Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कर्नाटक के सबसे खूबसूरत बीच टाउन, जानिए क्यों हैं खास

कर्नाटक के सबसे खूबसूरत बीच टाउन, जानिए क्यों हैं खास

उडुपी, मैंगलोर, करवार, गोकर्ण, भटकल आदि कर्नाटक के प्रसिद्ध बीच टाउन हैं, जो पर्यटन के लिहाज से काफी खास माने जाते हैं।

कर्नाटक, दक्षिण भारत का एक खूबसूरत राज्य है, जो अपने बृहद इतिहास और पर्यटन आकर्षणों के लिए विश्व भर में जाना जाता है। हर साल यहां लाखों की तादाद में पर्यटकों का आगमन होता है। ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक रूप से यह राज्य काफी ज्यादा समद्ध है। नदी, घाटी, समुद्री तट, जलप्रपात, प्राचीन किले आदि देखने योग्य बहुत कुछ मौजूद है। प्राचीन स्थलों का एक बहुत बड़ा संग्रह यहां मौजूद हैं, जिन्हें प्राचीन धरोहरों के रूप में सूचीबद्ध कर दिया गया है।

तटीय राज्य होने के कारण यहां व्यापारिक गतिविधियां लंबे समय से होती आई हैं, यही वजह है कि समय के साथ-साथ कई तटीय नगर विकसित हुए। आज ये तटीय नगर अपने पर्यटक आकर्षणों के लिए जाने जाते हैं। इस लेख में जानिए पर्यटन के लिहाज से ये बीच टाउन आपको किस प्रकार आनंदित कर सकते हैं।

 उडुपी

उडुपी

PC- User

कर्नाटक, के प्रसिद्ध बीच टाउन में आप उडुपी की सैर का आनंद ले सकते हैं। उडुपी राज्य का एक प्रसिद्ध पर्यटन नगर है, जो अपने समुद्री तटों और प्राचीन मंदिरों के लिए जाना जाता है। उडुपी राज्य का एक तेजी से विकसित होता नगर है, जो पर्यटन के लिहाज से भी काफी ज्यादा खास माना जाता है। समुद्री आबोहवा का आनंद लेने के लिए यहां दूर-दूर से पर्यटकों का आगमन होता है।

इसके अलावा यह दक्षिण भारत का एक प्रसिद्ध तीर्थस्थल भी है, जहां आप कई भव्य मंदिरों का दर्शन कर सकते हैं। उडुपी की यात्रा के दौरान आप यहां के बीच, ऐतिहासिक स्थलों की सैर कर सकते हैं। इसके अलावा आप यहां की नगरीय जीवन शैली को भी करीब से देख सकते हैं। आप यहां के प्रसिद्ध श्री कृष्णा मंदिर के दर्शन करना न भूलें।

मैंगलोर

मैंगलोर

PC-Nithin Bolar k

कर्नाटक के बीच टाउन की श्रृंखला में आप मैंगलोर की सैर का भी प्लान बना सकते हैं। मैंगलोर राज्य के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में गिना जाता है, जहां का तटीय खूबसूरती और सांस्कृतिक - प्राकृतिक स्थलों को देखने के लिए रोजाना पर्यटकों का आवागमन लगा रहता है। यहां घूमने-फिरने और देखने योग्य कई शानदार स्थल मौजूद हैं, जिनमें प्राचीन मंदिर, जलप्रपात, घने जंगल, ऐतिहासिक धरोहरें, समुद्री तट आदि शामिल हैं। एक शानदार अवकाश बिताने के लिए यह स्थल काफी ज्यादा खास माना जाता है, यहां आप अपने दोस्तों या परिवार के साथ भ्रमण के लिए आ सकते हैं। समुद्री तटों में आप यहां मुक्का बीच, उल्लाल बीच, सोमेश्वर बीच आदि की रिफ्रेशिंग सैर का आनंद ले सकते हैं।

कारवार

कारवार

PC- Ayan Mukherjee

उडुपी के अलावा आप उत्तर कन्नड जिले के करवार की सैर का प्लान बना सकते हैं। यह नगर भी राज्य के प्रसिद्ध बीच टाउन में गिना जाता है, जिसकी खूबसूरती देखने के लिए दूर-दराज से पर्यटकों का आगमन होता है। पश्चिमी घाट और अरब सागर के तट इस स्थल को खास बनाने का काम करते है। इतिहास पर नजर डालें तो पता चलता है कि इसका इतिहास भारत में अंग्रेजों से समय से जुड़ा है। आप यहां कई ऐतिहासिक स्थलों को भी देख सकते हैं। करवार आकर आप यहां के साफ तटों की सैर करना न भूलें। आप यहां ट्रैगोर बीच, मंजली बीच पर आ सकते हैं। इनके अलावा आप यहां सदाशिव गढ़ का किला, काली मंदिर, संग्रहालय, गोलारी जलप्रपात और अंशी राष्ट्रीय उद्यान की सैर भी कर सकते हैं।

गोकर्ण

गोकर्ण

PC- Robert Helvie

बीच टाउन की खोज में आप कर्नाटक के गोकर्ण आ सकते हैं। उत्तर कन्नड जिले में स्थित गोकर्ण राज्य का एक प्रसिद्ध स्थल है, जो अपनी तटीय खूबसूरती के लिए जाना जाता है। गोकर्ण के सी बीचों की सैर करने के लिए दूर-दराज से पर्यटकों का आगमन होता है। यह स्थल प्राकृतिक खूबसूरती के साथ-साथ अपने सांस्कृतिक महत्व के लिए भी जाना जाता है।

आप यहां स्थित महाबलेश्वर मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। यहां के प्रसिद्ध समुद्री तटों में आप ओम बीच, कुडले बीच, हॉफ मून बीच और फूल मून बीच की सैर का प्लान बना सकते हैं। एक शानदार अनुभव के लिए आप यहां का प्लान बना सकते हैं।

भटकल

भटकल

PC- Vivek Shrivastava

उपरोक्त स्थलों में आप उत्तर कन्नड स्थित भटकल की सैर का प्लान बना सकते हैं। यह कर्नाटक का एक महत्वपूर्ण स्थल है, जो अपने ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के लिए ज्यादा जाना जाता है। यहां हिन्दू श्रद्धालुओं के साथ-साथ जैन धर्म से जुड़े अनुयायियों का भी आगमन होता है। भटकल अपने समुद्री तटों और मुरुदेश्वर मंदिर के लिए जाना जाता है। मुरुदेश्वर मंदिर, भगवान शिव को समर्पित एक प्रसिद्ध शिव मंदिर है, जहां रोजाना भारी संख्या में शिव भक्तों का आगमन होता है। भटकल भ्रमण के दौरान आप यहां के साफ समुद्री तटों की सैर जरूर करें।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+