूबसूरती काफी ज्यादा बड़ जाती है। वर्षा के बाद यहां यहां की हरियाली देखने लायक होती है। यह ताजे पानी का झरना है, जिसे लक्ष्मण तीर्थ जलप्रपात भी कहा जाता है। जानिए पर्यटन के लिहाज से यह आपके लिए कितना खास है।

क्यों है आपके लिए खास ?

क्यों है आपके लिए खास ?

PC- Philanthropist 1

इरपु जलप्रपात सैलानियों के लिए काफी खास माना जाता है। शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच यह एक आरामदायक स्थल है, जहां आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ एक शानदार ट्रिप का प्लान कर सकते हैं। आप यहां ट्रेकिंग जैसी रोमांचक गतिविधियों का आनंद भी ले सकते हैं। इस जलप्रपात से ब्रह्मागिरी चोटी तक जाता ट्रेकिंग ट्रेल्स आपको काफी ज्यादा रोमांचित करेगा। खासकर मॉनसून के महीने यहां आने के लिए आदर्श माने जाते हैं। इरपु जलप्रपात एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल के साथ-साथ एक तीर्थ स्थल भी है। आगे जानिए इस स्थल के पौराणिक महत्व के बारे में।

धार्मिक और पौराणिक महत्व

धार्मिक और पौराणिक महत्व

PC- Raghavan G

इरपु एक तीर्थ स्थल के रूप में भी जाना जाता है। यहां भगवान शिव को समर्पित एक प्रसिद्ध मंदिर( रामेश्वर मंदिर ) लक्ष्मण तीर्थ नदी तट पर स्थित है, जहां रोजाना श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहता है। खासकर शिवरात्रि के दौरान यहां शिव भक्तों का भारी जमावड़ा लगता है। इस स्थल से एक पौराणिक कथा भी जुड़ी है, माना जाता है कि सीता की खोज में जब राम-लक्ष्मण ब्रह्मागिरी पहाड़ियों से होकर गुजर रहे थे, तो भगवान राम लक्ष्मण से पानी लाने के लिए कहा, तब लक्ष्मण ने ब्रह्मागिरी पहाड़ी पर एक तीर छोड़ा, जिसके बाद वहां से एक नदी का निर्माण हुआ, जो लक्ष्मण तीर्थ के नाम से जानी जाती है। शिवरात्रि के दौरान श्रद्धालु पापों से मुक्ति के लिए साथ यहां पवित्र स्नान करते हैं।

आसपास के स्थल - ब्रह्मागिरी वन्यजीव अभयारण्य

आसपास के स्थल - ब्रह्मागिरी वन्यजीव अभयारण्य

PC- Bopannap

इरपु जलप्रपात की सैर के अलावा आप आसपास के पर्यटन स्थलों का भी भ्रमण कर सकते हैं। ब्रह्मागिरी वन्यजीव अभयारण्य यहां नजदीक स्थित एक खास पर्यटन स्थल है, जहां आप वन्यजीवन को करीब से देख सकते हैं। विभिन्न जंगली जीवों को देखने के साथ-साथ आपको यहां पक्षी विहार का भी मौका मिलेगा। आप यहां अपने दोस्तों या परिवार के साथ आ सकते हैं। एक रोमांच भरी सैर के लिए यह एक आदर्श विकल्प है।

मुनिकल

मुनिकल

PC- Sharadaprasad

इरपु जलप्रपात के अलावा आप यहां से 12 कि.मी की दूरी पर मुनिकल की सैर का आनंद ले सकते हैं। यह एक खास स्थल है, जो अपनी प्राचीन गुफाओं के लिए जाना जाता है। ये गुफाएं काफी शांत मानी जाती है, माना जाता है कि गुफा के अंदर से कोई भी आवाज बाहर नहीं जाती। शायद इसलिए यह स्थल संतों का काफी पसंदीदा रहा, जहां वे ध्यान जैसी आध्यात्मिक क्रियाएं करते थे।

कैसे करें प्रवेश

कैसे करें प्रवेश

PC- Rameshng

कोडागू जिले स्थित इरपु जलप्रपात एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है, जहां आप तीनों मार्गों से आ सकते हैं। यहां का नजदीकी हवाई अड्डा मैसूर एयरपोर्ट है, रेल मार्ग के लिए आप मैसूर जंक्शन का सहारा ले सकते हैं। अगर आप चाहें तो यहां सड़क मार्गों से भी पहुंच सकते हैं। कोडागू बेहतर सड़क मार्गों से राज्य के बड़े शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। मैसूर से यहां तक की दूरी मात्र 120 कि.मी की है। बैंगलोर से जलप्रपात 255 कि.की दूरी पर स्थित है।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+