Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कोलकाता का विश्वबांग्ला गेट हैंगिंग रेस्तरां हवा में तैरते हुए बढ़ाता है खाने-पीने का जायका

कोलकाता का विश्वबांग्ला गेट हैंगिंग रेस्तरां हवा में तैरते हुए बढ़ाता है खाने-पीने का जायका

कोलकाता आने वाले पर्यटकों को हवा में तैरते हुए खाने का लुत्फ उठाने का मौका देता है विश्वबांग्ला गेट का हैंगिंग रेस्तरां। यह रेस्तरां स्थानीय लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है, खास तौर पर प्रेमी जोड़ों में। अगर आप कोलकाता आते हैं तो इस हैंगिंग रेस्तरां में खाना खाने का मौका बिल्कुल मत छोड़िए।

biswa bangla gate

आइए आपको इस हैंगिंग रेस्तरां की खूबियों के बारे में बताते हैं :

कोलकाता का दिखता है खुबसूरत नजारा

सिटी ऑफ ज्वॉय कोलकाता के न्यूटाउन इलाके में कोलकाता गेट पर बना विश्वबांग्ला रेस्तरां 55 मीटर की ऊंचाई पर हैंगिंग है। यहां से आप पूरे कोलकाता महानगर का बेहद सुन्दर नजारा देख सकते हैं। इस रेस्तरां से कोलकाता का 360 डिग्री व्यू मिलता है। इसलिए रेस्तरां में अच्छी जगह पर सीट मिलने की कोई चिंता नहीं रहती है। करीब 200 मीटर चौड़े इस रेस्तरां में एक बार में लगभग 55 लोग एकसाथ बैठकर खाना खा सकते हैं।

Kolkata gate

लंच-ब्रंच और डिनर की है सुविधा

कोलकाता गेट के नाम से लोकप्रिय विश्वबांग्ला गेट को लंदन आई या फिर एफेल टावर के तर्ज पर बनाया गया है। मंगलवार से लेकर रविवार तक दोपहर 12 बजे से लेकर शाम को 3 बजे तक विश्वबांग्ला गेट में लंच और ब्रंच की सुविधा उपलब्ध रहती है। डिनर की सुविधा शाम को 7 बजे से लेकर रात को 10 बजे तक उपलब्ध रहती है।आपको बता दें, रेस्तरां के लिए पहले से बुकिंग करना अनिवार्य नहीं होता है।

restuarant

ग्राहकों को फर्स्ट कम फर्स्ट सर्व के तर्ज पर भी सीटें उपलब्ध करवायी जाती हैं। हालांकि आप चाहे तो इसकी बुकिंग पहले भी कर सकते हैं। यहां आपको वेज और नॉन वेज दोनों तरह के खाने का विकल्प मिलेगा। खाने में आपको बंगाली कुजिन के साथ-साथ भारतीय कुजिन, इटालियन कुजिन और कई तरह के डेजर्ट परोसे जाते हैं।

व्यूइंग गैलरी में बिताएं क्वालिटी टाइम

पर्यटकों के लिए विश्वबांग्ला गेट का व्यूइंग गैलरी शाम को 4 बजे से लेकर 6 बजे तक खुला रहता है। इसमें सिर्फ उन्हीं लोगों को ही प्रवेश करने की अनुमति दी जाती है, जिन्होंने पहले से बुकिंग कर रखा है। 3 साल की उम्र से छोटे बच्चों के लिए टिकट लेने की जरूरत नहीं होती है।

kolkata gate restuarant

व्यूइंग गैलरी में प्रत्येक व्यक्ति को 100 रुपये का टिकट लेना पड़ता है। व्यूइंग गैलरी में पर्यटक 4 और 5 बजे के दो अलग-अलग स्लॉट में प्रवेश कर सकता है। एक टिकट से किसी एक स्लॉट में ही प्रवेश किया जा सकता है। एक बार प्रवेश करने के बाद उसे 45 मिनट तक व्यूइंग गैलरी में रहने की अनुमति दी जाती है।

कैसे पहुंचे

कोलकाता के न्यूटाइन इलाके में स्थित यह हैंगिंग रेस्तरां कोलकाता गेट के नाम से भी लोकप्रिय है। हालांकि अभी तक यहां आने के लिए मेट्रो सेवा की शुरुआत नहीं हुई है। लेकिन महानगर के किसी भी इलाके से आपको बस, टैक्सी या फिर कैब आसानी से विश्वबांग्ला गेट के लिए मिल जाएगी। विश्वबांग्ला गेट कोलकाता एयरपोर्ट, हावड़ा स्टेशन, सियालदह स्टेशन और कोलकाता टर्मिनस से सड़क मार्ग से सीधा जुड़ा हुआ है।

FAQs
विश्वबांग्ला गेट कहां है?

विश्वबांग्ला गेट कोलकाता के न्यूटाउन इलाके में स्थित है। कोलकाता के सभी प्रमुख इलाकों से न्यूटाउन क्षेत्र सड़क मार्ग से जुड़ा हुआ है। यहां तक पहुंचने के लिए आप टैक्सी, कैब या फिर बस ले सकते हैं।

विश्वबांग्ला गेट रेस्तरां में टिकट लगता है?

विश्वबांग्ला गेट रेस्तरां के व्यूइंग गैलरी के लिए टिकट खरीदना जरूरी होता है। 3 साल तक के बच्चों का टिकट यहां मुफ्त में होता है। यहां प्रत्येक को 100 रुपये का टिकट लेकर ही अंदर जाने दिया जाता है। विश्वबांग्ला गेट का टिकट सिर्फ ऑनलाइन उपलब्ध है।

विश्वबांग्ला गेट रेस्तरां का टिकट कैसे खरीदें?

विश्वबांग्ला गेट रेस्तरां के लिए टिकट ऑनलाइन उपलब्ध है। लेकिन हमेशा टिकट लेना अनिवार्य नहीं है। यहां आप चाहे तो सीधे आ सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको लंबा इंतजार भी करना पड़ सकता है क्योंकि यहां पहले आओ पहले पाओ के तर्ज पर सीट दी जाती है।

NativePlanet Travel

More News

    Read more about: west bengal kolkata
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+