Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दीव घूमने जाएं तो कर सकते हैं ये काम

दीव घूमने जाएं तो कर सकते हैं ये काम

जानिए दीव के बारे में और वहां क्या कर सकते हैं।

By Namrata Shatsri

अगर अप सोचते हैं कि,भारत में अगर समुद्री तट का मजा सिर्फ गोवा, अंडमान और लक्ष्द्वीमप जैसी जगहों पर ही लिया जा सकता है, तो आप गलत हैं। गुजरात के दक्षिणी तट के करीब केंद्र शासित प्रदेश दीव स्थित है, जहां आप गोवा की तरह समुद्री तटों का मजा ले सकते हैं।

देश के अन्यक तटीय स्थलों से दीव बहुत अलग है और ये देश के कम लोकप्रिय स्थलों में से भी एक है। दीवकी रेत काफी हद तक गोवा से मिलती है और इस शहर में पुर्तगालियों का प्रभाव दिखाई देता है। ये छोटा सा शहर एक पुल से गुजरात से जुड़ा हुआ है और यहां आकर आपको बेहद अलग अनुभव होगा।

दीव को देश के सबसे खूबसूरत केंद्र शासित प्रदेशों में से एक कहा जा सकता है। आइए एक नज़र डालते हैं कि दीव जाने पर आप वहां क्यार कर सकते हैं।

पुर्तगाली इतिहास से रूबरू

पुर्तगाली इतिहास से रूबरू

240 सालों तकदीव पुर्तगाली कॉलोनी रहा है। यहां पर आपको पुर्तगाली इतिहास की झलक देखने को मिलेगी। दीव के कई किले पुर्तगाली इतिहास को बयां करते हैं इनमें से एक किला काफी प्रमुख है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस किले से अरब सागर का समस्त रीय नज़ारा दिखाई देता है।

किले के ऊपर चढ़कर अरब सागर का शानदार नज़ारा देखा जा सकता है। ये नज़ारा आपको जीवनभर याद रहेगा। यहां 16वीं शताब्दीा की तोपों और पत्थरों पर शानदार कृतियां बनाई गईं हैं जो आज भी संरक्षित हैं।

PC:Piyush Tripathi

समुद्र तट पर ठंडी हवाएं

समुद्र तट पर ठंडी हवाएं

अगर आपको तट पर घूमना पसंद है तो दीव आपके लिए एकदम बेस्ट है। यहां घोड़े की नाल के आकार का नागोआ तट, छक्रातीर्थ तट और घोघला तट देख सकते हैं। गोवा में आपको वो सब देखने को नहीं मिलेगा जो इन तटों पर मिलता है। नागोआ तट पर आप तैराकी का मज़ा भी ले सकते हैं और घोघला तट पर सर्फिंग और पैरासेलिंग भी की जा सकती है।PC: Rajarshi MITRA

नादिया गुफाएं देखें

नादिया गुफाएं देखें

दीव के अनछुए खजाने में से एक हैं नदिया की गुफाएं। शहर के बाहरी छोर पर स्थित इन गुफाओं को जरूर देखें। दिन के समय यहां आना ज्यादा अच्छाा रहता है ,क्यों कि इस दौरान सूर्य की किरणें गुफा के अंदर प्रवेश कर पत्थरों के बीच एक जादुई नज़ारा प्रस्तुवत करती हैं जिन्हें अपने कैमरे में कैद करना आपके लिए सौभाग्य की बात होगी।

पनिकोटा से नाव की सैर

पनिकोटा से नाव की सैर

दीव के सामने अरब सागर पड़ता है इसलिए यहां नाव की सैर तो करनी ही चाहिए। नाव की सैर करते हुए पनिकोटा के किले तक पहुंच सकते हैं जिसे वॉटर फोर्ट भी कहा जाता है। ये खाड़ी के प्रवेश पर ही बना है और इसमें एक लाइटहाउस और छोटा सा गिरजाघर भी है जोकि समुद्र की देवी को समर्पित है। इस संरचना की दीवारें अब खंडहर हो चुकी हैं लेकिन फिर भी ये अपने इतिहास की कहानी को बयां करती हैं।

PC:Krishna Vir Singh

 पुर्तगाली खाने का मज़ा

पुर्तगाली खाने का मज़ा

चूंकि दीव शहर में पुर्तगाली संस्कृबति का प्रभाव देखने को मिलता है इसलिए यहां का खाना भी पुर्तगाली तरीके से ही बनाया जाता है।दीव के सीफूड में पुर्तगाली स्वायद देखने को मिलता है। अरब सागर होने के कारण यहां पर सबसे ज्याीदा मछली के व्यंजन बनाए जाते हैं। गुजरात से जुड़े होने के बावजूद दीव में शराब पर बैन नहीं है और यहां पर शराब किफायती दाम पर मिलती है।PC: Gilrovina

शहर में साइकिल का मज़ा

शहर में साइकिल का मज़ा

इस जगह को गोवा का विकल्प भी कहा जाता है। दीव का एक अपना ही आकर्षण है। यहां की सड़कों पर ज्यादा भीड़ नहीं है और यहां के तटों पर भी बहुत कम पार्टियां होती हैं लेकिन ये जगह प्राकृतिक रूप से बहुत खूबसूरत है। यहां आकर आप गोवा को भूल जाएंगें।

इस खूबसूरत शहर को देखने का सबसे आसान तरीका है साइकिल। बंडर रोड़ से शुकर कर आप पूरे दीउ शहर को अपनी नज़रों में भर सकते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+