Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »फ्रांस - स्विट्जरलैंड कहे जाने वाले भारत के इन शहरों की आबोहवा का लुफ्त जरूर उठाएं

फ्रांस - स्विट्जरलैंड कहे जाने वाले भारत के इन शहरों की आबोहवा का लुफ्त जरूर उठाएं

भारत के दो चुनिंदा शहर जिन्हें प्राकृतिक दृष्टि से भारत का फ्रांस - स्विट्जरलैंड कहा जाता है। ये शहर आपको विदेश भ्रमण से कहीं ज्यादा आनंद देगें, वो भी किफायती बजट में।

By NRIPENDRA BALMIKI

पर्यटन की दृष्टि से देखा जाए, तो हर भारतीयों की एक ख्वाहिश विदेश भ्रमण भी है। विश्व के कोने-कोने में खूबसूरती की छटा बिखेर रहे रमणीय दृश्यों को देखना भला कौन नहीं चाहेगा। लेकिन कई बार सही बजट न होने के कारण विदेश भ्रमण की बड़ी से बड़ी प्लानिंग, धरी की धरी की रह जाती है।

वैसे ज्यादा निराश होने की कोई जरूरत नहीं, आज हम आपको भारत के उन दो चुनिंदा शहरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको विदेश भ्रमण से कहीं ज्यादा आनंद देगें, वो भी किफायती बजट में। बता दें कि प्राकृतिक खूबसूरती के मामले में भारत के ये दो शहर बहुत हद तक फ्रांस-स्विट्ज़रलैंड के जैसे ही हैं। आईए जानते हैं उन शहरों के बारे में...

 दक्षिण भारत का कोडाइकनाल

दक्षिण भारत का कोडाइकनाल

pc R.K.PRAGADHEESH

स्विट्ज़रलैंड को धरती का स्वर्ग कहा जाता है, जिसका मुख्य कारण, यहां का मन लुभावना मौसम। ग्लेशियर से ढकी पहाड़ियों के बीच हसीन वादियों का लुफ्त उठाने, विश्व भर से सैलानी खिचें चले आते हैं। अगर आप स्विट्ज़रलैंड की मनमोहक आबोहवा का सुखद आनंद अगर भारत में ही लेना चाहते हैं तो तमिलनाडु स्थित 'कोडाइकनाल' आपके स्वागत में है। यह हिल स्टेशन अपनी प्राकृतिक सुंदरता व शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। यहां मौजूद विशाल चट्टाने, शांत झील, हरे भरे दृश्यों के बीच, फलों के बगीचे आत्म शांति के लिए आपकी यात्रा डायरी का हिस्सा बन सकते हैं। प्राकृतिक सौन्दर्य और ठंडक के कारण इसे भारत का स्विट्ज़रलैंड कहना गलत नहीं होगा। आप यहां झील के पास घुड़सवारी का भी आनंद उठा सकते हैं। सर्दियों में यहां घूमना सबसे अच्छा समय माना जाता है।

कैसे पहुंचे

कैसे पहुंचे

pc Rameshng

कोडाइकनाल हिल स्टेशन पहुंचने के लिए सबसे नजदीकी हवाई अड्डा/ रेलवे स्टेशन मदुरै में स्थित है। मदुरै से इस स्थल तक पहुंचने के लिए आपको लगभग 4 घंटे का सफर तय करना होगा। बता दें कि कोडाइकनाल, सड़क मार्गों से भी जुड़ा हुआ है। मदुरै, पलानी, कोडईकनाल रोड़ से आपको अच्छी बस-टैक्सी सेवा उपलब्ध हो जाएगी।

भारत का फ्रांस, पुडुचेरी

भारत का फ्रांस, पुडुचेरी

pc-Christian Ferrer

यूरोप स्थित फ्रांस अपनी समुद्री जलवायु के लिए जाना जाता है। यहां की ठंडी सर्दियां, विश्व भ्रमण के लिए निकले सैलानियों के मध्य मुख्य आकर्षक का केंद्र है। अगर आप किसी कारण फ्रांस की सैर नहीं कर पा रहे हैं, तो ज्यादा निराश होने की जरूरत नहीं, आप फ्रांस की समुद्री जलवायु का लुफ्त, भारत के इस तटीय शहर में आकर उठा सकते हैं। बता दें कि भारत के दक्षिण तटीय क्षेत्र में स्थित 'पुडुचेरी' को भारत का फ्रांस कहा जाता है। यही वो शहर था जहां भारत में पहले फ्रांस के लोग आए थे। शायद इसलिए फ्रांसीसी, पुडुचेरी में आकर, अपने घर जैसा ही अनुभव करते हैं। यह शहर समुद्र तट पर बसा है, इसलिए यहां पर्यटक ज्यादा आना पसंद करते हैं। अगर आप फ्रांस शहर का मजा भारत में लेना चाहते हैं, तो यहां जरूर आएं। यहां मौजूद 'सी बीच' व 'चर्च' आपको बिलकुल फ्रांस शहर की अनुभूति कराएंगे।

कैसे पहुंचे

कैसे पहुंचे

pc- Doug Dolde

पुडुचेरी तक पहुंचने के लिए आपको ज्यादा मशक्कत करने की जरूरत नहीं। यहां तक के सफर के लिए आप फ्लाइट का सहारा ले सकते हैं। यहां का नजदीकी हवाई अड्डा पुडुचेरी में ही स्थित है। अगर आप चाहें, तो यहां रेल मार्ग से भी आ सकते हैं। यहां मौजूद रेलवे स्टेशन भारत के कई छोटे-बड़े शहरों से जुड़ा हुआ है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+