Search
  • Follow NativePlanet
Share
» » गोवा में शॉपिंग करने की बेस्ट जगह है Flea मार्केट, जानिए कब और कहां लगता है कौन सा मार्केट

गोवा में शॉपिंग करने की बेस्ट जगह है Flea मार्केट, जानिए कब और कहां लगता है कौन सा मार्केट

गोवा के बीच पर घुम लिया, देखने वाली जगहें घुम ली। गोवा के क्लब और डांस पार्टी में जमकर थिरक लिया लेकिन शॉपिंग? शॉपिंग करना तो रह ही गया। गोवा में शॉपिंग करने की बेस्ट जगह यहां अलग-अलग जगहों पर लगने वाला Flea मार्केट होता है। किसी से भी अगर Flea मार्केट की खासियतों के बारे में पुछेंगे तो एक ही जवाब मिलेगा, 'ऊर्जा और हलचल भरा माहौल'।

local market of goa

Flea मार्केट में जितनी ऊर्जा के साथ दुकानदार अपना सामान बेचते हैं, उतनी Energy आपको किसी शॉपिंग मॉल में तो कभी नहीं मिलेगी।

यहां हर कोई मिलकर एक अजीब सी हलचल पैदा करते हैं, जिसमें खो जाने का दिल करता है। गोवा के Flea मार्केट यहां का Hidden Gem हैं, जिनके बारे में काफी कम लोग ही बात करते हैं। सप्ताह में बस कुछ दिनों के लिए ही ये Flea मार्केट लगते हैं लेकिन यहां मिलने वाले रंग-बिरंगे सामानों की ओर आकर्षित होकर देसी और खासतौर पर विदेशी पर्यटक Flea मार्केट में जरूर पहुंचते हैं।

यकिन मानिए Flea मार्केट या बाज़ारों को हमेशा कम आंका जाता है। गोवा के Flea मार्केट्स में आप किसी भी समय चले जाइए, Energy के स्तर में आपको कभी कमी महसूस नहीं होगी। अच्छी बात यह है कि इस Energy को आप अपने अंदर भी महसूस कर सकते हैं और अपनी शॉपिंग को यहां खुलकर एंजॉय कर सकते हैं।

आइए आपको गोवा में लगने वाले Flea मार्केट्स के बारे में बताते हैं, ताकि आप इन शानदार मार्केट्स से जमकर शॉपिंग करने का कोई मौका मिस न करें। बता दें, गोवा के अधिकांश Flea मार्केट्स में विटेंज चीजें जैसे कीमती पत्थरों से बने ज्वेलरी, हैंडमेड क्राफ्ट, क्रिएटिव सामान आदि मिलते हैं। सिर्फ शॉपिंग ही नहीं अगर कोई गोवा की संस्कृति को भी अच्छी तरह से समझना चाहता है, तो उसे एक बार किसी भी Flea मार्केट में जरूर जाना चाहिए।

goa markets shopping

1. अंजुना Flea मार्केट

यह गोवा का सबसे पुराना और आइकॉनिक Flea मार्केट है। हर बुधवार को अंजुना बीच के पास यह Flea मार्केट लगता है। यहां आपको कपड़ों से लेकर ज्वेलरी, घर की सजावट के सामान से लेकर कई तरह के इंटरनेशनल व्यंजनों का स्वाद चखने का मौका भी मिलता है।

2. कैलंगुट मार्केट स्क्वॉयर

सैलीगाव में लगने वाला यह मार्केट हर शनिवार को लगता है। अगर आपको हाथों से बने सामान खरीदने का शौक है तो इस मार्केट में जाना तो बनता है। यहां समुद्री सीपियों से बने सजावटी सामान और ज्वेलरी, मिट्टी के सामान, दरवाजों पर लटकाने के लिए छोटे-छोटे झुमर और विंड चाइम, परिधानों के लिए रॉ मेटेरियल (कपड़े) आदि बड़े अच्छे डिजाइन और क्वालिटी में मिल जाएंगे। कैलंगुट मार्केट स्क्वॉयर की सबसे बड़ी खासियत यहां लगने वाले फूड स्टॉल होते हैं। इस मार्केट में कुछ बेहद लज़ीज व्यंजन और स्नैक्स मिलते हैं जो आपको गोवा में और कहीं बड़ी मुश्किल से ही मिलेंगे।

3. मपुसा फ्राईडे मार्केट

गोवा का मपुरा मार्केट कोई Flea मार्केट तो नहीं है, लेकिन यह सप्ताह में सिर्फ एक दिन लगने वाला साप्ताहिक मार्केट है। हर शुक्रवार को उत्तर (North) गोवा में यह मार्केट लगता है। इस मार्केट में आपको कई तरह के लोकल सामान जैसे मसाले, कपड़े, ज्वेलरी आदि अच्छी क्वालिटी में मिल जाएंगे। खास तौर पर गोवा में मसालों की शॉपिंग जरूर करें, यहां मिलने वाले मसालों की क्वालिटी आपको और कहीं नहीं मिलेगी।

goa local market for shopping

4. मैकि'ज नाइट बाज़ार

बागा बीच में लगने वाला यह नाइट मार्केट एक शानदार बाज़ार है। शाम के वक्त से ही मैकि'ज नाइट बाज़ार में चहल-पहल शुरू हो जाती है। इस मार्केट का टूर आपको हमेशा याद रहने वाला होगा। इस मार्केट में शॉपिंग के साथ-साथ लाइव म्यूजिक, एंटरटेंमेंट आदि का भी पूरा इंतजाम होता है। और गोवा में अगर लाइव म्यूजिक के साथ एंटरटेंमेंट का इंतजाम हो तो खाने-पीने की व्यवस्था भी यहां जरूर होगी। मैकि'ज नाइट बाज़ार में गोवा की एक हसीन शाम को बिताने की पूरी व्यवस्था मिल जाएगी।

5. हिलटॉप फ्राईडे नाइट Flea मार्केट

गोवा के Vagator में लगने वाला हिलटॉप फ्राईडे Flea मार्केट एक शुक्रवार को यादगार बनाने की बेस्ट जगह है। साल के इस समय गोवा के इस मार्केट में सुबह की चहल-पहल शाम के समय एक शानदार कार्निवल में कब बदल जाती है, इसका पता ही नहीं चलता है। यह मार्केट हर शुक्रवार को Vagator में लगता है जो शॉपिंग, ढेर सारी मस्ती, म्यूजिक पसंद करने वालों के लिए एक मस्ट वीजिट मार्केट है।

More News

Read more about: goa shopping
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+