Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिल्ली की इन जगहों पर "दोस्ती वाले दिन" को बनाइए यादगार!

दिल्ली की इन जगहों पर "दोस्ती वाले दिन" को बनाइए यादगार!

दोस्ती, दुनिया का सबसे खास रिश्ता है। और इसी दोस्ती के नाम पूरे एक दिन को मनाना और भी मज़ेदार होता है। एक ज़माना था जब फ्रेंडशिप बैंड और तोहफे देकर फ्रेंडशिप डे मनाया जाता था। पर अब समय के साथ-साथ इस दिन को मनाने का तरीका भी बदल गया है।

दोस्ती का ये दिन साल के अगस्त महीने के पहले रविवार को मनाया जाता है। अब लोग अपनी मनपसंद जगहों में जाकर, पार्टी करके, दोस्तों के साथ पूरा दिन बिताकर, अपने इस दिन को खास बनाते है। दिल्ली में भी इस दिन को खास बनाने के लिए हर साल की तरह इस बार भी कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। तो तैयार हो जाइए दिल्ली के अलग-अलग जगहों में आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों के लिए।

Friendship Day

Image Courtesy: Greg Lobinski

दिल्ली में मनाए जाने वाले कार्यक्रमों के लिस्ट नीचे दिए गये हैं।

1. D3, प्री फ्रेंडशिप डे पार्टी

साकेत पी.वी.आर के बंक हाउस में 6 अगस्त, यानी की आज ही निकल पड़िए फ्रेंडशिप डे का जश्न मनाने। दोपहर से ही शुरू होने वाला यह कार्यक्रम देर रात तक आपको मज़े कराएगा। देर रात फ्रेंडशिप डे का स्वागत करिए अपने प्यारे दोस्तों के साथ और उनके साथ अपने मनपसंद गानों की धुन में ठुमके लगा जश्न मनाइए इस खास दिन का।

2. बियर फीस्ट

वो कहते हैं ना, बियर के जाम का मज़ा तो सच्चे यार के साथ ही आता है। अगर इस बार फ्रेंडशिप डे आप अपने यार और बियर के साथ मनाना चाहते हैं, तो निकल पड़िए बियर फीस्ट के लिए, इस 7 अगस्त 'दोस्ती वाले दिन', नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के बग गेमिंग लाउंज की ओर। पूरे दिन गानों की धुन में अपने दोस्त के साथ फ्री में बियर का मज़ा उठाइए।

Friendship Day

Image Courtesy: Karen Neoh

3. वेट टी-शर्ट पार्टी

आपने कभी वेट टी- शर्ट पार्टी अटेंड किया है? नहीं? कोई बात नहीं इस फ्रेंडशिप डे मौके का फायदा उठाइए और जनपथ के लिए निकल पड़िए अपने दोस्तों के साथ। इस पार्टी में आप खुले आसमान के नीचे भीगते हुए गानों की धुनों में अपने दोस्तों के साथ पूरे दिन का लुत्फ़ उठाइए। एक दूसरे की टी- शर्ट पर प्यार भरे मज़ेदार और याद रहने वाले संदेश लिख, बनाइए इस दिन को सबसे अलग और खास।

4. कबाब पार्टी

अगर आप और आपके दोस्त खाने के शौकीन हैं और वो भी नॉन वेज तो यह कबाब फेस्टिवल आपके लिए ही आयोजित किया जा रहा है। राजेंद्र भवन के लालटेन किचन में जाइए और अपने दोस्त के साथ शांति में अपने खाने के प्यार और अपनी दोस्ती के रिश्ते को और भी मज़बूत करिए।

Friendship Day

Image Courtesy: Robert

5. एक्वाहॉलिक पूल पार्टी

छत्तरपुर मंदिर रोड के मैपल एग्ज़ोटिका में शानदार मौका है आपके लिए, अपने दोस्तों के साथ इस बार के फ्रेंडशिप डे को अलग और खास बनाने का। यहाँ अंडरवॉटर फोटोग्राफी से लेकर, मिड पूल वॉटरफॉल, वॉटर गेम्स और कई सारे मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, खास आपके और आपके दोस्तों के लिए।

तो अब भी आप सोच क्या रहे हैं? चलिए अपने दोस्तों को जमा करिए और निकल पड़िए अपने दोस्ती वाले खास दिन को यादगार और शानदार बनाने के लिए, क्युंकि 'दोस्त हैं तो ज़िंदगी है'।

"आपका दोस्ती वाला दिन मज़ेदार हो!"
"हैप्पी फ्रेंडशिप डे!!"

अपने महत्वपूर्ण सुझाव व अनुभव नीचे व्यक्त करें.

Click here to follow us on facebook.

More News

    Read more about: delhi india travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+