Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »सिर्फ Beaches ही नहीं, मानसून में गोवा की ये जगहें भी बकेट लिस्ट में कर सकते हैं शामिल

सिर्फ Beaches ही नहीं, मानसून में गोवा की ये जगहें भी बकेट लिस्ट में कर सकते हैं शामिल

गोवा का नाम लेते ही कुछ रटी-रटाई चीजें ही सबसे मन में सबसे पहले आती हैं...सुनहरी रेत, सूर्यास्त, पार्टी, दुधसागर वाटरफॉल और क्लब। लेकिन क्या आप जानते हैं, गोवा में इन सबके अलावा और भी बहुत कुछ है जिसे ढूंढ निकालना, जहां घूमना बाकी रह जाता है।

अगर आपको वहीं पुराने घिसेपिटे टूर पैकेज के बजाए अपने अंदाज में घूमना, जगहों को एक्सप्लोर करना और ऑफबीट जगहों को ढूंढ निकालना पसंद है तो यह आर्टिकल खास आपके लिए है। हम यहां गोवा की कुछ ऐसी ऑफबीट जगहों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अपनी मानसून ट्रिप में गोवा की बकेट लिस्ट में शामिल करने से बिल्कुल मत हिचकिचाएं।

goa offbeat places

और हां, इनमें ओल्ड गोवा चर्च और नॉर्थ गोवा या साउथ गोवा के बीच नहीं...कुछ खास जगहों का हम जिक्र करने वाले हैं।

1. अर्वालेम की गुफाएं

ये गुफाएं इस बात का सबूत हैं कि महाभारतकाल में पांडव भी द्रौपदी संग गोवा आएं थे। ये गुफाएं नॉर्थ गोवा के संक्लिम गांव में मौजूद हैं, जिनके बारे में कहा जाता है कि अपने वनवास काल के दौरान पांडव इन गुफाओं में रहा करते थे। हालांकि इन गुफाओं में पांडवों के रहने की बात को साबित करता हुआ कोई पुख्ता सबूत तो नहीं है लेकिन स्थानीय लोगों का यहीं मानना है। इतिहासकारों का कहना है कि इन गुफाओं का निर्माण 7वीं सदी के दौरान किया गया था।

arvalem caves goa

इन गुफाओं के बारे में विस्तार से जानने के लिए हमारा यह आर्टिकल जरूर पढ़ें :

2. काराम्बोलिम लेक

यह लेक ओल्ड गोवा के पास मौजूद है, जो पक्षियों को निहारने के लिए बेस्ट जगह माना जाता है। इस झील न सिर्फ विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों का घर है बल्कि यहां बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षी भी अपना डेरा डालते हैं। इस जगह को स्थानीय स्तर पर प्रकृति के साथ अपना संपर्क बनाए रखने के लिए सबसे अच्छी और शांत जगह मानी जाती है। सबसे खास बात है कि स्थानीय लोग भी इस जगह पर इन जीव-जंतुओं के प्राकृतिक निवास का पूरा सम्मान करते हैं।

3. उसगालिमल रॉक आर्ट

usgalimal rock art goa

इतिहास में रुचि है, तो गुजरात का हड़प्पा या राजस्थान के किलों की खाक ही सिर्फ क्यों छानते हैं। गोवा में भी तो ऐसी ऐतिहासिक जगहें हैं, जिनको देखकर लोग अपने दांतों तले ऊंगलियां दबा लेते हैं। ऐसी ही जगह गोवा के रिवोना में कुशावती नदी के तट पर स्थित उसगालिमल है जहां सख्त चट्टानों पर प्रागैतिहासिक काल में उकेरी गयी आकृतियां आज भी स्पष्ट नजर आती हैं।

यहां आपको 100 से भी ज्यादा आकृतियां पत्थरों पर उकेरी हुई नजर आएगी जिसमें कहीं जानवर तो कहीं इंसान और कुछ जगहों पर तो भूलभुलैया भी बनी हुई है।

उसगालिमल रॉक आर्ट के बारे में अगर विस्तार से जानना है तो हमारा यह आर्टिकल जरूर पढ़ें :

4. अंथाने डैम

भीड़भाड़ से दूर अगर किसी शांत जगह पर घूमना चाहते हैं तो अंथाने डैम पर जा सकते हैं। यह जगह प्राकृतिक रूप से बहुत सुन्दर और शांत है लेकिन यहां काफी कम संख्या में पर्यटक आते हैं। बर्डवाचर और फोटोग्राफी के शौकिनों के लिए यह जगह जन्नत मानी जाती है। यह डैम स्थानीय कृषि के लिए बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है।

More News

    Read more about: goa travel monsoon
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+