Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »भारत में विख्यात व्यक्तियों के 4 प्रसिद्ध मोम के संग्रहालय!

भारत में विख्यात व्यक्तियों के 4 प्रसिद्ध मोम के संग्रहालय!

क्या आपने कभी किसी विख्यात व्यक्ति के साथ फोटो क्लिक करवाई है? यह थोड़ी मुश्किल वाली बात है ख़ासकर की किसी बड़े सितारे के साथ! आप सोच रहे होंगे की हम इसके बारे में क्युं चर्चा कर रहे हैं, है ना? वैसे यहाँ आपके लिए एक मौका है अपने मनपसंदीदा व्यक्तियों के साथ फोटो खिचवाने का पर इस कहानी में एक मोड़ है। आपको न कोई इंतज़ार करना पड़ेगा ना ही किसी भीड़ भाड़ से गुज़रना होगा, आराम से आप बिल्कुल उन जैसे दिखने वाले व्यक्तियों को देखने का आनंद उठा सकते हैं। इसलिए मोम से बने विख्यात लोगों के ये संग्रहालय पूरी दुनिया में फैले हुए हैं और साथ ही साथ हमारे भारत में भी।

ये सारे मोम के संग्रहालय लंडन के मैडम तुसाद संग्रहालय की तर्ज़ पर बने हुए हैं। चलिए, चलते हैं भारत के मोम के संग्रहालयों की आभासी यात्रा में।

Mother's Museum

रवींद्रनाथ टैगोर की मोम की प्रतिमा
Image Courtesy:
motherswaxmuseum

मदर्स वैक्स म्यूज़ीयम-कोलकाता

यहाँ रवींद्रनाथ जी कुर्सी पर बैठे किताब पढ़ रहे हैं, किशोर कुमार और लता मंगेशकर साथ में अपना गाना रिकॉर्ड कर रहे हैं और मिथुन चक्रवर्ती डांस फ्लोर पर थिरक रहे हैं। भारत के इन प्रख्यात व्यक्तियों के मोम से बने उनके जीवन आकार के पुतले आपको पूरे दिन मदर्स वैक्स म्यूज़ीयम में व्यस्त रखेंगे। कलाकार सुसांता रे ने मैडम तुसाद को फॉलो करके ही ये सारी मोम की आकृतियाँ बनाई हैं। इसमें कोई भी शंका नहीं है की यह संग्रहालय आपका दिल ज़रूर जीतेगी।
पता: 6 फ्लोर फाइनैन्स सेंटर, न्यू टाउन, कोलकाता
समय: दोपहर 12 बजे से शाम के 7:30 बजे तक, सोमवार बंद।

Sunil's Wax Museum

प्रभु देवा के मोम की प्रतिमा
Image Courtesy: celebritywaxmuseum

सुनील्स सेलेब्रिटी वैक्स म्यूज़ीयम- लोनावला

इस म्यूज़ीयम में आपको अलग अलग क्षेत्र के प्रख्यात व्यक्तियों के पुतले देखने को मिलेंगे, चाहे वो राजनीति से हों या फिल्मों से या फिर कोई लोकल व्यक्तित्व। यहाँ आपको देश के पूर्व प्रधान मंत्री श्री अटल बिहारी वाजपयी, छत्रपति शिवाजी, ए आर रहमान, अडॉल्फ़ हिटलर अन्ना हज़ारे और यहाँ तक कि प्रभु देवा के भी पुतले देखने को मिलेंगे। कितना उत्साह वर्धक होगा ना, इन सारे व्यक्तियों को एक साथ एक ही छत के नीचे देखना। लोनावला के इस संग्रहालय में जाना ना भूलें।
पता:मेन बाज़ार रोड, लोनावला
समय: सुबह 9 बजे से रात के 9:30 बजे तक

वैक्स म्यूज़ीयम- कन्याकुमारी

क्या आप रजनीकांत के बहुत बड़े प्रशंसक हैं? अगर हैं तो आप बेवॉच अम्यूज़्मेंट पार्क के इस मोम के संग्रहालय में ज़रूर ही जाएँ। यहाँ रजनीकांत और अन्य विख्यात व्यक्तियों के जीवन आकर के मोम के पुतले आपको ज़रूर ही अचंभित करेंगे। यहाँ पर आपको जैकी चैन, महात्मा गाँधी, पूर्व प्रधान मंत्री मनमोहन सिंघ आदि के भी मोम के पुतले देखने को मिलेंगे।
पता: बेवॉच अम्यूज़्मेंट पार्क, कन्याकुमारी
समय: सुबह 8 बजे से शाम के 6:30 बजे तक, रविवार बंद।

Sunil's Wax Museum

हरिहरन की मोम की प्रतिमा
Image Courtesy: celebritywaxmuseum

के.देव भूमि वैक्स म्यूज़ीयम- मसूरी

अगर आप यह सोचते हैं कि मसूरी सिर्फ़ पहाड़ों और झरनों का क्षेत्र है, तो आप गलत हैं।यहाँ पर और भी अलग उत्तेजित करने वाली जगहें और बातें हैं। ज़रा कल्पना कीजिए की सारे प्रभावशाली व्यक्तियों को एक साथ एक ही छत के नीचे देखना कैसा होता होगा। हालाँकि इनमें से कई अपने पुतलों को देखने के लिए अब इस दुनिया में नहीं हैं, पर इन्हें मोम के सांचों में बहुत अच्छी तरह से ढाला गया है। इस म्यूज़ीयम में पंडित जवाहर लाल नेहरू, स्वामी विवेकानंद, अडॉल्फ़ हिटलर, मदर टेरेसा, प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी, एल्बर्ट आइंस्टाइन और बराक ओबामा जैसे महान व्यक्तियों के मोम के पुतले प्रदर्शित हैं। यह किसी सपने की दुनिया से कम नहीं है।यह भारत के प्रसिद्ध मोम के संग्रहालयों में से एक है।
पता: कंपनी गार्डेन, मसूरी

ये मोम के संग्रहालय कलाकारों की अद्भुत और शुद्ध कला को साफ दर्शाते हैं। यह बच्चों के साथ साथ बड़ों के लिए भी मज़ेदार जगह है।

अपने सुझाव व अनुभव नीचे व्यक्त करें।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+