Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अक्तूबर में ही गोवा जाने की मिल गयी नयी वजह, समुद्र तट पर तैयार होने लगे हैं Shacks

अक्तूबर में ही गोवा जाने की मिल गयी नयी वजह, समुद्र तट पर तैयार होने लगे हैं Shacks

अक्तूबर में गोवा की ट्रिप पर क्यों जाएं? अरे भई, घूमने-फिरने के लिए त्योहारों का सीजन ही तो सबसे अच्छा होता है। न काम का अत्यधिक दबाव और न ही छुट्टियां नहीं मिलने की परेशानी। इसके साथ ही नयी जगह पर त्योहारों को कैसे मनाया जाता है, यह भी अनुभव करने का मौका मिल जाता है। अगर आप अभी भी यहीं सोच रहे हैं कि अक्तूबर में हम आपसे गोवा की ट्रिप पर जाने के लिए क्यों कह रहे हैं, तो जरा गौर से सुनिए।

गोवा अपने मेहमानों का स्वागत करने के लिए अभी से तैयार जो हो रहा है। गोवा के समुद्रतटों पर बनने वाले शैक्स (Shacks) जो आमतौर पर दिसंबर में बनना शुरू करते हैं, उन्हें अक्तूबर से ही तैयार करना शुरू हो गया है। है न अच्छी बात।

goa aoctober travel

Times of India की एक मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार आम तौर पर गोवा के समुद्रतटों पर Shacks का निर्माण तब होता है, जब गोवा में पर्यटकों का पीक सीजन शुरू हो जाता है। लेकिन इस साल मामला थोड़ा अलग है। गोवा के समुद्रतटों पर पर्यटकों के रुकने के लिए हर साल पीक सीजन के दौरान लगभग 350 Shacks बनाएं जाते हैं।

बताया जाता है कि अक्तूबर के पहले सप्ताह में ही गोवा के समुद्रतटों पर करीब 80 प्रतिशत Shacks का निर्माण पूरा हो चुका है। बाकी के जो Shacks होंगे, उनका निर्माण भी 15 अक्तूबर तक पूरा कर लिया जाएगा। इस बात की जानकारी क्रुज कारडोसो के हवाले से दी गयी है जो Shacks ओनर्स वेलफेयर सोसायटी के प्रेसीडेंट हैं।

goa beach shacks

पर इस साल क्यों जल्दी बनाएं जा रहे हैं Shacks?

बताया जाता है कि इस साल Shacks का निर्माण जल्दी किया जा रहा है क्योंकि गोवा के मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विदेशी पर्यटकों को लेकर चार्टड फ्लाईट्स का आना शुरू हो चुका है। जी हां, यह इस बात का संकेत है कि गोवा में टूरिस्ट सीजन भी शुरू हो चुका है। बताया जाता है कि पिछले 2 अक्तूबर को मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रुस के विदेशी मेहमानों को लेकर 2 चार्टर्ड फ्लाईट्स ने लैंड किया था। इसलिए इस साल गोवा का टूरिस्ट सीजन भी दूसरे सालों के मुकाबले जल्दी शुरू हो चुका है।

goa sea beach

गौरतलब है कि हर साल मानसून के सीजन में गोवा के समुद्रतटों पर बनने वाले Shacks को तोड़ दिया जाता है। आमतौर पर हर साल दिसंबर के महीने में Shacks का निर्माण फिर से शुरू किया जाता है लेकिन इस साल अभी से यह किया जाना शुरू हो गया है। निश्चित रूप से इस साल अक्टूबर में गोवा घूमने जाने का प्लान बनाने वालों के लिए यह एक अच्छी खबर है।

अगर आप भी गोवा घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं, तो यह बेस्ट समय माना जा सकता है। क्योंकि अभी न तो ज्यादा भीड़ होगी और गोवा के समुद्रतटों पर Shacks भी तैयार मिलेंगे। अक्तूबर में गोवा का मौसम भी मानसून के तुरंत बाद बड़ा सुहावना होता है। इसलिए गोवा घूमने जाने वालों की सबसे पसंदीदा समय अक्तूबर को भी मानी जाती है।

More News

    Read more about: october travel goa travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+